Header Ads Widget

अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, हटा में उमड़े श्रद्धालु.. श्रीरामदल, रावण दहन की तैयारियों को लेकर बैठक आज.. आचार्य श्री से भोपाल पहुंचकर विनय करेंगे 300 श्रद्धालु.. मथुरा में ओजेन्द्र एवं पदमा तिवारी सम्मानित.. निशुल्क PAT टेस्ट कोचिंग आज से..

अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ, हटा में उमड़े श्रद्धालु
दमोह। देवश्री गौरी शंकर मंदिर प्रांगण हटा में आज भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वाधान में परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की असीम कृपा व आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ भव्यता पूर्वक संपन्न किया गया। जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न वहन पूजा शुक्ला जी के साथ भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव सम्माननीय अजय अवस्थी का शुभ आगमन हुआ। अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में दमोह जिले से हजारों भक्तों का जन्म समूह उपस्थित हुआ जिन्होंने मां जगत जननी जगदंबा की दिव्यता की आरती प्राप्त कर मा एवं गुरुवार का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
शनिवार से 24 घंटे का अखंड क्षीदुर्गा चालीसा पाठ शुभारंभ हुआ जिसका समापन आज दोपहर किया गया। जिसमें सबसे पहले मां एवं गुरुवार के जयकारे लगाए गए तत्पश्चात मां और गुरुवार की दिव्यता की आरती संपन्न हुई उसके पश्चात सिद्धाश्रम से पधारी भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के केंद्रीय महा सचिव सिद्धाश्रम रत्न सम्माननीय अजय अवस्थी जी के द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से हजारों लोगों को संबोधित किया गया बाद में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा हटा के तहसील अध्यक्ष भैया सालकराम पटेल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। 
श्रीरामदल, रावण दहन की तैयारियों को लेकर बैठक आज.. दमोह। शारदीय नवरात्रि, श्रीरामदल, रावण दहन, जवारे विसर्जन एवं विजयदशमी चल समारोह घंटाघर की मंचीय व्यवस्था एवं पुरस्कार वितरण एवं श्रीराम जी सेवा समिति दमोह एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह द्वारा समस्त सामाजिक संगठनों के अध्यक्षों एवं समस्त दुर्गा पंडालों के प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का आयोजन दिनांक 05 अक्टूबर रात्रि 07:30 बजे नील कमल गार्डन, दमोह में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता पवनसुत बजरंगबली बब्वा जी करेंगे। 
सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा गौ हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि गौ हत्यारों कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। श्रीरामजी सेवा समिति दमोह एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा बैठक में श्रीरामजी सेवा समिति,सकल हिन्दू समाज, समस्त हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी,समस्त दुर्गा पंडाल, अखाड़ा, पटाखा व्यापारी, डीजे संचालकों, समस्त सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष से बैठक में सादर आमंत्रित किए गए हैं।

शीतकालीन वाचना के लिए आचार्य श्री समय सागर जी से भोपाल पहुंचकर विनय करेंगे 300 श्रद्धालु..  दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की तपोभूमि, अतिशयकारी बड़े बाबा की पावन भूमि एवं श्रीधर केवली की निर्वाणभूमि कुंडलपुर में शीतकालीन वाचना के लिए परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज से विनय करने सिंघई एवं सेठ मंदिर के सकल समाज के करीब 300 श्रद्धालु भोपाल जाएंगे। श्रद्धालु 18 अक्टूबर 2026 को प्रातः 5 बजे ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल पहुंचकर वे परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान समाज की ओर से आचार्य श्री के श्रीचरणों में सामूहिक रूप से विनय निवेदन प्रस्तुत किया जाएगा कि वे कुंडलपुर पधारकर अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को धर्मलाभ प्रदान करें।


