Header Ads Widget

मुनि संघ का पिछिच्का परिवर्तन समारोह सम्पन्न.. यज्ञीय परंपरा का अद्भुत समन्वय है छठ महापर्व-वेदांताचार्य.. लीनेस क्लब ने मनाया दीपोत्सव.. हॉकी परिवार ने मनाया श्री जयंत मलैया का जन्मदिन..कैट शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे CM..

मुनि संघ का पिछिच्का परिवर्तन समारोह पूर्वक सम्पन्न 

दमोह। सिविल वार्ड भाई जी मंदिर वृती आश्रम में चातुर्मास संपन्न कर रहे मुनि श्री श्रुतेश् सागर जी महाराज एवं मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज का पिछिच्का परिवर्तन समारोह अति उत्साह पूर्वक आचार्य विद्यासागर वृती आश्रम में संपन्न हुआ। मुनि श्री श्रुतेश सागर जी महाराज की पिछिका प्राप्त करने का सौभाग्य मुनि श्री की लौकिक जीवन की मातेश्वरी मुंबई से पधारी श्रीमती शांति बाई जैन के परिवार को प्राप्त हुआ मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज की पिछिच्का को प्राप्त करने का सौभाग्य धर्मचंद विलाई परिवार को एवं उत्कृष्ट सागर महाराज की पिछिका प्राप्त करने का सौभाग्य सतीश संदीप मोदी परिवार को प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य सुनील सागर जी महाराज के चित्र के समक्ष ज्ञान ज्योति प्रज्वलन करने का सौभाग्य दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई चातुर्मास कमेटी के संयोजक राजकुमार नन्ना वृती आश्रम के अध्यक्ष रूपचंद जैन मोती गोयल चंदकुमार विनयविनम्र विमल बटियागढ़ ऋषभ मेरु आदि को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य सुनील सागर जी महाराज की संगीतमय पूजन की गई इस मौके पर समिति के द्वारा अतिथियों का चित्र भेंट कर सम्मान किया गया मुनि श्री के पद प्रक्षालन का सौभाग्य राजकुमार नन्ना एवं सतीश मोदी परिवार को प्राप्त हुआ अनेक श्रावकों के द्वारा मुनि संघ को शास्त्र भेंट किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील वेजीटेरियन एवं संजीव शाकाहारी ने किया..

इस मौके पर मुनि श्री ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि चातुर्मास में साधु की अंतरंग साधना होती है जबकि श्रावक को पुण्य अर्जन करने का अवसर मिलता है पीछिका संयम का प्रतीक है सभी को अपने जीवन में इसे ग्रहण करने का लक्ष्य बनाकर रखना चाहिए जिस तरह गंगाजल का बहना जरूरी है। इस तरह दिगंबर जैन मुनि का बिहार करना आवश्यक है क्योंकि एक स्थान पर रहने से जिस तरह पानी सड़ जाता है उसी तरह संतो के एक स्थान पर रुकने से राग द्वेष के कारण मोह रूपी सड़न पैदा होने लगती है चातुर्मास में श्रावकों ने पूरी लगन के साथ साधुओं की सेवा की है यहां पर चतुर्मास में दो सल्लेखना भी पूर्ण हुई है आश्रम में साधुओं को आवास तो मिलता ही है साथ ही साथ साधकों को संलेखना का स्थान भी प्राप्त होता है सभी श्रावकों को नित्य देव दर्शन के साथ-साथ साधुओं की सेवा भी करनी चाहिए श्रावकों के लिए यही कल्याण के मार्ग हैं संयम से ही मुक्ति द्वार खुलता है।

यज्ञीय परंपरा का अद्भुत समन्वय है छठ महापर्व.. दमोह। भारतीय सनातन संस्कृति में छठ महापर्व केवल एक लोकपर्व नहीं, अपितु प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सूर्यतत्त्व की उपासना और समस्त चराचर जगत् में व्याप्त दिव्य चेतना के साक्षात्कार का अनुपम आध्यात्मिक विधान है। यह ऐसी विशिष्ट उपासना परंपरा है, जहाँ आराधना के लिए किसी मूर्ति, मंदिर अथवा विशिष्ट विग्रह की अनिवार्यता नहीं है। अनंत आकाश इसका मंडप, जलाशय तीर्थ, प्रकृति देवालय और प्रत्यक्ष भगवान सूर्य नारायण आराध्य हैं।

