Header Ads Widget

न्यायाधिपति विशाल धगट ने किया दमोह कोर्ट के नए भवन का लोकार्पण.. प्रभा स्मृति अलंकरण समारोह संपन्न.. कर्तव्य उपाध्याय को मिला कादंबरी पुरस्कार.. सरदार पटेल जयंती कार्यक्रम श्रंख्ला तहत कवि सम्मेलन..

जिला न्यायालय को मिला नवीन न्यायालय भवन 
दमोह। जिला न्यायालय के लिए मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर महत्वपूर्ण दिन रहा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायाधिपति विशाल धगट ने दमोह जिला न्यायालय की नवीन न्यायालय बिल्डिंग का लोकार्पण एवं कार्यारंभ कर नवीन भवन उपयोग हेतु आम जनमानस को सौंपा। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुकेश पाण्डेय ने बताया के दमोह प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी एवं न्यायाधिपति विशाल धगट के माध्यम से आज विधिवत गणेश पूजन उपरांत न्यायालय भवन का लोकार्पण किया गया है।
 जिसमें विशाल धगट न्यायाधिपति सपत्नीक शामिल हुए। आज रविवार होने से कल कार्यालयीन दिवस में विधिवत न्यायालय का कामकाज नवीन भवन से चालू हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलdगी की मौजूदगी रही।
स्थानीय बार में भी हुआ न्यायाधिपति का स्वागत.. दमोह के स्थानीय प्रारंभिक अधिवक्ता होने के बाद उच्च न्यायालय जबलपुर में पदस्थ हुए न्यायाधिपति है विशाल धगट का स्थानीय जिला अधिवक्ता संघ में स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसमें न्यायाधिपति ने स्थानीय अधिवक्ताओं से अपनी पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए संघ के सदस्योंआत्मीय भेंट की। 
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश उदय सिंह मरावी एवं प्रधान जिला न्यायाधीश सुभाष सोलंकी की उपस्थिति में न्यायाधिपति का स्वागत रखा गया उन्हें मान पत्र भेंट कर वाचन उपाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा किया गयाकार्यक्रम के अंत में आभार सचिव बसंत खरे द्वारा प्रकट किया गया,इस अवसर पर दमोह बार के सदस्यों के साथ शासकीय अधिवक्ता मुकेश जैन एवं चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल मनीष नगाइच की उपस्थिति रही।इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि  नवनिर्मित आधुनिक न्यायालय भवन का निर्माण न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह नवीन न्यायालय भवन समस्त आवश्यक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस भवन के प्रारंभ होने से न केवल न्यायिक कार्यों के निष्पादन में सुगमता आएगी, बल्कि पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को भी बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इससे न्यायालयीन कार्य करना अधिक सहज, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक होगा निश्चित रूप से यह नवीन न्यायालय भवन दमोह की न्यायिक व्यवस्था के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा तथा आमजन को सुलभ एवं सुगम न्याय उपलब्ध कराने में सहायक बनेगा।

 प्रभा स्मृति अलंकरण समारोह संपन्न.. दमोह। कला साहित्य और संस्कृति को समर्पित संस्कार भारती के बैनर तले सम्मान समारोह एवं मां मयी काव्य गोष्ठी संपन्न। हर वर्ष की तरह इस वर्ष का प्रभा स्मृति अलंकरण समारोह सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल कक्ष संस्कार भारती ईकाई जिला दमोह अध्यक्ष डा.गणेश राय के संयोजन में संपन्न हुआ। आयोजन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य अर्चना राय एवं मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एव साहित्यकार नरेंद्र दुबे रहे। विशिष्ट अतिथि कवयित्री कुसुम खरे, शिक्षक सुदामा पाठक रहे। सरस्वती पूजन के पश्चात इस वर्ष का प्रभा स्मृति सम्मान सजल विधा में पारंगत सेवानिवृत्त प्राचार्य जे. एल. राठौर सागर, वरिष्ठ कवियत्री चन्द्रा नेमा दमोह और प्रोफेसर डॉ.अनिल जैन को प्रदत्त किया गया।

