Header Ads Widget

राज्य स्तरीय स्क्वैश प्रतियोगिता में आदित्य तिवारी का चयन.. संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेडल प्रमाण-पत्र से सम्मानित..

राज्य स्तरीय स्क्वैश में आदित्य तिवारी का चयन

दमोह। शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जबेरा के छात्र आदित्य तिवारी, पिता हेमंत कुमार तिवारी, निवासी ग्राम बिछिया, का राज्य स्तरीय स्क्वैश प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। 
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जिला क्रीड़ा अधिकारी  संजय दादर ने आदित्य तिवारी को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य संजय बाजपेई, उपप्राचार्य अजय सिंघाई एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। आदित्य की सफलता में कमांडो फिजिकल अकैडमी के संचालक करन पटेल एवं  मनीष सिंह का मार्गदर्शन और सहयोग महत्वपूर्ण रहा। 
विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि आदित्य अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के बल पर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर आदित्य के पिता हेमंत कुमार तिवारी ने कहा कि जीवन में सफलता केवल जीत हासिल करने में नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास करने, अनुभवों से सीखने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने में है। मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहने से हर अनुभव व्यक्ति को सफलता के करीब ले जाता है।

Post a Comment

0 Comments