कुंडलपुर दमोह  जैन समाज की आस्था का प्रमुख सिद्धक्षेत्र है। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की दीर्घ साधना, तपस्या और चातुर्मास सहित अनेक आध्यात्मिक प्रसंगों से यह भूमि विशेष रूप से जुड़ी रही है। यहां विराजमान अतिशयकारी बड़े बाबा के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी पावन भूमि पर आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का सान्निध्य एवं वाचना प्राप्त होना समाज के लिए विशेष आध्यात्मिक अवसर माना जा रहा है। समाजजनों की भावना है कि गुरुदेव की अमृतवाणी से कुंडलपुर की पावन धरा पर धर्म का संदेश और अधिक व्यापक रूप से पहुंचेगा। इसी उद्देश्य से श्रद्धालु व्यक्तिगत आग्रह के बजाय सकल समाज की सामूहिक भावना और विनय लेकर भोपाल पहुंचेंगे।
यात्रा प्रभारी श्री निशांत सहेले ‘नीशू’ एवं श्री सुजल सुनेली ने बताया कि यात्रा को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह है। करीब 300 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर आचार्य श्री के दर्शन, आशीर्वाद एवं धर्मलाभ प्राप्त करेंगे तथा कुंडलपुर में शीतकालीन वाचना के लिए गुरुदेव से विनय निवेदन करेंगे। समाज की इस विशेष यात्रा का मूल भाव यही है कि परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज कुंडलपुर पधारें और अपनी मंगलमयी उपस्थिति एवं अमृतवाणी से सकल समाज को धर्मलाभ प्रदान करें।
मथुरा में ओजेन्द्र एवं पदमा तिवारी सम्मानित.. दमोह। मथुरा में ओजेन्द्र तिवारी एवं पदमा तिवारी को राष्ट्रीय हिंदी भक्ति सम्मान 2026से सम्मानित किया गया। प्रेरणा-राष्ट्रीय हिंदी प्रचारिणी सभा का मथुरा में हिंदी सम्मेलन के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया. हिंदी के पक्ष में अनेक विद्वानो ‌ने अपने विचार रखे कार्यक्रम में सौ से भी अधिक साहित्यकारो ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली डॉ धर्म प्रकाश बाजपेई, अध्यक्ष प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर, विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार मिश्रा दतिया एवं अनिल कुमार कटनी रहे।  दमोह के ओजेन्द्र तिवारी एवं पदमा तिवारी को हिंदी भक्ति सम्मान 2026से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संयोजक जबलपुर के राष्ट्रीय कवि संगम त्रिपाठीथे। कार्यक्रम का सफल संचालन सिद्धेश्वरी सराफ शीलू जबलपुर ने किया।मथुरा से सम्मानित होने पर अमर सिंह राजपूत पी एस परिहार बी एम दुवे अनिल जैन मनोरमा रतले बबीता चौबे ‌ विमला तिवारी सदन नेमा आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी।
आज से समर्पण निशुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग की कक्षाएं.. दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन एवं मार्गर्शन में विगत बर्षों में संचालित पीएटी निःशुल्क कोचिंग की सफलता को देखते हुए दमोह जिले में जिला प्रशासन कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग के विशेष प्रयास से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी समर्पण निरूशुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग की शुरुआत 05 अक्टूबर से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह के कक्ष क्रमांक 24 में सुबह 8 से 10 30 तक आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया हैए इन कक्षाओं को ऐसे विद्यार्थी भी समर्पण निशुल्क कोचिंग दमोह के यूट्यूब चैनल के माध्यम से देख सकते हैं जो दमोह जिला मुख्यालय में निवासरत नहीं हैं।
कोचिंग के नोडल अधिकरी जेएल प्रजापति सहायक संचालक कृषि एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला मूल रूप से कृषि प्रधान जिला है जिले में कृषि के क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किसानों के ऐसे गरीब बच्चे जो इंदौर जैसे बड़े शहारों में कोचिंग करनें नहीं जा पाते हैं उनके लिए यह निःशुल्क कोचिंग बरदान के रूप में साबित हो रही है  निरूशुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग दमोह के शिक्षण सत्र 2025.26 में 06 विद्यार्थियों एवं शिक्षण सत्र 2026.27 में 10 विद्यार्थियों का चयन शासकीय कृषि विश्व विद्यालयों के अंतर्गत विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में हुआ है जो दमोह जिले के कृषि विकास एवं कृषि शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इच्छुक विद्यार्थी दिनांक 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर तक ऑनलाइन या उपसंचालक कृषि कार्यालय दमोह कक्ष क्रमांक 70 में आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते हैं आवेदन।  

Post a Comment

0 Comments