पंचायत मंत्री श्री पटेल ने गरबा नृत्य का शुभारंभ किया
दमोह। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शिवनगर मंदिर कमेटी द्वारा स्थापित मां दुर्गा जी की आरती एवं गरबा नृत्य आराधना कार्यक्रम में शामिल हुये। पंचायत मंत्री श्री पटेल ने शिव मंदिर एवं देवी पंडाल में पहुंचकर पूजा अर्चन की और गरबा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर गरबा नृत्य का शुभारंभ किया।
पंचायत मंत्री श्री पटेल ने मंगल कामनाएं ज्ञापित करते हुए कहा यह अच्छी बात है कि यहां पर गरबा को इवेंट नहीं माता की आराधना नृत्य साधना उपासना की जाती है। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र दुबे वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर डीएम संगतानी शिवचरण पटेल नरेंद्र बजाज सुशील गुप्ता टाइम्स कॉलेज सर्वजीत सिंह सुनील डबुल्या रेशु सिंघई मौजूद थे।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के आलोक गोस्वामी वन कमेटी के अध्यक्ष संजय पाठक सचिव महेंद्र राय मंदिर के पुजारी पंडित अमित शास्त्री रिंकू जैन भरत समदड़िया राजकुमार गुप्ता सतीश असाटी पूरन राय प्रकाश राय नितिन श्रीवास्तव विद्याधर मिश्रा संतोष गौतम सपन साहू राहुल दुआ प्रकाश नायक द्वारा माता की चुनरी श्रीफल माला पहनाकर सम्मान किया गया। शिवनगर की सभी मातृशक्ति मौजूद थे।
जरारूधाम गौ-अभ्यारण्य में ‘विकसित पंचायत एवं विकसित भारत’ पर प्रशिक्षण.. दमोह।
नर्मदा खंड सेवा संस्थान, गौ-अभ्यारण्य जरारूधाम में MGSIRD, जबलपुर
द्वारा जनपद पंचायत बटियागढ़ की 22 ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों,
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के लिए ‘विकसित पंचायत एवं
विकसित भारत’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण
के दौरान गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका वाली पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल
हितैषी पंचायत, जल पर्याप्तता वाली पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत,
आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचे वाली पंचायत, सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत,
सुशासन युक्त पंचायत तथा महिला हितैषी पंचायत सहित विकास के नौ प्रमुख
विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम
में ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं में
सुधार, जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण तथा
पंचायतों में सुशासन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, ग्राम
पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में जनप्रतिनिधियों और मैदानी
कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण
में जनपद पंचायत बटियागढ़ से बीपीओ श्री देवी सिंह धुर्वे, जनपद पंचायत
दमोह से विकासखंड समन्वयक (RGSA) श्री अंजुल खरे, स्वच्छ भारत मिशन (SBM),
दमोह से डॉ. नीतू छत्तानी तथा जनपद पंचायत बटियागढ़ से एडीओ (ADO) श्री
अखिलेश पटेल उपस्थित रहे।
गल्ला व्यापारी संघ ने डाक नीलामी खड़े वाहन में कराने ज्ञापन सौंपा.. दमोह। कृषि उपज मंडी समिति दमोह में डाक नीलामी कार्य ट्राली या खड़े वाहन में करने की मांग की गई है।उपरोक्त
विषयांतर्गत लेख है कि विगत कई वर्षों से मंडी प्रांगण में कृषक एवं
व्यापारी की कृषि उपज की अत्यधिक चोरियां हो रही है जिस हेतू आपसे एवं उच्च
अधिकारियों से लिखित एवं मौखिक शिकायतें अनेकों बार की है किंतु सिवाय
आश्वासन के कुछ हसिल नहीं हुआ बल्कि दिन प्रतिदिन और अधिक कृषि उपज की चोरी
हो रही है। उक्त
परिस्थितियों को देखते हुए गल्ला व्यापारी संघ ने सर्वसम्मती से निर्णय
लिया है कि आगामी 22/10/2026 दिन गुरुवार से कृषि उपज की डाक नीलामी का
कार्य ट्रॉली या खड़े वाहन में करके मंडी प्रांगण में व्यापारी की दुकान या
प्रांगण में ही निर्धारित स्थान पर कृषि उपज का तौल कार्य संपन्न कराया
जाएगा खुले ढेर में किसी भी स्थिति में डाक नीलामी नहीं की जायेगी । विभिन्न
स्थानों पर तौल कार्य कराने के कारण ही कई तरह की अव्यवस्थाएं हो रही हैं
एवं चोरियां भी इसी कारण से हो रही हैं हमारी दुकान पर तौल कार्य होने पर
माल की सुरक्षा रहेगी । निवेदन है कि उक्त कार्य में व्यापारी का सहयोग कर
उचित व्यवस्था कराने का कष्ट करें एवं उचित प्रचार प्रसार अभी से शुरू करा
दें जिससे कृषकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
0 Comments