Header Ads Widget

बुन्देली विरासत-अपनी संस्कृति अपनी पहचान कार्यक्रम.. शिव जायसवाल का राज्य स्तरीय टीम में चयन.. अंशकालीन कर्मचारियों का 55 लाख का बजट स्वीकृत.. अस्थायी आतिशबाजी लायसेंसों के आवेदन हेतु 29 तक

बुन्देली विरासत-अपनी संस्कृति अपनी पहचान कार्यक्रम

दमोह केयर फाउंडेशन समीति ने बुन्देली विरासत अपनी संस्कृति अपनी पहचान के अन्तर्गत बुन्देली क्षेत्र के बच्चों को अपनी स्थानीय विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से बुन्देली भाषा लोककला, लोकगीत , लोकनृत्य एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र के माध्यम से अपनी परंपरा संस्कृति के प्रति जागरूक करने के लिये आज ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में नृसिंह वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

नन्हे नौनिहालों बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ बुन्देली लोकगीत, भजन प्रतियोगिता मे भागीदारी की ।विद्यार्थी़ओ ने ऐसी माटी है भारत के खण्ड खण्ड में जन्म दययो विधाता बुंदेलखंड में जब जिंद पर आ पार्वती आगड दम बांगड़ दम.. लोकगीत गाकर बच्चो ने मन को आनंदित कर दिया। प्रतियोगिता में में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में दमोह केयर फाउंडेशन समीति की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा सिंह एकता उपस्थित रहीं । उन्होंने कहा हमायी बुन्देली संस्कृति हमायी पहचान है ई पहचान खो सबको बनाये रखने है विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा सिंह, शिक्षिका आंकाक्षा विश्वकर्मा एवं वार्ड गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 चंडी चौपड़ा में उभरती खिलाड़ी प्रतिभा का सम्मान.. दमोह। संदीपनी विद्यालय जबेरा के छात्र शिव जायसवाल का चयन 70 वी शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वॉलीबॉल 2026 अंडर 14 में होने पर चंडी चौपड़ा गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ है। सागर संभाग से प्रतिनिधित्व करते हुए भिंड मुरैना राज्य स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट में 23 से 26 अक्टूबर तक शामिल होने के बाद आज ग्राम चंडी चोपरा आगमन पर शिव जायसवाल का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रसाद नायक हर्षवर्धन राजपूत कमल सिंघई सचिन मोदी निजाम सिंह पिंटू जैन आदि ने स्वागत करते हुए उज्जवन भविष्श् की कामना की। शिव जायसवाल स्वर्गीय सचिन जायसवाल के पुत्र तथा नीरज जायसवाल के भतीजे है।
जनजाति विभाग के अंशकालीन कर्मचारियों का 55 लाख का बजट स्वीकृत.. दमोह। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री शारदा सिंह परिहार जी के अथक प्रयासों एवं सतत सहयोग से संघ को बड़ी सफलता मिली है। जनजातीय कार्य विभाग जिला दमोह अंतर्गत छात्रावासों में पदस्थ अंशकालीन कर्मचारियों के 8 माह के लंबित वेतन को लेकर जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर एवं जिला कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों द्वारा कई बार कलेक्टर महोदय एवं जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार जी द्वारा जनजाति आयुक्त, भोपाल को भी ज्ञापन दिया गया। जिसके परिणामस्वरूप जनजातीय कार्य विभाग दमोह के लिए 55 लाख 30 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। यह बजट छात्रावासों में पदस्थ अंशकालीन कर्मचारियों के 8 माह के लंबित वेतन के लिए है। दीपावली पर्व से पूर्व सभी का भुगतान हो जाएगा, अब कर्मचारी दीपावली अच्छे से मना सकेंगे।
इस सफलता पर सभी कर्मचारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर का आग्रह- दमोह जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने प्रांतीय अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार जी से आग्रह किया है कि दमोह जिले केछात्रावासों में पदस्थ अंशकालीन कर्मचारियों को वर्तमान में मात्र 5000 रुपये मानदेय मिलता है। सभी को कलेक्टर रेट 12,575 रुपये दिलाने का कष्ट करें, जिससे उनका भरण-पोषण अच्छे से हो सके।संघ का अनुरोध- मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ समस्त विभागों के जिला अधिकारियों से अनुरोध करता है कि दीपावली पर्व से पूर्व सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
अस्थायी आतिशबाजी लायसेंसों के आवेदन हेतु 29 तक.. दमोह। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राकेश मोहन त्रिपाठी ने कहा है आगामी दीपावली त्यौहार पर अस्थायी आतिशबाजी विक्रय करने के लिये पात्र आवेदक एमपीई सर्विस पोर्टल पर निर्धारित शुल्क का भुगतान करते हुये 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के उपरांत आवेदक को आवेदन पत्र की प्रति दस्तावेजों सहित कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दमोह के कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगी। उन्होंने कहा है 29 अक्टूबर 2026 के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। ज्ञातव्य है पूर्व में जारी आदेशानुसार जिले के समस्त आतिशबाजी लायसेंसधारियों के दीपावली त्यौहार के दौरान पूर्व से जारी अस्थायी आतिशबाजी लायसेंसों को निरस्त करते हुये आगामी दीपावली त्यौहार हेतु पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये थे उक्त आवेदन हेतु अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

Post a Comment

0 Comments