मझगुवॉ हंसराज हाईस्कूल भवन में लैब कक्ष लोकार्पण
दमोह। दीपावली के पावन पर्व पर मां सरस्वती का आशीर्वाद है कि सरकार ने छात्र.छात्राओं को नवनिर्मित 3 लैब एवं 4 कक्षो की सौगात दी है। अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस आशय के विचार विधायक उमा देवी खटीक ने पीण्एम श्री शासकीय हाईस्कूल मझगुवॉ हंसराज में 134 लाख की लागत से नवनिर्मित 3 लैब एवं 4 कक्षो के लोकार्पण अवसर पर व्यक्त किए।
विधायक श्रीमती खटीक ने कहा कि यह लोकार्पण शिक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नवनिर्मित हाईस्कूल भवन विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा के लिए वरदान साबित होगा। अब छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सेवाओं एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य साहिल सिंह द्रोपदी नरेंद्र सिंह गोविंद तिवारी राजेन्द्र यादव एवं भरत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। विभागीय अधिकारियों में कार्यपालन यंत्री भवन आरएन विश्वकर्मा सहायक यंत्री एसडी पटेल एवं उपयंत्री भवन के पीपरे उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य हेमराज सिंह नेताम शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
हिरदेपुर स्कूल में विद्यार्थियों की दीपावली हुई खास
दमोह। दीपावली पर्व के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर में नवाचार एवं
जनभागीदारी की अनूठी पहल करते हुए 300 से अधिक विद्यार्थियों को उपहार,
मिठाई, स्टेशनरी, मिट्टी के आकर्षक दीपक एवं पूजन सामग्री वितरित की गई। इस
पहल ने दीपावली के पर्व को बच्चों के लिए यादगार बना दिया। कार्यक्रम
का शुभारंभ दीप आराधना के साथ हुआ। कु. अंबिका एवं सपना लोधी ने सरस्वती
वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रणेता डॉ. आलोक सोनवलकर ने
कहा कि जब पूरा समाज रोशनी का पर्व मना रहा है, ऐसे समय में बच्चों के बीच
सेवा, संस्कार और खुशियां बांटना एक अभिनव पहल है। दीपावली पर
विद्यार्थियों को उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस आयोजन का
मुख्य उद्देश्य है।उपहार सामग्री प्राप्त होते ही
नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों
ने उत्साह और उमंग के साथ इस आयोजन में सहभागिता की। इस
पुनीत कार्य में कु. विशाखा, मोनिका पालीवाल, उन्नति वेल्डिंग सेंटर खजरी,
सुरेश राठौर, महेश राठौर, अजय कुमार, जन अभियान परिषद दमोह, सीएमओ
राजेंद्र लोधी, डीएड प्रशिक्षु छात्राओं एवं हिरदेपुर स्कूल के समस्त स्टाफ
ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों
ने इस पहल की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि त्योहारों की वास्तविक
सार्थकता तभी है, जब खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचें। हिरदेपुर
स्कूल की यह पहल सेवा, सहयोग और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण
बनी।
प्रेरणा विशेष शिक्षा संस्थान में बच्चों की दीपावली..
दमोह. पंजीकृत
निःशक्त व्यक्ति अभिभावक संघ, जबलपुर द्वारा संचालित प्रेरणा विशेष
शिक्षा संस्थान एवं पुनर्वास केंद्र में दीपावली का
पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर
संस्थान के विशेष बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गई तथा बच्चों
को मिठाई एवं पटाखे वितरित किए गए। मिठाई एवं पटाखे पाकर बच्चों के चेहरों
पर खुशी, उत्साह एवं मुस्कान देखने को मिली। बच्चों ने संस्थान के शिक्षकों
एवं स्टाफ के साथ दीपावली के इस पावन उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर
संस्थान के शिक्षकों एवं स्टाफ को भी उपहार एवं मिठाई प्रदान कर दीपावली की
शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम में बच्चों के बीच उमंग, उत्साह एवं
आनंद का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अभय कुमार दुबे,
संचालक श्रीमती अनीता दुबे, विशेष शिक्षिका आकांक्षा रैकवार एवं मानसी
रैकवार, सहायक शिक्षिका चाँदनी नामदेव, कंप्यूटर सहायक प्रवीण पटेल,
कार्यालय सहायक गणेश लोधी, केयर गिवर श्रीमती ऊषा नामदेव, व्यावसायिक
सहायक अभिषेक दुबे एवं अभिभावक श्रीमती बबीता जैन सहित संस्थान का समस्त
स्टाफ उपस्थित रहा।
आसाराम बापू को शीघ्र आयुर्वेदिक उपचार हेतु ज्ञापन..
दमोह।
अस्वस्थ संत आसाराम बापू को शीघ्र आयुर्वेदिक
उपचार मिले इस हेतु बापू के शिष्यो ने ज्ञापन सौपा। ज्ञापन एवं बापू के
शिष्यों के अनुसार वर्तमान समय में संत आसाराम जी बापू का स्वास्थ्य गंभीर
बीमारियों से जूझ रह है कलेक्टर के माध्यम से बापू के शिष्यों
ने न्यायालय, सरकार एवं जोधपुर जेल प्रशासन से निवेदन किया है कि बापू की
वृद्धावस्था (90 वर्ष) व गंभीर बीमारियों को देखते हुए जोधपुर के आरोग्यं
अस्पताल में अति शीघ्र आयुर्वेदिक उपचार करने की हम सभी की मांग को स्वीकार
करें।जानकारी के लिए बता दें संत आसाराम जी बापू को करोना के बाद कई
गंभीर बीमारियों ने घेर लिया है जिसे काफी समय से जोधपुर के आरोग्यम
आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन अभी पुनः अंदर जाने के
पश्चात बापू का स्वास्थ्य फिर से गंभीर अवस्था में पहुंच गया है जो अति
घातक है। ज्ञापन सौंपने में बापू के सैकड़ो साधक भाई बहन उपस्थित रहे प्रमुख
रूप से भाइयों में सुधीर सोनी, सुंदर दास, भरत कुमार, राम पटेल एवं बहनों
में वर्षा बहन, कविता बहन, महक बहिन आदि की उपस्थिति रही। आशुतोष की स्मृति में सम्मानित किया.. दमोह। संस्कारधानी
जबलपुर की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था कादंबरी का अखिल भारतीय साहित्यकार
-पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन शहीद स्मारक गोल बाजार में किया गया.
कार्यक्रम में अनेक पुस्तकों का विमोचन किया गया साहित्य एवं पत्रकारिता के
क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले १२९ प्रतिभाओं का सम्मान मंच से
शाल श्रीफल और राशि देकर किया गया कार्यक्रम करीब आठ घंटे तक चला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद गिरी एवं प्रज्ञा
पीठाधीश्वर साध्वी विभा आनंद गिरि अध्यक्ष महोपाध्याय आचार्य भगवत दुबे
एवं अन्य अतिथियों के सानिध्य में हुआ. दमोह के ओंजेन्द तिवारी, पदमा तिवारी
द्वारा आशुतोष की स्मृति में मथुरा के प्रसिद्ध साहित्यकार इंजीनियर
संतोष सिंह का सम्मान शाल श्रीफल एवं नगद राशि देकर किया गया। कार्यक्रम
का सफल संचालन राजेश पाठक प्रवीण संपादक सनाढ्य संगम द्वारा किया गया
कार्यक्रम के आयोजन में कादंबरी संस्था की टीम में सिद्धेश्वरी शराफ का भी
सहयोग रहा।कार्यक्रम संस्कारधानी की गरिमा के अनुसार किया गया..
0 Comments