सत्येंद्र साहू की पुस्तक‘ने करो-15’ का विमोचन
भोपाल। दमोह के लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू द्वारा लिखित प्रेरणादायी पुस्तक ‘ने करो-15’ का भव्य विमोचन भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित ‘ अनमोल यादें - कार्यक्रम में किया गया। सदी के स्वर-सम्राट एवं युगपुरुष स्वर्गीय मुकेश, मोहम्मद रफी, आशा भोसले लता जी के अमर गीतों को समर्पित इस सुरमई संध्या में पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने किया।
एंजेल
म्यूजिकल ग्रुप एवं देवोत्तर सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित रंगारंग
कार्यक्रम में आईजी आई पी कुलश्रेष्ठ जी डा. ,सुश्री मधु चौधरी ,रामबाबू
शर्मा,सिंगर ओम चतुर्वेदी मुंबई,आर.के. शर्मा,आशीष दुबे, मनीषा शर्मा,
राजीव वर्मा एवं आशु खान, विपिन शर्मा ने पुस्तक का विमोचन किया।इस अवसर पर
बड़ी संख्या में साहित्य,कला एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम
में मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने मुम्बई से कार्यक्रम
के आयोजकों को बधाई और इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं लेखक
सत्येंद्र तुलाराम साहू ने बताया कि ‘ने करो’ की यात्रा नकारात्मकता से
सकारात्मकता की ओर बढ़ने के उद्देश्य से शुरू हुई थी।पाठकों के स्नेह,
सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन के चलते प्रथम संस्करण से लेकर 14वें संस्करण
तक का सफर सार्थक और प्रेरणादायी रहा।
इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अब
‘ने करो-15’ पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।नेकरो 15 के स्पांसर
फूलचंद साहू रिटायर्ड सिचाई निरीक्षक जल संसाधन विभाग मप्र शासन, फ्रंट पेज
आशुतोष वर्मा ने बनाया और बेक कबर नेहा साहू ने बनाया. उन्होंने
कहा कि पाठकों का स्नेह और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो बहुत जल्द ‘ने
करो-16’ भी प्रस्तुत किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आगामी 16वें संस्करण का
विमोचन जल्द ही रविंद्र भवन,भोपाल में कार्यक्रम में किया जाएगा।इस अवसर पर
महेंद्र कपूर के पुत्र रोहन कपूर सहित मुंबई से आने वाली फिल्मी हस्तियां
मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में ,आशीष दुबे,आर.के.
क्रिएशन के आर.के. शर्मा,मोहन धाकड़,राजीव वर्मा,राजेश तिवारी,दिनेश
शर्मा,अरुण श्रीवास्तव, असीम दुबे, यश अग्रवाल, डा मणि सक्सेना, मनोहर
छाबरिया, फाल्गुनी पुरोहित, विदुषी वर्मा, शोहेब खान, मुकेश कटारे, मनीष
विजयवर्गीय, संतोष जी एवं गौरव वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित
रहे।
वीरेश सेठ को आज मिलेगा समाज रत्न सम्मान.. भोपाल। परम पूज्य संत
शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की 81वीं जयंती के पावन अवसर पर
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भव्य गुरु वंदना महोत्सव का आयोजन किया
जाएगा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को रविन्द्र भवन
स्थित हंस ध्वनि सभागार में आयोजित इस महोत्सव में श्रद्धा, भक्ति और
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आचार्यश्री के आदर्शों एवं उनके
प्रेरणादायी जीवन का स्मरण किया जाएगा। आयोजन के दौरान विभिन्न जैन
मंदिरों की टीमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी। इसके साथ ही समाज के लिए
उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को समाज रत्न एवं समाजसेवा सम्मान से
सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति के सूत्रधार एवं पत्रकार रवीन्द्र जैन
ने बताया कि रविन्द्र भवन में पिछले 22 वर्षों से गुरु वंदना महोत्सव का
आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस वर्ष भी कार्यक्रम को विशेष रूप दिया गया
है। महोत्सव में बुंदेलखंड के सबसे छोटे गायक के रूप में पहचान रखने वाले
रोशन पटेल अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे। वे आचार्य श्री विद्यासागर जी
महाराज के जीवन, विचारों और आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित गीतों की
प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे।
इस
वर्ष महोत्सव का प्रमुख आकर्षण दमोह निवासी दिगम्बर जैन समाज के
