नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर
दमोह। नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भव्य जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के आनंद विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर शिविर का अवलोकन किया और आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। राज्यमंत्री श्री पटेल नें शिविर में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्रीयो का वितरण किया।
राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर आयोजित यह जन विश्वास शिविर अत्यंत सफल सिद्ध हो रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में हर शुक्रवार को अलग.अलग स्थानों पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैए जिससे आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होने स्वामित्व योजना के लाभार्थियो को बधाई दी। श्री पटेल ने कहा शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं व आवेदनों को दर्ज किया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों में से अधिकांश का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जा रहा है। जो आवेदन स्थानीय स्तर पर हल नहीं हो पातेए उन्हें राज्य स्तर भोपाल तक भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा सभी आवेदनों की प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जा रही हैए जिससे आवेदक अपने आवेदन की स्थिति आसानी से जान सकें और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा शिविर में नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल स्थापित किए गए थे। शिविर के दौरान आधार कार्ड अपडेशन समग्र आईडी निर्माण और ई.केवाईसी अपडेशन का कार्य किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन व लाभ सुनिश्चित किए गए।
कलेक्टर श्री यादव ने मैदानी अमले को निर्देश देते हुए कहा कि जनता से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। किसानों को कृषि कार्य के लिए निर्धारित 10 घंटे बिजली समय पर उपलब्ध कराई जाए। गलत बिजली बिलों की शिकायतों को एक सप्ताह के भीतर सुधार कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए गए बांधों के फाटकों ;गेट्स को समय पर बंद न किए जाने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए 7 दिन के भीतर सभी फाटकों को ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैंए ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके और भू.जल स्तर रिचार्ज हो सके।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, गोपाल पटेल, जनपद अध्यक्ष खिलान सिंह खरगराम पटेल दिनेश पटेल माया पटेल संगीता श्रीधर लता मोदी रघुवीर सिंह राजेन्द्र बिदौल्यिा सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एसडीएम निकेत चौरसिया सीईओ जनपद एके सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने मल्टी विलेज जल प्रदाय योजना का जायजा लिया.. दमोह। दमोह और छतरपुर जिले के 351 गांवों में हर घर तक पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित लगभग 350 करोड़ रुपये की मल्टी विलेज जल प्रदाय योजना वेबस सुनार.2 की धीमी प्रगति पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए परियोजना को समय.सीमा में पूरा किया जाए ताकि आम जनता को शासन की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ मिल सके।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य वर्ष 2023 में प्रारंभ हुआ था और इसे वर्ष 2025 तक पूरा किया जाना निर्धारित था। हालांकिए वर्ष 2026 में भी योजना का कार्य लगभग 60 से 65 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। कई स्थानों पर पानी की टंकियों से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी हैए जबकि फिल्टर प्लांट का निर्माण कार्य भी अभी शेष है। इस स्थिति को देखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने और कार्यरत टीमों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। कलेक्टर श्री यादव ने निर्देशित किया कि केवल एक टीम के माध्यम से कार्य कराने के बजाय निर्माण कार्य को अलग.अलग टीमों के जरिए समानांतर रूप से कराया जाए। इसके लिए प्रत्येक 10 टंकियों पर अलग.अलग सुपरवाइजर और निर्माण एजेंसियों को तैनात कर कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। इससे लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रारंभ करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा जल निगम के एमडी तथा पीएचई के अधिकारियों से भी अनुरोध किया जाएगा कि वे संबंधित निर्माण एजेंसी को कड़े निर्देश दें। आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि आम नागरिकों को निर्धारित समय पर पानी उपलब्ध हो सके। श्री यादव ने कहा कार्य में देरी करने वाली एजेंसियों पर पेनल्टी लगाई जा रही है। यदि इसके बावजूद कार्य में तेजी नहीं लाई गई और देरी जारी रहीए तो संबंधित एजेंसियों पर अधिकतम पेनल्टी आरोपित करने की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य है कि परियोजना के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर दमोह और छतरपुर जिले के 351 गांवों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएए ताकि ग्रामीण परिवारों को जल जीवन मिशन का वास्तविक लाभ मिल सके।










0 Comments