द्वितीय सत्र में मां मयी शब्द रचनाओं की अमृत रचनाओं ने सबके हृदय को भाव विभोर कर दिया जिसमें शिक्षिका मधुरता पाराशर ने आंगन में तुलसी के पावन पौधे जैसी मां ,धूप में शीतल मंद पवन के झोंके जैसी मां कवयित्री कमलेश शुक्ला ने मां की ममता की तुलना क्या करें जे. एल.राठौर ने ष्मां की ममता के अस्तित्व से चलता जग अभिराम है। उसदाद ताहिर दमोही ने हमेशा दर्दों ग़म से मुझे बचाती है मां की दुआ मुझे इवादत जैसी है वरिष्ठ कवियत्री चन्द्रा नेमा ने ष्मां मुस्कान लिए सा चेहरा, संगीतज्ञ नर्मदा चौरसिया ने वो होते हैं किस्मत वाले जिनकी मां होती है, एडवोकेट उस्ताद इरफान ने मुझे मुफलिस न समझें भूलकर जहां वाले, मेरे घर में मेरी मां है मुझे कमी कैंसी डॉ संगीता पाराशर ने भोर की पहली किरण से रात के अन्तिम पहर तक, कर्म में संलग्न रहती वो प्यारी मां सीमा जाट ने बस इतनी सी दुआ है मेरी हर जनम मुझे मां का प्यार मिले..

आयोजक आराधना राय ने मां एहसास है कुनकुनी धूप का, गणेश राय ने कितनी अच्छी है वह चिड़िया हमारे लिए वह चिड़िया है चिड़िया के बच्चों के लिए चिड़िया मां है वरिष्ठ कवि बी.एम.दुबे ने मां का हरदम सम्मान करो, वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र दुबे ने मां के वक्तव्य से सभी को भाव विभोर कर दिया। नगर के वरिष्ठ साहित्यकार कवि नरेन्द्र अरजरिया, कवयित्री करूणा खरे,आनंद जैन ,दिनेश राही शिक्षक सरस्वती विद्यालय के आचार्य एवं प्राचार्य राजीव तिवारी की उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन बी.एम.दुबे ने एवं आभार शिक्षिका आराधना राय ने माना।

कर्तव्य उपाध्याय को मिला कादंबरी पुरस्कार
दमोह। जबलपुर के शहीद स्मारक सभागार में राष्ट्रीय स्तर पर कादंबरी संस्था द्वारा एक भव्य साहित्यकार /पत्रकार अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष संपन्न होता है और देश-विदेश के साहित्यकारों का सम्मान यहाॅं पर किया जाता है। इसी श्रृंखला में दमोह के नव युवा साहित्यकार कर्तव्य उपाध्याय को उनकी पहली कृति आग़ाज-ए-हर्फ जो की एक ग़ज़ल संग्रह है के लिए कादंबरी संस्था द्वारा स्वर्गीय पन्नालाल श्रीवास्तव 'नूर' सम्मान से सम्मानित किया गया। 
 उल्लेखनीय है कि कर्तव्य उपाध्याय ने इंजीनियरिंग में स्नातक के दौरान मध्य प्रदेश में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर तीन बार महामहिम राज्यपाल जी के द्वारा चांसलर अवार्ड प्राप्त किया है और एन.आई. टी. हमीरपुर हिमाचल प्रदेश से इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अभी आप एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। दमोह के लिए गौरव की बात है कि यहां के युवा साहित्यकार को उनकी पहली कृति पर ही यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कर्तव्य उपाध्याय दमोह की वरिष्ठ साहित्यकार और शिक्षा विद् श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय के सुपुत्र हैं। श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय के द्वारा भी उनके पति की स्मृति में विगत कई वर्षों से कादंबरी संस्था में गजल लेखन के लिए पुरस्कार दिया जाता रहा है। इस वर्ष स्वर्गीय श्री रवि उपाध्याय जी स्मृति सम्मान, खरगोन के महेश चंद्र जोशी जी को उनके गजल लेखन में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया। 
सरदार पटेल जयंती समारोह कवि सम्मेलन
दमोह
। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में चार दिवसीय कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में संस्था आदर्श ह्यूमन रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे अध्यक्षता कर रहे। राजेंद्र चौरसिया इसी कड़ी में कवि सम्मेलन का श्रीगणेश हुआ..
जिसमें आशीष तांत्वाय, गणेश राय, आराधना राय, डाक्टर बविता चौबे, द्वारका प्रसाद मिश्र, बी एम दुबे, मनोहर लाल केवट, सुमित नायक, अखिलेष चौबे, कार्यालय मंत्री भा.ज.पा. रीतेश सोनी, स्वपनिल प्यासी, उन्मुक्त संस्था से राहुल पाठक, मिशन जनजागृति से राजकुमार सेन, बांसातरखेड़ा नेहरू मंडल से जितेंद्र राजपूत, रुपाली खरे स्कूल प्राचार्य, स्नेहा साथी रुक्मणी कुशवाहा, प्रतिभा ताम्रकार, आदर्श ह्यूमन रूरल डेवलपमेंट समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल केवट,  मंगल सिंह यादव, सुमित नायक, विजय शिवहरे एवं गण मन्य लोगो की उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments