37वा ज्ञान स्मृति अलंकरण 2026 सम्पन्न
दमोह।
37वा ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्मृति कार्यक्रम समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। भव्य
एवं गरिमामय गतिशील परंपरा में समारोह की मुख्य अतिथि हिंदी सेविका एवं
निदेशक स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र हनोई (वियतनाम) डॉ. श्रीमती
मोनिका शर्मा थी। अध्यक्षता डॉ.केदार शिवहरे ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ
गांधी जी,शास्त्री जी एवं ज्ञान साहब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप
प्रज्वलन के द्वारा किये गया। गीत प्राची वर्मा व नरेन्द्र अरजरिया ने
प्रस्तुत किया। स्व. ज्ञान साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए
समाजसेवी विवेक शेंडये ने कहा कि वे बहुआयामी और प्रखर व्यक्तित्व थे उनका
स्मरण श्रद्धा से भर देता है वे विलक्षण शख्स थे मुख्य अतिथि के सम्मान
पत्र का वाचन अनुनय श्रीवास्तव ने किया।
बाद में समिति की ओर से मुख्य
अतिथि डॉ मोनिका का शाल श्रीफल व स्मृति चिंह से भावपूर्ण सम्मान किया गया।
कार्यक्रम मे सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ.कमल चौरसिया, डॉ. एन.पी.नायक, डॉ.
सविता जैन, डॉ पवन कुमार जैन,डॉ रेखा जैन एवं डॉ. अनिल जैन का सम्मान किया
गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विदुषी डॉ मोनिका शर्मा ने कहा कि
इतने पवित्र परम्परा वाले कार्यक्रम में आना मेरा सौभाग्य है मै वियतनाम मे
भारत की बेटी के रूप में आपका प्रतिनिधित्व करती हूॅ इसका मुझे गर्व है
स्व. ज्ञानचंद जी, अग्रणी सेनानी, शिक्षाविद और सफल विधिवेत्ता रहे है
हमारा व्यक्तित्व वैदिक संस्कृति से निखरता है आज की युवा पीढी को विदेशी
संस्कृति का आकर्षण रहता है नई पीढी अपनी जडों को भूल गई है युवा वर्ग को
अपनी भारत की गुरू परंपरा और संस्कारो पर गौरव होना चाहिए।
विदेशो में अपनी
कर्मठता व परिश्रम से भारतवंशी लोगो ने अपनी अलग पहचान बनाई है अप्रवासी
भारतीय अपने विवेक व बुद्धिमता के कारण विशिष्ट सम्मान पाते है हर क्षेत्र
में भारतीय संस्कृति का सूर्य चमक रहा है। संयम संतुलन और संतोष हमारा आधार
है मुझे पारिवारिक रूप से अनुशासन के संस्कार मिले है आज दुनिया के 80
प्रतिशत कंपनी में भारतीय युवा सी.ई.ओ के रूप में विश्व का नेतृत्व कर रहे
है हमारी अपनी भारतीय संस्कृति, प्रकृति, खनिज संपदा, ज्ञान, शिक्षा आदि के
भंडार चारो ओर बिखरे हुए है अपने शानदार उद्बोधन से डॉ शर्मा ने उपस्थित
श्रोताओं का मनमोह लिया और कहा कि विविधता हमारी खूबी है नई पीढी को देश का
मान बढाना हैकार्यक्रम में मेधावी छात्र सम्मान के तहत प्रगति असाटी,
सुहानी राठौर, अनि जैन, निदा फातिमा, डॉ.आर.पी. कुर्मी, डॉ रमेश व्यास और
राहुल तिवारी को ज्ञान स्मृति पदक प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन
राजीव अयाची ने किया एवं आभार प्रदर्शन पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में बडी संख्या में पबुद्ध नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का
समापन राष्ट्रगान से किया गया।
हॉकी इंडिया महिला हॉकी टीम को गोल्ड मेडल पर बधाई.. दमोह।
हॉकी इंडिया महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलो मे अभी अभी चीन को एक शून्य
गोल से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त कियामहिला टीम की उपलब्धि पर हॉकी
मध्य प्रदेश अध्यक्ष नितिन डिमोले उपाध्यक्ष विजय वर्मा गोर मास्साब
महासचिव लोकबहादुर ललित नायक कोषाध्यक्ष जगेनदर तोमर हरिशंकर राजेश राकेश
गढवाल मकसूद खान भगवान सिंह विजय ठाकुर कफील अल्ताफ शेख असार विकास जैन
तरूण नामदेव आदि ने बधाई दी है.
