Header Ads Widget

पारंपरिक उल्लास के साथ निकला श्री रामदल जुलूस.. इधर जागृति-की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में.. हॉकी मप्र पुरुष टीम राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मे..

भक्ति सेवा उल्लास के साथ निकला रामदल का जुलूस

दमोह। प्रतिवर्षानुसार नवदुर्गा के पावन पर्व पर धार्मिक उत्साह के साथ श्री रामजी सेवा समिति द्वारा पारंपरिक रूप से रामदल का जुलूस नगर के मुख्य मार्गो से निकाला गया। प्रारंभ में शिवाजी पार्क से सुसज्जित रथ पर श्रीराम भगवान, लक्ष्मण, हनुमान का वेश रखे गले में फूल माला पहनाकर और आरती उतारकर रामदल की शुरुआत की गई। जो बकौली, घंटाघर, मोरगंज स्थित प्राचीन राम मंदिर पहंची। जहॉं पूर्व मंत्री जंयत मलैया, पूर्व विधायक अजय टंडन, विक्की गुप्ता, रोहित गुप्ता, विक्रम सींग ने वहा के पुजारी द्वारा पूजन अर्चन कर पुनः रामदल श्री राम के जयकारे लगाते हुए रामदल घंटाघर पहुंचा।

जहॉ राजपूत क्ष़ित्रय महासभा के राकेश हजारी हिन्दू गर्जना मंच के कपिल सोनी एवं गणेश फैंस क्लब के साथियो अनुनय श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मनीष नगाईच, गणेश अग्रवाल, लता केशरवानी, लालचंदराय, गुड्डू तिलक धारी द्वारा भव्य आगवानी की घंटाघर पर ही आयोजित अखाड़ा में पूर्व विधायक अजय टंडन ने लकड़ी की तलवार से तलवारबाजी करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया गया। उस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटैल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, वीरेन्द्र दुबे, तिलक सींग, अनिल जैन, परम यादव, रोहन पाठक, अमर राजपूत, राहुल नायक, नरेन्द्र जैन शक्ति की उपस्थिति रही। तत्पश्चात् हनुमान गढी के आगे रामदल का स्वागत। विष्णु गुप्ता, दिनेश असाटी, दिनेश रैकवार, अरविन्द अवस्थी, अजय जाटव द्वारा किया गया। पुनः रामजी की सेना चली की धुन पर ध्वजा लहराते हुए रामदल बकौली पहुंचा जहॉं राजू असाटी, पप्पू कसोटया द्वारा रथ पर बैठे भगवान का स्वागत श्रीफल एवं मिष्ठान से किया गया।

आगे बढते हुए रामदल बहराम टाकीज पहुंचा जहा रोजान डेंनियल द्वारा स्वागत किया गया। पुराना थाना पर राजू चौरसिया, नितिन चौरसिया, डब्बू ताम्रकार द्वारा स्वागत किया गया। वहां से होते हुए गढ़ी मुहल्ला में मुस्लिम समुदाय के अफजल खान, शहजाद खान स्वागत किया गया। परंपरानुसार सतीश दुबे के मंदिर में भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई उसके बाद गड़रयाउ में बागेश्वर धाम समिति के सदस्यों विजय बहादुर सिंह, राजा रौतेला, खुशाली रजक, महेश चौकेसे, माखन खटीक द्वारा भगवान श्रीराम भरत मिलाप का आयोजन किया गया। पठानी मुहल्ला में कासिम खान, जुम्मन खान गौरीशंकर मंदिर पर स्वागत होते हुए फुटेरा फाटक पर अनिल सैनी एवं माली समाज द्वारा किया गया स्वागत। तत्पश्चात् बड़ी देवी मंदिर में पुनः पूजन अर्चन के बाद रामदल का समापन किया गया। इस अवसर पर सीएसपी. टी.आई. समेत पुलिस का सराहनीय सहयोग रहा।