श्री भगवान जी ने कहा कि- वैदिक दर्शन में सूर्य को समस्त चराचर जगत् की जीवनशक्ति के रूप में स्वीकार किया गया है। ऋग्वेद का उद्घोष श्सूर्याे आत्मा जगतस्तस्थुषश्चश् सूर्यतत्त्व अर्थात् अस्ताचलगामी सूर्य के प्रति कृतज्ञता तथा उदित होते सूर्य का अभिनंदन भारतीय मनीषा के उस उदात्त जीवन-दर्शन को प्रकट करता है, जिसमें समर्पण, संतुलन और नवचेतना का समावेश है। देश के विभिन्न अंचलों की विविधताओं में निहित यह एकात्म  चेतना का उत्सव  सोलह माह से एक विशिष्ट अनुष्ठान के रूप में संचालित था। संतान-सुख, संतति के कल्याण एवं वंशपरंपरा की मंगलकामना के पवित्र संकल्प से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा ’संतान गोपाल स्त्रोत का सवा लाख पाठ एवं द्वादश लक्ष मंत्र आवृत्ति’ को विधिवत संपन्न किया गया। 
इस साधना में मंत्रजप के साथ भगवान श्रीकृष्ण के गोपाल सहस्रनाम के पवित्र नाममंत्रों द्वारा यज्ञाग्नि में विधिपूर्वक आहुतियाँ प्रदान की गईं।
इस प्रकार मंत्रजप, सहस्रनामोपासना एवं यज्ञीय आहुति के समन्वय से प्राचीन वैदिक अनुष्ठान  परंपरा का समुच्चय अलौकित हुआ, यज्ञ त्याग, समर्पण एवं लोकमंगल की भावना का प्रतीक है। इसी भाव के साथ साकेत धाम मे सोलह माह तक निरंतर संचालित यह साधना आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूर्णाहुति को प्राप्त हुई। इस पुनीत अवसर पर ’षोडश मातृशक्तियों एवं इक्यावन विद्वान ब्राह्मणों’ की गरिमामयी सहभागिता में आचार्य पंडित दिनेश पाठक, अजय दीक्षित ओम गुरु, शरद अनुराग दुबे, आकाश, अनमोल, मधाव सामवेदी द्वारा वैदिक विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ। मातृशक्ति की श्रद्धा, ब्राह्मणों की मंत्रनिष्ठा एवं सामूहिक संकल्प ने इस आयोजन को विशिष्ट आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की यह आयोजन किसी कर्मकांड की मात्र परिसमाप्ति नहीं, अपितु दीर्घकालीन तपोनिष्ठ साधना, मंत्रशक्ति, यज्ञीय समर्पण और सनातन सांस्कृतिक का सोपान है। वैदिक यज्ञपरंपरा के सुंदर समन्वय को अभिव्यक्त करता यह दिव्य आयोजन  महामंगल सेवा समिति के तत्वावधान में पूर्ण हुआ।
सेवा, संस्कार और उल्लास के संग लीनेस क्लब ने मनाया भव्य दीपोत्सव.. दमोह। रोशनी, उमंग और खुशियों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर लीनेस क्लब दमोह द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह का आयोजन  हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। दीपों की जगमगाहट, आकर्षक रंगोली, मनमोहक सजावट और पारंपरिक परिधानों से सजे आयोजन में भारतीय संस्कृति परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती रजनी खरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “दीपावली केवल घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि अपने विचारों, व्यवहार और समाज को प्रेम, सद्भावना एवं सेवा के प्रकाश से आलोकित करने का संदेश देती है। हमारा संकल्प है कि खुशियों का यह प्रकाश समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचे।
” रमा अग्रवाल उन्होंने कहा कि लीनेस क्लब का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और समर्पण के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पद्मा दुबे ने कहा कि “एक दीप खुशियों का, एक दीप उम्मीदों का, एक दीप सेवा का और एक दीप मानवता के नामकृयही है दीपोत्सव का सच्चा संदेश।”कार्यक्रम के दौरान सखियों ने दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि एवं सकारात्मकता का संदेश दिया। विभिन्न मनोरंजक खेलों और आपसी संवाद के माध्यम से सभी ने आनंदमय पल बिताए। कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद संदेश भी दिए गए, जिनमें आपसी प्रेम, सहयोग, एकता और जीवन में खुशियों के महत्व को रेखांकित किया गया। 
