लीनेस क्लब मैत्री की आधिकारिक यात्रा संपन्न
दमोह। लीनेस क्लब मैत्री, दमोह की आधिकारिक यात्रा का गरिमामय आयोजन उत्साह एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मंगला सिंह जी, एरिया ऑफिसर मौली जैन जी, डिस्ट्रिक्ट सचिव कुमुदिनी वर्मा जी एवं विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर रोजी वग्गा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मंगला सिंह जी ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए अपने उद्बोधन में सेवा कार्यों को निरंतर गति देने, टीम भावना के साथ कार्य करने तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा का लाभ पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। एरिया ऑफिसर मौली जैन जी ने अपने संबोधन में क्लब की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा करते हुए सदस्यों को सक्रिय सहभागिता के साथ सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया।
डिस्ट्रिक्ट सचिव कुमुदिनी वर्मा जी ने क्लब की
गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक अनुशासन, समर्पण एवं
एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डायरेक्टर रोजी वग्गा जी ने भी अपने
प्रेरणादायी विचारों के माध्यम से सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर
पर क्लब अध्यक्ष रजनी खरे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में क्लब की वर्षभर की
गतिविधियों एवं सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों और
पदाधिकारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सेवा
कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। क्लब की वर्षभर की आय-व्यय का विस्तृत विवरण कोषाध्यक्ष माया यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। ज्योति सचदेव द्वारा संचालन सचिव ज्योति चिले ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम
में प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स कविता चंदानी, मनीषा तिवारी, डिंपल खोसला,
रंजना नोतानी एवं कोमल नोतानी सहित क्लब की सदस्य अंजना सोनी, पद्मा दुबे,
सपना राजपूत, रिमी जोनेजा, पूजा सचदेव, अनु खुराना, पायल अरोड़ा, रचना
श्रीवास्तव, आशा अग्रवाल, ऋतु यादव, रचना अग्रवाल, रमा अग्रवाल, रितु
अग्रवाल, सोना मिश्रा एवं नर्मदा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी सदस्यों ने क्लब की आगामी
सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने का संकल्प लिया।
संकल्प समाज सेवी संस्था ने किया निर्देश का स्वागत.. दमोह।
जिला दमोह ब्लॉक तेंदूखेड़ा में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए जमीनी
अभियान चला रहे संकल्प समाज सेवी संस्था ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का
स्वागत किया है, जिसमें उसने केंद्र से इस संभावना पर विचार करने को कहा है
कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए ऐसे वैधानिक नियम बनाए जाएं, जिनके तहत
उनके लिए नाबालिगों से संबंधित भारतीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य हो।
नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन
अलायंस ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की थी कि डिजिटल
प्लेटफॉर्मों को इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए जाएं कि नाबालिगों
में अनुबंध करने की कानूनी अधिकार नहीं होता, इसलिए ऑनलाइन सेवाओं तक उनकी
पहुंच के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं। संगठन ने कहा कि सुप्रीम
कोर्ट का यह कदम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के बाल अधिकारों की
सुरक्षा के अथक प्रयासों पर मुहर है। संगठन संकल्प समाज सेवी संस्था जेआरसी
का एक सहयोगी संगठन है। भारत में जेआरसी अपने सहयोगी संगठनों के साथ देश
के सभी 782 जिलों में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए अभियान चला रहा है।
संकल्प समाज सेवी संस्था के निदेशक श्रीमान सन्देश बंसल ने कहा कि हमारे
बच्चों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को भारत
के कानूनों का उल्लंघन करने से रोका जाए। आज ऑनलाइन दुनिया में बच्चों के
सामने कई तरह के खतरे मौजूद हैं। क्योंकि नाबालिग बच्चों को बहला-फुसलाकर
यौन शोषण, ट्रैफिकिंग और सेक्सटॉर्शन जैसे कामों में आसानी से धकेला जा
सकता है। इसके अलावा नाबालिगों के निजी डेटा का दुरुपयोग और साइबर बुलिंग
जैसे जोखिम भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम से बच्चों की ऑनलाइन
शोषण से रक्षा हो सकेगी। याचिका पर सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश
सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने की, जिसमें न्यायमूर्ति
जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल थे। पीठ ने कहा कि सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्मों के साथ स्वतंत्र रूप से अनुबंध करने के लिए 18 वर्ष की
न्यूनतम आयु सीमा का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। न्यायमूर्ति बागची
ने कहा कि यह महज एक दिशानिर्देश बनकर नहीं रहना चाहिए और केंद्र से इसे
इंटरमीडियरी नियमों के ढांचे में शामिल करने पर विचार करने को कहा।
न्यायमूर्ति बागची ने केंद्र का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से
कहा, ष्कृपया इंटरमीडियरी नियमों के तहत ऐसे निर्देश जारी करें कि वे अपने
सॉफ्टवेयर या जिस भी रूप में उस प्लेटफॉर्म को संचालित करते हैं, उसे
भारतीय कानून के अनुरूप तैयार करें। सॉफ्टवेयर को भारतीय कानून के अनुरूप
होना ही चाहिए। ष्तुषार मेहता ने कहा कि सरकार इस मुद्दे की जांच करेगी और
आवश्यक कदम उठाएगी।
तेंदूखेड़ा में स्थाई कर्मी श्री नजीर बेग का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह.. दमोह। तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र में पदस्थ स्थाई कर्मी श्री नजीर बेग जी का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह आज बड़े ही हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य रूप से उप वन मंडल अधिकारी श्री प्रतीक दुबे एवं तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री श्रेयांश जैन, डिप्टी बी.डी. सेन, श्री सुशील श्रीवास्तव, बृजेश कोल सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री नजीर बेग को फूल-माला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं दी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला कार्यकारिणी की ओर से भी भव्य सम्मान किया गया। जिला मीडिया प्रभारी श्री कनई यादव द्वारा संघ की ओर से सेवानिवृत्ति सम्मान प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में संघ के जिला सचिव संदीप मिश्रा सदस्य रामप्रकाश गोप, भुनेश्वर यादव, नर्मदा साहू, दिलीप अहिरवार, भजन कुशवाहा, राम आदिवासी, विजय रैकवार, अर्जुन ठाकुर, दौलत रैकवार, सुनील तिवारी, तेंदूखेड़ा सुरक्षा श्रमिक अध्यक्ष मुन्ना ठाकुर, अमर सिंह लोधी, संतोष सिंह लोधी, दारा सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित समस्त सुरक्षा श्रमिक एवं समस्त स्थाई कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने फूल-माला एवं शाल से सम्मानित किया। श्री नजीर बेग जी ने वन विभाग में पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य किया। समारोह को सफल बनाने में अधिकारी, कर्मचारी, स्थाई कर्मी एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष योगदान रहा। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर एवं जिला कार्यकारिणी की ओर से सभी का हृदय से आभार एवं बहुत-बहुत धन्यवाद।




0 Comments