Header Ads Widget

एक मास्क अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान.. छटवे दिन दुकान संचालक ने नपा को दिए 200 मास्क.. इधर मास्क नहीं पहनने वालों पर यातयात पुलिस के सहयोग से की गई चालानी कार्यवाही..

 दुकान संचालक ने नपा को दिए 200 मास्क.. 
दमोह। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नागरिकों में मास्क लगाने के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रत्येक नगरीय निकाय में 1 अगस्त से 14 अगस्त तक एक मास्क अनेक जिंदगी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट श्री तरुण राठी के मार्गदर्शन में लगातार संचालित अभियान के छटवे दिन भी लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करते हुए बिना मास्क पहने मिले को मास्क प्रदान करने के साथ कार्रवाई भी की गई।
अभियान प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे ने बताया कि गुरूवार को अभियान में सहभागिता दर्ज कराते हुए दमोह कीर्ति स्तंभ पर महाकाल फूड सेंटर का संचालन करने वाले सौरभ अग्रवाल द्वारा 200 मास्क (कपड़े वाले) नगर पालिका दमोह को प्रदान किए। जो कि जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे। इस संबंध में उन्होंने बताया कि इस कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क बेहद जरूरी है लेकिन कुछ लोग मास्क नहीं खरीद पाते हैं यह मास्क उन्हें उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी कपिल खरे ने नागरिकों से अपील की बिना मास्क के घर से ना निकले क्योंकि अभी हमारे द्वारा मास्क बांटे जा रहे हैं और चालान भी किया जा रहा है इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि हर जरूरतमंद तक मास्क पहुंचना चाहिए। वही बस स्टैंड पर शाम के समय चालानी कार्यवाही की गई चालानी कार्यवाही नगर पालिका एवं यातायात पुलिस द्वारा की गई। जिसमें मास्क न लगाने वाले लोगों पर 100 रूपए के हिसाब से जुर्माना किया गया। इस मौके पर यातायात प्रभारी अभिनव साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद खान, प्रेम परोचे, विष्णु आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

1 Comments

  1. क्या पुलिस सिर्फ चालान काटेगी या बसूली गयी राशि से मास्क भी खरीदकर बांटेगी यदि मास्क बाटती है तो एक अच्छा कदम होगा,,

    ReplyDelete