आयोजन का उद्देश्य सखियों के बीच आपसी सौहार्द, आत्मीयता, सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना तथा त्योहारों के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता का संचार करना था। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर पद्मा दुबे, रमा अग्रवाल, विजेता राय, शिल्पा राव एवं राखी जैन रहीं। डायरेक्टर रोजी बग्गा ने कहा कि समर्पण, रचनात्मकता और आपसी तालमेल के साथ सभी ने इस आयोजन को सफल बनाया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। संगठन की खूबसूरती तभी निखरती है जब हर सदस्य अपनी जिम्मेदारी को उत्साह और आत्मीयता से निभाता है। संचालन एवं व्यवस्थाओं में सचिव ज्योति चिले का विशेष सहयोग रहा । कोषाध्यक्ष माया यादव ने अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
हॉकी दमोह परिवार ने मनाया पूर्व मंञी जयंत मलैया का जन्म दिनं.. दमोह। पूर्व मंञी विधायक जयंत मलैया जी का जन्म दिवस हॉकी दमोह परिवार ने मनाया। आज सुबह नौ बजे हॉकी दमोह परिवार एवम नवोदित खिलाडियो ने मलैया मिल  परिसर पहुंच कर जयंत भैया जी का जन्म दिवस मनाया। मलैया जी को नवोदित खिलाडी शैलजा दिव्या के साथ बालिकाओ ने पुष्प गुछ भेट किये। राजेश सालोमन हरिशंकर यादव भगवान सिंह विजय ठाकुर संतोष सेन रियाज तरूण शैलेन्द्र इमरान ने माला पहनाई शैलजा फरहान ने शाल भेट किया हॉकी मध्य प्रदेश महासचिव लोकबहादुर  जगेनदर तोमर आभा ललित नायक ने  शुभकामनाये दी..
इस अवसर पर मलैया जी द्वारा हॉकी टरफ मैदान बने केक को खिलाडियो के साथ काटा। बडे ह्रदय के धनी मलैया जी  ने बेटियो को अपने  हाथ से मिठाई वितरित की। हॉकी दमोह के राजेश सालोमन ने बताया कि प्रदेश मे सातवे नंबर दमोह का हॉकी टरफ मैदान स्थापित हुआ था। मलैया जी ने खेलो के विकास हेतू हमेशा सहयोग दिया हॉकी को विशेष रूप  से पल्लवित किया अखिल भारतीय सी एन टंडन हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन आपके मार्गदर्शन मे हुआ हॉकी टरफ मैदान के कारण दमोह का स्थान मध्य प्रदेश मे बहुत आगे है अनेक अन्तरराष्ट्रीय खिलाडी दमोह मे अपने खेल का परिचय करा पाये  इस अवसर पर स्मृति चिन्ह  भेट किया हॉकी परिवार मलैया जी के गौरवशाली तथा स्वस्थ जीवन की ईश्वर से प्रार्थना करता है।
कनफेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री.. कनफेडरेशन ऑल इंडिया ट्रेडर्स के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे।  कनफेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स  के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने  बताया कि आयोजन में सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी का शपथ ग्रहण  संपंन होगा जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी होंगे। जिला अध्यक्ष प्रमोद बजाज ने बताया कि भोपाल पुरानी विधानसभा स्थित मिंटो हॉल में शपथ ग्रहण आयोजित है, जिला प्रभारी राकेश अग्रवाल ने बताया प्रत्येक जिले से एक समृद्धि कलश जो कि व्यापारी और प्रदेश के समृद्धि के लिए सभी जिला प्रभारी जिला पदाधिकारी लेके भोपाल पहुंचेंगे कैट अखिल भारतीय स्तर पर व्यापारियों की सबसे बड़ी संस्था है।

Post a Comment

0 Comments