Header Ads Widget

पीपुल्स समाचार की खबर के बाद दुखियारी महिला साहित्यकार के हालात जानने पहुंचे भाजपा नेता.. एक प्रतिष्ठित कवियत्री की खुली पोल.. राहुल सिंह ने उचित मंच दिलाने आश्वसत किया.. सिविल सोसायटी की टीम राशन सामग्री व आर्थिक सहयोग के लिए आगे आई..

पीपुल्स समाचार की खबर के बाद दुखियारी महिला साहित्यकार के हालात जानने पहुंचे भाजपा नेता

दमोह। पिछले दिनों पीपुल्स समाचार द्वारा बेसहारा महिला लेखिका के हालात की खबर प्रकाशित किये जाने के बाद शुक्रवार सुबह लॉजिस्टिक एन्ड वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल लोधी(केबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री) एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी कुछ चैनल रिपोर्टरों के साथ गरीब दुखियारी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने गुमनामी का जीवन यापन कर रही महिला के दर्द को समझने की कोशिश की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण हेतु लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया और कुछ की रचनाओं को सुनकर उचित मंच दिलाने का भरोसा भी दिलाया।


इस दौरान गुमनाम रचनाकार संध्या(गीता) ठाकुर ने एक मर्म स्पर्शी गीत और भ्रूण हत्या पर कविता भी सुनाते हुए बताया कि वह 1990 से लगातार कविताएं लिख रही है लेकिन इनका प्रकाशन नहीं करा सकी है वही शहर की एक प्रतिष्ठित कवियत्री को उन्होंने वर्ष 2008 में दिल्ली में प्रकाशन हेतु अपनी 6 कविताएं दी थी। जिनको एक चर्चित कवियत्री द्वारा अपने नाम से प्रकाशित कराकर उसके साथ धोखाधड़ी कर दी गई। जिसका मलाल इस दुखियारी गुमनाम रचनाकार के चेहरे पर अभी भी झलकता नजर आया।

इस अवसर पर राहुल लोधी ने कहा कि मातृशक्ति औऱ प्रतिभा को नहीं पहचाना गया जो लंबे समय से रचनाएं लिख रही है। भाजपा तो जन्म से मृत्यु तक योजना चला रही है जिनका लाभ प्राथमिकता से इन्हें दिलाया जाएगा व इनकी कविता को प्रकाशित कर इन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष   प्रीतम सिंह लोधी ने शासन और व्यक्तिगत स्तर पर इन्हें मदद का भरोसा दिया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन तिवारी सहित पीपुल्स समाचार के प्रतिनिधि धीरज जानसन भी मौजूद रहे।

सिविल सोसायटी की टीम राशन सामग्री एवं आर्थिक सहयोग के लिए आगे आई..

 

इसके पश्चात सिविल सोसायटी दमोह के सदस्यों ने महिला रचनाकार को आर्थिक सहयोग के साथ राशन पानी की भी व्यवस्था की गई है। बहुत जल्द सिविल सोसायटी की तरफ से रचनाकार गीता ठाकुर के लिए  ठंड से बचने वस्त्र और कम्बल व रचनाएं लिखने लेखन सामग्री भी प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

1 Comments

  1. धोखा देना दमोह के लोगों की फितरत में है

    ReplyDelete