जागृति-की ज्योति में निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में.. दमोह। जहाँ ब्रह्मज्ञान से चेतना जागृत हो, प्रेम से हृदय आलोकित हो और सेवा जीवन का संकल्प बन जाए वहीं संत समागम आत्मिक जागृति का ऐसा पावन उत्सव बन जाता है, जो मनुष्य को अपने भीतर झाँकने और परमात्मा से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इसी दिव्य भाव और आध्यात्मिक चेतना को साकार करते हुए, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 23 से 26 अक्टूबर, 2026 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित होने जा रहा है।

देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर एकत्र होकर सत्संग, सेवा, प्रेम और भक्ति के इस दिव्य मिलन में सहभागी बनेंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता के साथ समागम स्थल की तैयारियाँ अब अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। संतों की निस्वार्थ सेवा, परिश्रम और समर्पण से सामान्य सा प्रतीत होने वाला मैदान आज एक दिव्य आध्यात्मिक नगरी का स्वरूप धारण कर चुका है। विशाल पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ की गई हैं। साथ ही, अत्याधुनिक एल.ई.डी. स्क्रीन स्थापित की जा रही हैं, ताकि परिसर के प्रत्येक कोने में बैठे श्रद्धालु प्रेरणादायक प्रवचनों, भावपूर्ण भजनों एवं आध्यात्मिक विचारों को सहजता से देख-सुन सकें और सत्संग की भावधारा से एकरूप हो सकें। यह संत समागम केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रह्मज्ञान, भक्ति, समर्पण और आत्मिक जागृति का पावन संगम है।

यहाँ श्रद्धालु अपनी अंतर्चेतना को जागृत करने, परमात्मा से अपने संबंध को अनुभव करने तथा विश्वबंधुत्व, सौहार्द और निस्वार्थ सेवा जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा प्राप्त करते हैं। संत समागम की यही भावना मनुष्य को बाहरी उपलब्धियों से आगे बढ़कर अपने भीतर की समृद्धि को पहचानने का अवसर प्रदान करती है। संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा जी ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि सतगुरु माता जी की दिव्य प्रेरणा एवं आशीर्वाद से समागम की व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रही हैं। सुचारु संचालन, सहज आवागमन और श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे परिसर को चार प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। 

संतों की कर्मठ एवं निस्वार्थ सेवा भावना ने इस स्थल को एक भव्य, सुंदर और सुव्यवस्थित आध्यात्मिक नगरी का रूप प्रदान किया है, जहाँ पहुँचते ही श्रद्धालु सेवा, समर्पण और आध्यात्मिक वातावरण की दिव्य अनुभूति करते हैं। इस समागम की पूर्ण जानकारी दमोह ब्रांच मुखी महात्मा राजकुमार सोनी जी द्वारा बताई गई, 79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम प्रेम, भक्ति और आत्मिक जागृति की उस पावन धारा से जुड़ने का अवसर है, जो जीवन को भीतर से प्रकाशित करने की प्रेरणा देती है। इस दिव्य आध्यात्मिक मिलन में सभी सज्जन महात्माओं एवं श्रद्धालु भक्तों का सादर स्वागत है।

हॉकी मप्र पुरुष टीम राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मे..दमोह।  झांसी मे खेली जा रही राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच मे हॉकी मध्य प्रदेश के खिलाडियो ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश को पांच तीन गोल से पराजित कर फाइनल  मे स्थान बनाया..

फाइनल मैच हरियाणा से होगा टीम कोच मंगल मैनेजर राकेश गढवाल तथा इमरान की कुशल रणनीति से खिलाडियो शानदार प्रदर्शन कर फाइनल मे स्थान बनाया विदित हो हॉकी मध्य प्रदेश सीनियर पुरुष वर्ग चयन प्रक्रिया दमोह मे आयोजित हुई थी इस उपलब्धि पर अध्यक्ष नितिन डिमोले विजय वर्मा गोर मास्साब ललित नायक महासचिव लोकबहादुर इकबाल खान कैलाश  कोल आभा बृजेश हेमा जगेनदर तोमर मकसूद हरिशंकर राजेश भगवान सिंह विजय ठाकुर कफील अल्ताफ विकास जैन तरूण नामदेव विवियन राम फैयाज खान  असार आदि ने बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments