Header Ads Widget

महाराजा अजमीढ़ देव जी का जन्म जयंती समारोह.. महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पूजा-अर्चना.. भगवान बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम.. भाजपा पिछड़ा वर्ग मीडिया प्रभारी हरि रजक का स्वागत.. पत्रकार इम्तियाज़ चिश्ती को QP न्यूज़ अवार्ड..

महाराजा अजमीढ़ देव जी का जन्म जयंती समारोह 

दमोह।  सर्व स्वर्णकार सोनी समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ देव जी का जन्म जयंती समारोह दमोह में धूमधाम से मनाया गया। एक दिन पहले एक घंटा घर पर दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ फिर सोमवार सुबह दमोह के बकौली चौराहे पर महाराज अजमीढ़ देव जी के पूजन के साथ एक शोभा यात्रा निकली।शोभायात्रा वकौली चौराहा से होती हुई टॉकीज तिराहा, पुराना थाना, महाकाली चौक होते हुए वापस घंटाघर से बकोली चौराहा पहुंची। समापन कार्यक्रम के पहले सर्वस्वर्णकार सोनी समाज ने महाराजा अजमीढ़ देव जी की महा आरती की।  मातृशक्ति की प्रतिनिधि के रूप में कवित्री मनोरमा रातले ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

इसके बाद हटा से पधारे कन्हैयालाल सराफ ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस दौरान युवा नेता सिद्धार्थ मलैया भी मौजूद रहे जिन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया इसी क्रम में पटेरा, पथरिया, हटा से पधारे लोगों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में समाज की नन्ही बालिकाओं द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई वही कार्यक्रम मौजूद वरिष्ठ समाज के सदस्य कपिल सोनी, मनीष सोनी, पंकज जड़िया, अनुपम जड़िया, सुशील सोनी, बृज किशोर सोनी ने संबोधित किया।
इस दौरान डॉ नवीन सोनी, डॉ गौरी शंकर सोनी, सहित समाज के वरिष्ठ जनों की मौजूदगी रही.। कार्यक्रम को सफल बनाने में अज्जू जड़िया, दीपेश सोनी, राजाराम सोनी, रीतेश सोनी, राजेश सोनी, मोहनीश सोनी, राजेंद्र सोनी, श्याम बिहारी चिड़िया, प्रेम सोनी, विष्णु जड़िया, श्रीकांत सोनी, श्यामू जड़िया, रामू जड़िया, कृष्णा सोनी, नेहाल सोनी राजेश सोनी, कैलाश सोनी, शुभम सोनी, ध्रुव सोनी मातृशक्ति की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।  कार्यक्रम के अंत में युवा स्वर्णकार समाज अध्यक्ष वीरेंद्र सोनी ने सभी का आभार माना. कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष सोनी ने किया।

महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई.. दमोह। दमोह जिले के बजरिया वार्ड क्रमांक 03 स्थित गजानन टेकरी पहाड़िया पर महर्षि वाल्मीकि स्वामी जी एवं राम दरबार के चित्रों पर माल्यार्पण कर, ध्वजारोहण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

इस पावन अवसर पर बजरिया वार्ड क्रमांक 03 दमोह के बाल्मिक समाज के पार्षद सहित वाल्मीकि समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी, मित्रगण, मातृशक्ति एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना कर महर्षि वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। हमारी एकता, हमारा भाईचारा और बच्चों में अच्छे संस्कार ही समाज की असली ताकत हैं।