संविदा शिक्षको के सामूहिक उपवास में पूर्व विधायक.. दमोह। जिला
कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय सामूहिक उपहास पर बैठे संविदा शिक्षको के
बीच पूर्व विधायक अजय टंडन ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार
शिक्षको के साथ न्याय न ही करते जो शिक्षक दस-बीस वर्षो से शासन को अपनी
सेवायें देते आये है..
उनको टीईटी की परीक्षा करवा रही है कुछ शिक्षक तो
रिटायरमंेट की कगार पर बैठे है वह पूछना चाहते है जब आपने शिक्षको की भर्ती
की थी तो उस समय उनकी योग्यताओ पर उनकी भर्ती की थी फिर ऐसा क्या जरूरत पढ़
गयी कि उन्हें टीईटी परीक्षा अनिवार्य हो गई वह आज शिक्षको की प्रत्येक
जायज मांग पर उनका समर्थन करने आये है।
अखण्ड श्री दुर्गा चालीसा में शामिल होगें अजय अवस्थी.. दमोह। भगवती
मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय महासचिव सिद्धाश्रम रत्न माननीय अजय अवस्थी
जी दो दिवसीय दमोह प्रवास पर रहेंगे..दमोह जिले के हटा ब्लॉक के श्री
पीतांबरा पीठ देव श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में दिनांक 3. एवं 4 अक्टूबर
2026 को दिव्य 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में सम्मिलित होकर
सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को संबोधित करेंगे।
वैश्य महा सम्मेलन युवा इकाई ने निकाली विशाल वाहन रैली.. दमोह।
वैश्य महासम्मेलन शिरोमणि संरक्षक पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता प्रदेश
अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल प्रदेश युवा अध्यक्ष विकास डागा के निर्देशन में
पूरे प्रदेश में वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई के द्वारा 2 अक्टूबर गांधी
जयंती के उपलक्ष में युवाओं को जागृत करने के लिए वैश्य जागरण रैली का
आयोजन किया गया। दमोह जिले में युवा अध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व में
दमोह नगर इकाई बटियागढ़ पटेरा हटा तेंदूखेड़ा में विशाल वाहन रैली का आयोजन
किया गया दमोह नगर युवा अध्यक्ष रूपेंद्र असाटी के नेतृत्व में विशाल वाहन
रैली निकाली गई। दमोह
विधायक वैश्य महासम्मेलन के संरक्षक जयंत कुमार मलैया के द्वारा वैश्य झंडी
दिखाकर मोरगंज गल्ला मंडी से रैली को प्रारंभ किया गया जिसके बाद रैली
स्टेशन चौराहा बस स्टैंड चौक एवरेस्ट लाज घंटाघर पुराना थाना महाकाली
चौराहा अग्रवाल धर्मशाला घंटाघर कीर्ति स्तंभ होते हुए जटाशंकर धाम स्थित
वैश्य भवन पहुंची..
रैली
में मुख्य रूप से संभाग अध्यक्ष राकेश अग्रवाल जिला प्रभारी पदम इटोरिया
जी जिला अध्यक्ष के सी अग्रवाल महिला संभाग अध्यक्ष श्रीमती रितु
अग्रवाल युवा संभाग प्रभारी जुगल अग्रवाल नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश
असाटी युवा संरक्षक गणेश अग्रवाल युवा प्रभारी राहुल जैन लकी महिला
प्रभारी श्रीमती विद्या असाटी महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता नेमा
समाज अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद नेमा असाटी समाज महासभा राष्ट्रीय महामंत्री
महेश असाटी,अग्रवाल समाज पूर्व अध्यक्ष रवि अग्रवाल अग्रवाल गुप्ता समाज
वरिष्ठ पदाधिकारी रघुवीर गुप्ता रोहित गुप्ता व्यापारी संघ अध्यक्ष लखन
केशरवानी जैन समाज के वरिष्ठ अखिलेश जैन गिरीश इटोरिया विनोद अग्रवाल प्रिंस असाटी रोहित असाटी मीनू सुरेखा अनिल अग्रवाल राकेश अग्रवाल युवा उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता विनय असाटी सुनील अग्रवाल अंकित जैन लोकेश
असाटी नीरज असाटी विशाल जैन वीरेंद्र असाटी अनिल अग्रवाल राजकुमार नामदेव
अनुराग बजाज महेंद्र नेमा संकेत अग्रवाल चंद्र भूषण नेमा अनमोल अग्रवाल रवि
अग्रवाल राहुल गुप्ता बबलू जैन सचिन गुप्ता राहुल असाटी सचिन नेमा कंचन
असाटी नीलम असाटी महेश असाटीसहित बड़ी संख्या में वैश्य बंधुओं की
उपस्थिति रही।








0 Comments