Header Ads Widget

कमिश्नर की अध्यक्षता में संभागीय नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक.. मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान तहत दमोह में कार्यक्रम 13 को.. सरदार पटेल विद्यालय की विज्ञान नाटिका राज्य स्तर के लिए चयनित..

कमिश्नर की अध्यक्षता में संभागीय नजूल बैठक 

दमोह। सागर संभाग के कमिश्नर श्री दिलीप कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय में संभागीय नजूल निर्वर्तन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शासकीय भूमि और नजूल संपत्तियों के समुचित प्रबंधनए आवंटन और जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर अहम अनुशंसाएं की गईं।

बैठक मे भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत सहायक केन्द्रीय खुफिया अधिकारी ;एसण्आईण्बीण्द्ध के लिए जिला दमोह में कार्यालय.सह.आवास योजना हेतु भूमि आवंटन संबंधी प्रकरण पर समिति द्वारा विस्तार से विचार.विमर्श किया गया। जिला स्तरीय नजूल निर्वर्तन समितिए दमोह द्वारा की गई कार्यवाही और सभी वैधानिक प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए समिति ने प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई। समिति ने अपनी अनुशंसा सहित यह प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य नजूल निर्वर्तन समिति की ओर प्रेषित किया।

बैठक के दौरान समिति ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक विकास योजनाओं के लिए समय पर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित होने से संभाग के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा सकेगा। इसी दिशा में विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों के लिए प्रस्तावित स्थलों की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में सागर संभाग के अपर आयुक्त संयुक्त संचालक ;नगर तथा ग्राम निवेश वरिष्ठ जिला पंजीयक सागर और उपायुक्त ;भू.संसाधन प्रबंधन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान तहत दमोह में कार्यक्रम 13 को.. दमोह। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.2026 के अंतर्गत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी 13 नवंबर 2026 को दमोह विकासखंड के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन दमोह में किया जाएगा। इसमें नगर पालिका दमोह के समस्त 39 वार्डों को सम्मिलित किया गया है। अभियान के तहत भ्रमण निरीक्षण जनसंवाद एवं उद्यम संवाद सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर श्री यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में नगर के सभी 39 वार्डों को शामिल कर नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।

सरदार पटेल विद्यालय की विज्ञान नाटिका राज्य स्तर के लिए चयनित.. दमोह। दमोह जोन स्तरीय विज्ञान नाटिका का आयोजन शासकीय शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में किया गया। इसमें सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की टीम ने जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

विज्ञान नाटिका में आठ विद्यार्थियों यथा कल्पना ऋषिका सिमरन पार्वती रानू वैष्णवी अर्पिता एवं शाल्या द्वारा सहभागिता की गई। विज्ञान नाटिका का कथानक विज्ञान और समाज तथा उप कथानक महासागरों की बहाली एवं भावी जीवन का संरक्षण रहा। नाटिका का शीर्षक ष्रोता समंदर सोता इंसान  पर स्क्रिप्ट राइटर सुलक्षणा हजारी निर्देशक बहादुर सिंह ठाकुर एवं सहयोगी शिक्षक तरन्नुम आरा द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। 

विज्ञान नाटिका में धरती का तापमान  बढ़नेए ग्लेशियर के पिघलने प्लास्टिक के नुकसान एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया। जोन स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त सरदार पटेल स्कूल दमोह की टीम राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान जबलपुर में 17 एवं 18 नवंबर 2026 को राज्य स्तर पर सहभागिता करेंगी। इस उपलब्धि पर  विद्यालय परिवार द्वारा सम्मिलित विद्यार्थियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Post a Comment

0 Comments