भगवान बड़ादेव जी स्थापना कार्यक्रम आयोजित.. दमोह/ गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गोंडवाना की पावन भूमि ग्राम कुसमी बगलवारा ब्लॉक पटेरा में प्रकृति शक्ति भगवान बड़ादेव जी स्थापना हुई। उसके पश्चात् विश्व की महान वीरांगना महारानी दुर्गावती मरावी जी के जन्मोत्सव पखवाड़ा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में महारानी दुर्गावती के चित्र पर अतिथियों माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात हुई। स्थापना कार्यक्रम गोंडी भुमकाओं संपन्न करवाया गया जिसमें प्रमुख्य रूप से धर्माचार्य रघुवीर सिंह मरावी जी, पुनेमाचार्य  ब्रजेश परस्ते जी, शीतल शाह धुर्वे जी धर्माचार्य, कड़ोरी शाह धुर्वे जी, आदि ने गोंडी रीतिरिवाज़ों एवं मंत्रोच्चारण से विधि विधान से संपन्न करवाया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भाई साहिल सिंह, जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली, संरक्षक तिरु महेंद्र पन्द्राम, सचिव महेंद्र सिंह मरकाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंवर सुनील शाह ऐडाली,  पूर्व जिला अध्यक्ष के एस उरेती, तिरु भोपाल सिंह कुशराम, जिला कांग्रेस महिला कमेटी अध्यक्ष रजनी ठाकुर, जिला अध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष जयसिंह कड़ोपा, सीताराम सोयाम सचिव, विमलेश सिंह ठाकुर, बबलू सिंह, रोड़ पूर्व सरपंच सत्येंद्र सिंह ठाकुर, जीएसयू जिला अध्यक्ष हर्षिता कड़ोपा, भज्जू सिंह ऐडाली, कैलाश सिंह, डीएसपी उमराव सिंह,  की उपस्थिति रही। आयोजक ग्राम कमेटी से जमना सिंह धुर्वे पूर्व सरपंच, निरपत सिंह, दर्शन सिंह धुर्वे, हरिदास उरेती , नरेश सिंह कुलस्ते, राजेंद्र सिंह कुशराम, गोविंद सिंह धुर्वे, संतोष सिंह धुर्वे, आदि सगा समाज की भूमिका रही। संचालक दिनेश कुमार परस्ते ने आभार ग्राम कमेटी कुसमी बगलवारा के सगा समाज द्वारा किया गया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मीडिया प्रभारी हरि रजक का स्वागत.. दमोह। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी हरि रजक के स्वागत में समर्थकों एवं युवाओं द्वारा स्वागत रैली का आयोजन किया गया। रैली किल्लाई नाका से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, एवरेस्ट लॉज एवं घंटाघर होते हुए जिला भाजपा कार्यालय पहुंची। जगह-जगह समर्थकों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभ कामनाएं दीं। रैली के दौरान घंटाघर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
इस स्वागत रैली में भाजपा जिला महामंत्री अरूण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह परिहार, मनीष सोनी, अमित बजाज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया मोनू, रमाकांत बाजपेई, कपिल सोनी, रिंकू गोस्वामी, कृष्ण कुमार खरे, सत्यम चौबे, शिवम गुप्ता, राहुल रजक, रोहित जड़िया, अर्पित साहू, निशु दुबे, विशाल चौबे, विवेक पटेल, अजय सेन, राकेश रजक, मुकेश राठौर, निखिल ठाकुर, आकाश जड़िया, राकेश लोधी, महेंद्र राठौर, अखिलेश ठाकुर, अमित सैनी, पंडित बरोह एवं पारस सेन सहित बड़ी संख्या में युवा एवं समर्थक मौजूद रहे।

पत्रकार इम्तियाज़ चिश्ती को QP न्यूज़ अवार्ड..  प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती वह ख़ुद अपना रास्ता बना लेती है ऐसी ही प्रतिभा की धनी देश की 20 प्रमुख हस्तियों को , राजस्थान जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह QP न्यूज़ अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। राजस्थान जयपुर में आयोजित अवॉर्ड समारोह में जहाँ देश के अनेक प्रदेशों से पत्रकारिता ,खेल व अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाएं को सम्मानित  किया गया , वहीं  मध्यप्रदेश से दमोह निवासी पत्रकार इम्तियाज़ चिश्ती को जयपुर राजस्थान में QP न्यूज़ अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया । जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में  आयोजित QP न्यूज़ अवार्ड 2026 का सम्मान समारोह में  देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंची करीब 20 विशिष्ट हस्तियों को सम्मान समारोह में स्मृति चिन्ह से नवाजा गया। सम्मान पाने वालों में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों से पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाएं शामिल हुईं।

सम्मान पाने वालों में पत्रकार जस्सी कौर फरीदाबाद हरियाणा से पत्रकार, विकास चौधरी न्यूज़ 18, दिल्ली , पत्रकार इम्तियाज चिश्ती दमोह मध्यप्रदेश , ऋषि कुमार जम्मू कश्मीर ,  दीपिका शर्मा नेशनल टीवी न्यूज़ एंकर, पत्रकार डॉ. शाइस्ता महजबीन जयपुर राजस्थान । अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर पीयूष सोढ़ी बीकानेर राजस्थान, अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर एवं मॉडल रमनदीप कौर सोढ़ी  बीकानेर राजस्थान,ध्रुव बहादुर सिंह कार्की (गोल्फ खिलाड़ी, जयपुर राजस्थान ,रमेश चंद्र प्रजापति, एन.के. मित्तल फिल्म निर्माता-निर्देशक राजस्थान सहित 20 प्रतिभाओं को राजस्थान जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में  इस वर्ष का QP न्यूज़ अवार्ड 2026 से नवाज़ा गया ।

Post a Comment

0 Comments