राज्यमंत्री श्री लोधी की जनसुनवाई में 69 आवेदन..
दमोह। जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नोहटा स्थित निज कार्यालय में प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रत्येक शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज आयोजित विशेष जनसुनवाई में क्षेत्र वासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने प्राप्त आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उन समस्याओं का तत्काल निराकरण करायाए जिनका समाधान मौके पर संभव था। वहींए शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से आमजन को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
दमोह ग्रामीण 12 सड़कों के टेंडर जारी 7 सड़कें अगले चरण में.. दमोह। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत 12 सड़कों के टेंडर जारी किए गए हैं। वहीं योजना के तहत शेष 7 सड़कों को आगामी चरण में शामिल किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों मजरा और टोलों को सड़क संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य आगे बढ़ेगा। यह जानकारी विधायक दमोह जयंत मलैया ने दी।
12 सड़कों के लिए जारी हुए टेंडर.. जारी सूची के अनुसार पहले चरण में कुल 12 सड़क मार्गों को शामिल किया गया है। इनमें बिसनाखेड़ी से लखनाखेड़ी तक, हरदुआ खुर्द से डवा तक, इमलाई से पुतनारी टोला तक, सुहेला के पौड़ी रामगढ़ में तथा खड़ेरा के ग्राम छितरा से भलाघाट तक के सड़क मार्ग शामिल हैं।इसके अलावा मारूताल के ग्राम कुलुआ से मझवारा तक, सिंगपुर से चांदी टोरिया तक, बांसनी के ग्राम खबैनामाल से खबैना चाक तक, खडेरा के बड़ैयाखेड़ा में, बिजौरी के रज्जाक टोरिया में, पटना खुर्द के ग्राम हरदुआ हरटी में तथा बिजौरी के कोटवार मोहल्ले में सड़कें प्रस्तावित सूची में शामिल हैं। अगले चरण में 7 सड़कों पर होगा काम.. विधायक श्री मलैया ने इस संबंध में आगे बताया कि मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना के अंतर्गत शेष 7 सड़कों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा। इनमें खजरी के टपरिया टोला में टिकरी बुजुर्ग के ग्राम टिकरी खोह में हरदुआ मुड़र के ग्राम खंचारी पटी में यादव मोहल्ले में बिजौरी में दसौंदा के जुझारघाट में मुड़िया के ग्राम पड़रई में तथा नौगपानी के ग्राम सुनपुरा में सड़कें शामिल हैं।
महाराजा अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा.. दमोह। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अग्रवाल समाज दमोह के द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के पूर्व भव्य शोभा यात्रा दमोह शहर के मुख्य मार्ग से निकल गई सुबह 10ः30 बजे अग्रवाल धर्मशाला महाराजा अग्रसेन चौक फुटेरा वार्ड 2 से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जहां सबसे आगे बग्गी पर सवार महाराजा अग्रसेन की झांकी जिसके बाद बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की मात्र शक्तियों और उनके पीछे महाराजा अग्रसेन का रथ और उसके पीछे अग्रवाल समाज का पुरुष वर्ग शोभा यात्रा में सम्मिलित हुआ।
डीजे और ढोल की धुन पर अग्रवाल समाज के युवाओं युवतियों ने जमकर नृत्य किया वही शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ शोभायात्रा में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज दमोह के पदाधिकारी अग्रवाल तरुण मंच अग्रवाल जन जागरण समाज कल्याण समिति अग्रवाल महिला महासभा अग्रवाल महिला मिलन समिति के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज दमोह के महिला पुरुषों युवाओ युवतियों की उपस्थिति रही शोभा यात्रा का स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जी ने पहुंचकर पूजन अर्चन किया।अंकित अग्रवाल परिवार, श्याम अग्रवाल परिवार, राज कोल डिपो परिवार महिला मिलन समिति, महिला महासभा समिति, सरिता अग्रवाल परिवार, गणेश लड्डू परिवार, पी डी शेलार स्मृति, न्यास पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, किराना व्यापारी संघ राजू असाटी, गोपाल सेठ परिवार, वैश्य महासम्मेलन, हनुमानगढ़ी स्वीट्स परिवार, गुलाब साइकिल परिवार सौरभ असाटी परिवार, विवेक विनोद अग्रवाल परिवार ,साहू समाज दमोह, अग्रवाल किराना परिवार, गणेश स्टेशनरी परिवार ने अग्रवाल समाज की शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। यात्रा के समापन पर सामाजिक भोज का आयोजन किया गया पुलिस प्रशासन के द्वारा संपूर्ण शोभा यात्रा पर नजर रखकर शोभायात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई जिसके लिए धन्यवाद समाज की ओर से किया गया।देश के शहीद सैनिकों व पूर्वजों का किया पिंडदान.. दमोह। पितृमोक्ष अमावस्या के समापन पर शनिवार की सुबह स्थानी पुरैना तालाब पर देश के अमर शहीद सैनिको व पूर्वजों का हुआ पिंडदान,पं.राहुल शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म की मान्यता अनुसार भाद्रपद मास की पूर्णिमा अश्विन माम की अमावस्या तक अपने पितरों के श्राद्ध की परंपरा है।
पौराणिक मान्यता है कि इस अवसर पर हमारे पूर्वज मोक्ष प्राप्ति की कामना के लिए अपने परिजनों के निकट अनेक रूपों में आते हैं। इस पर्व में अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व उनकी आत्मा को शांति देने के लिए किया जाता है।पुरैना तालाब पर सैकड़ों लोगों ने अपने परिजनों के साथ अमर सहीद सैनिकों का पिंडदान किया गया इसी कड़ी में शास्त्री जी ने बताते हुए कहा कि हम अपने पूर्वजों के इस त्याग के कारण ही हम आज स्वतंत्र धर्म यज्ञ करपा रहे है। इसलिए हम अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर मुख्य अतिथि भाजपा दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया एवं विशिष्ठ अतिथि कार्यालय मंत्री अखिलेश चौबे, प्रवीण तिवारी, वीरू साहू, शरद चौरसिया, आशीष चौरसिया, अनिल सोनी, रंजीत चौरसिया, राहुल सेन, दीपक पाठक, चिन्नू सोनी, सतेंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।







0 Comments