दमोह। स्वर्णिम भारत फाउंडेशन और स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नगर के तहसील मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला 2026 के तृतिय दिवस परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां सम्पन्न हुई। इस दौरान जिले भर के सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय संगठनों ने अपनी सहभागिता निभाते हुए मेले में स्वदेशी संस्कृति के विभिन्न पहलुओं की झलक दिखाई।तृतिय दिवस रविवार के प्रमुख आयोजनों में दोपहर को संगीतमय भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमति मीना पाठक के नेतृत्व में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आई भजन मंडलियों ने देशी और विदेशी वाद्ययंत्रों की धुन पर मधुर भजनों की प्रस्तुति में कला, संगीत और परंपरा का अद्भुत मेल देखने को मिला और इन भजनों को शब्दों में भी संगीत मंडली ने द्वारा ही पिरोया गया था। प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमति किरण गोस्वामी, डाॅ मोनिका पालीवाल, श्रीमति मनोरमा रतले, श्रीमति ऋतु अग्रवाल, काव्या मिश्रा की उपस्थिति में व भजनों की प्रस्तुतियों ने निर्णायकों सहित उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में शहरी क्षेत्र में प्रथम स्थान श्रीजी मंडल, द्वतीय शिवराम महिला मंडल, तृतिय कामाख्या देवी मंडल और चतुर्थ स्थान मनसा देवी मंडल ने प्राप्त किया। इसके अलावा ग्रमीण क्षेत्र में बाकेविहारी मंडल, खेरमाता मंडल व भोलेबाबा मंडल क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतिय स्थान पर रहे। इसके साथ ही जानकी देवी को विशिष्ट पुरूष्कार दिया गया। सायंकालीन मंचीय प्रस्तुतियों में महाकाली को समर्पित नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी गई। इस दौरान महाकाली का रूप और भावभंगिमाओं ने उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके साथ ही सद्भावना स्कूल के नन्हे मुन्हे छात्रों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति लोगों के समक्ष दी।
मेले में आमंत्रित अतिथियों में दमोह विधायक और पूर्व मंत्री जयंत मलैया स्वदेशी के मूलमंत्र को समझते हुए स्वदेशी में ही भारत की असली आत्मा होने की बात कही। उन्होने कहा कि हमें संकल्प के साथ पूर्ण रूप से विदेशी वस्तुओं का त्याग करते हुए स्वदेशी वस्तुओं को अपने जीवन में लाना होगा, जिससे भारत ना सिर्फ आत्मनिर्भर होगा बल्कि आमजन के लिए रोजगार के अवसर पर सृजित होंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटैल, जिला महामंत्री अरूण तिवारी, महेश पटैल, मनीष तिवारी, संजय सेन, राघवेन्द्र परिहार, अमित बजाज, महाराज सिंह लोधी, भरत यादव, केट अध्यक्ष प्रमोद बजाज, लायनेस क्लब अध्यक्ष अधीर पांडे, कपिल शुक्ला आदि की उपस्थिति रही।
वैदिक प्रज्ञा और आत्मबोध का घोष बना ‘आध्यात्मिक चेतना संसद’ श्रीभगवान.. भारतीय मनीषा की सनातन ज्ञानपरम्परा, वैदिक तत्त्वचिन्तन तथा आध्यात्मिक चेतना के बहुआयामी आयामों पर केन्द्रित आध्यात्मिक चेतना संसद में गम्भीर दार्शनिक विमर्श, शास्त्रीय अभिव्यक्ति एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ। इस वैचारिक समागम ने धर्म को मात्र अनुष्ठानपरक अवधारणा न मानकर उसे सृष्टि, चेतना, आत्मानुशासन एवं लोकमंगल की समन्वित जीवनदृष्टि के रूप में प्रतिष्ठित करने का महत्त्वपूर्ण प्रयास किया।
समापन समारोह का विशिष्ट बौद्धिक एवं आध्यात्मिक प्रतिमान रहा ‘सनातन धर्म सहस्र सूत्र’’ ग्रन्थ का लोकार्पण। यह कृति सनातन धर्म की तात्त्विक संरचना, वैदिक प्रज्ञा, दार्शनिक अनुशीलन, धर्ममीमांसा तथा मानवीय चेतना के शाश्वत मूल्यों को सूत्रात्मक अभिव्यक्ति प्रदान करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण साहित्यिक उपक्रम है। सहस्र सूत्रों की संकल्पना भारतीय सूत्रपरम्परा की उस ज्ञानपद्धति का स्मरण कराती है, जिसमें अल्पतम शब्दावली के भीतर व्यापक तत्त्वबोध एवं गहन अर्थगाम्भीर्य समाहित रहता है। इसी क्रम में महर्षि रमणानन्द जी को समर्पित ‘रमण स्तुति’’ की प्रस्तुति जिसकी रचना डॉ श्री भगवान ने स्वयं अल्प समय में मंच पर ही की समारोह को भावात्मक एवं आध्यात्मिक उत्कर्ष प्रदान प्रदान करती रही इस स्तुतिपरक व्याभिव्यक्ति के माध्यम से गुरु-तत्त्व, आत्मज्ञान, साधना, वैराग्य एवं ब्रह्मानुभूति के आदर्शों का काव्यात्मक निरूपण हुआ। यह प्रस्तुति भारतीय गुरु-परम्परा में ज्ञान, साधना और आत्मानुशासन की अविच्छिन्न धारा का सांस्कृतिक स्मरण भी बनी।डॉ. श्री भगवान वेदान्ताचार्य ने महर्षि रमणानन्द जी के साथ संयोजन के रूप में आयोजन का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि योगी स्वामी हर्षानन्द जी एवं महंत संदीप दास जी सहित विभिन्न संतों, आचार्यों एवं विद्वज्जनों की सहभागिता ने विमर्श को बहुआयामी विस्तार प्रदान किया। समापन सन्देश में यह दार्शनिक प्रतिपादन उभरकर सामने आया कि सनातन धर्म की मूल सत्ता किसी देशकाल-विशेष की सीमित मान्यता में नहीं, अपितु उस सार्वभौमिक ऋत, सत्य एवं चौतन्य में प्रतिष्ठित है, जो समस्त चराचर जगत् को एकात्म भाव से सम्बद्ध करता है। धर्म का वास्तविक प्रयोजन बाह्य आचरण की शुद्धि के साथ अन्तःकरण का परिष्कार, आत्मतत्त्व का साक्षात्कार तथा समष्टिगत कल्याण की चेतना का विकास है। संसद ने इस तथ्य को पुनः अधोरेखित किया कि भारतीय दर्शन में ज्ञान का चरम प्रयोजन केवल बौद्धिक उपलब्धि नहीं, अपितु जीवन का तत्त्वानुकूल रूपान्तरण है। अतः वेदाध्ययन, शास्त्रचिन्तन, साधना, सेवा, करुणा एवं लोकसंग्रह को परस्पर पूरक बनाकर ही सनातन जीवनमूल्यों की प्रतिष्ठा सम्भव है भारतीय ज्ञानपरम्परा के पुनरन्वेषण, दार्शनिक संवाद और सनातन सांस्कृतिक चेतना के व्यापक प्रसार का वैचारिक संकल्प बनकर सामने आया जिसे बुंदेलखंड की धरती से तेलंगाना तक गुंजायमान करने का संकल्प लिया गया।








0 Comments