प्रतिष्ठित सदस्य वीरेश सेठ को प्रदान किया जाने वाला समाजरत्न सम्मान
होगा। वीरेश सेठ देशभर में दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्रों की सुरक्षा एवं
संरक्षण के महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे तीर्थ
क्षेत्र संरक्षणी कमेटी के लीगल सेल के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। इसके
अतिरिक्त, कुंडलपुर स्थित बड़े बाबा मंदिर के निर्माण में भी उनका
महत्वपूर्ण योगदान रहा है। धार्मिक तीर्थों के संरक्षण, समाजसेवा और
सामाजिक दायित्वों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से
अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान दमोह के लिए भी गौरव का विषय होगा। स्व.
नरेन्द्र जैन वंदना की स्मृति में पहली बार समाजसेवा सम्मान महोत्सव में इस
वर्ष एक नई पहल के रूप में भोपाल के मुनि भक्त स्वर्गीय नरेन्द्र जैन
वंदना की स्मृति में समाजसेवा सम्मान प्रारंभ किया जा रहा है। इस सम्मान के
प्रथम वर्ष में भोपाल के श्रावक श्रेष्ठी पवन जैन सुपर परिवार को सम्मानित
किया जाएगा। सम्मान स्वरूप 51 हजार रुपये का चेक, शॉल एवं श्रीफल भेंट
किया जाएगा। गुरु वंदना महोत्सव के माध्यम से आचार्य श्री विद्यासागर जी
महाराज के त्याग, तप, करुणा, अहिंसा और मानव कल्याण के संदेशों को जन-जन तक
पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ
समाजसेवा, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी देगा।
असाटी दिवस पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान.. दमोह।
असाटी समाज दमोह द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर असाटी दिवस के
उपलक्ष्य में दमोह स्थित वृद्धाश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें
असाटी दिवस मनाया गया।इस दौरान वृद्धजनों का सम्मान कर उन्हें फलाहार,
नाश्ता एवं भोजन कराया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में असाटी समाज के महिला-पुरुषों एवं युवाओं ने पूजा-अर्चना कर समाज की एकता, प्रेमऔर सहयोग
का संदेश दिया। समाजबंधुओं ने गीत-संगीत एवं सहभोज के साथ उत्सव मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन वृद्धजनों के प्रति सम्मान, सेवा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित रहा।
इस अवसर पर असाटी समाज महासभा एवं दमोह समाज कमेटी के पदाधिकारी युवा, महिला, वरिष्ठ जन उपस्थित थे। वहीं राजेंद्र असाटी चंदू जी का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न.. दमोह। रविवार को म.प्र.लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक पूर्व उप प्रांताध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज चौबे, संरक्षक धरमदास रोहित की अध्यक्षता में शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार ने बताया कि हमारे साथी प्रीतम अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, भगवती शरण चौबे, शोभा रैकवार, अयाज खान, कृषि विभाग आरिफ खान कलेक्ट इन कर्मचारियों की चतुर्थ श्रेणी से पदोन्नत कर सहायक ग्रेड 3 बनाया।इन सभी का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बिन्दु बार चर्चा की गई जिसमें पदोन्नति, क्रमोन्नति, पदनाम परिवर्तन, ग्रेड पे एवं अंशकालीन सफाई कर्मी, रसोईया, कार्यभारित आउटसोर्स, चौकीदार इन कर्मचारियों को कलेक्टर दर पर वेतन दिया जाए और सभी कर्मचारियों का माह नबम्वर का वेतन दीपावली होने के कारण सभी का वेतन धनतेरस के पहले भुगतान किया जाए। जिला कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अहिरवाल ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रांताध्यक्ष महेन्द्र शर्मा से चर्चा कर जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा।बैठक में सह सचिव सदन कटारया, उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, जवेरा तहसील अध्यक्ष अरविन्द अहिरवार, उपाध्यक्ष नारायण सिंह मरावी, देवीदीन अहिरवार, कृष्ण बंसल, बलदेव रैकवार, अमित अहिरवार, आरिफ खान उर्दू , राजकुमार अहिरवार एवं समस्त कर्मचारी गण बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का सह सचिव सदन कटारया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।



.jpg)

.jpeg)





0 Comments