स्वाध्याय कक्षा.. आचार्य निर्भय सागर जी महाराज
दमोह। हमारी राष्ट्र भाषा हिंदी है हिंदी भाषा हमारे हिन्द देश की आन है। हिंदी संस्कृत की लाडली बेटी है। हिंदी हिंदुस्तान की मातृभाषा है। हिंदी हमारा मान, सम्मान, अभिमान है। हिंदी भाषा हिंदुस्तान के माथे की तो बिंदी है। हिंदी भाषा सबसेसुंदर, मीठी, सरल और सहज भाषा है। हिंदी हम सबकी एकता की अनुपम परंपरा है। सब जन को एक सूत्र में पिरोने के लिए हिंदी भाषा पूरे राष्ट्र में बोली जाना चाहिए और पढ़ाई जान चाहिए।
यह बात वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर जी महाराज ने प्रात कालीन स्वाध्याय कक्षा में कही। उन्होंने कहा जिस प्रकार पत्थर में सोना, दूध में घी, तिल में तेल और काष्ठ में अग्नि छुपी हुई है उसी प्रकार इस देह में परमात्मा छुपा हुआ है। ज्ञानी वही है जो अपने अंदर छुपे हुए परमात्मा को प्रकट करने का प्रयास करता है, बाकी तो शब्दों की जमा खर्च वाले पंडित हैं। आचार्य श्री ने कहा जिसने अपने अंदर पाप छुपा रखा होगा वह परमात्मा को प्रकट नहीं कर सकता है। जब तक आदमी के अंदर पाप है तब तक परमात्मा उद्घाटित नहीं कर सकता और जब परमात्मा प्रकट हो जाता है तब अंदर आत्मा में पाप नहीं रह पाता है। पापी व्यक्ति अपने अंदर बैठे परमात्मा की शक्ति को नहीं पहचान पा रहे हैं, उससे अपरिचित है। आत्मशक्ति का उद्घाटन करने और आत्मा का परिचय करने के लिए त्याग और संयम के पथ पर चलना आवश्यक है।
आचार्य श्री ने कहा आदमी के अंदर बूढ़ी सोच आदमी को अधमरा कर देती है। ओछी अर्थात बुरी सोच आदमी का पतन करती है और काला मुंह करती है। ऐसी सोच वालों को प्रकाश में भी अंधेरा दिखता है, भलाई में भी बुराई दिखती है, सफलता में भी असफलता हाथ लगती है। इसलिए सोच को बदलो, हौसले बुलंद बनाओ, मन और संकल्प शक्ति को मजबूत बनाओ। अच्छे विचारों की हत्या मत करो तभी मानव जीवन सार्थक होगा। शांति विधान नन्हे मंदिर के महामंत्री चक्रेश कुमार जी सराफ शाहपुर वालों के सौजन्य से कोरोना महामारी रोग से मुक्ति पाने हेतु किया गया गया।
जैन पंचायत ने चोरों की गिरफ्तारी हेतु ज्ञापन सौंपा
दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर पटेरा मार्ग पर श्री दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र बेला जी से पिछले दिनों अज्ञात चोरों द्वारा करीब एक दर्जन पीतल की मूर्तियों को चोरी किए जाने का घटनाक्रम सामने आया था। जिसके बाद हेमंत चैहान उसी दिन मौके पर पहुंचकर जारी करते हुए पटेरा थाना पुलिस को निर्देश दिए पटेरा थाना पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों को लेकर पूछताछ की गई थी। तीसरे दिन भी आरोपियों का पता नहीं लगने वारदात का खुलासा नहीं होने से संपूर्ण जैन समाज में आक्रोश व्याप्त है।
शुक्रवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई एवं महामंत्री रूपचंद जैन संगम।के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें तीर्थ क्षेत्र बेला जी से चोरी गई प्रतिमाओं की जल्द बरामदगी किए जाने तथा चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है। इसी तरह पिछले दिनों तेंदूखेड़ा के सेहरी झलीन से चोरी की गई प्राचीन जैन प्रतिमा की बरामद की तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। इधर बेलाजी में चोरी के मामले में पुलिस द्वारा संदिग्धों से की जा रही पूछताछ के बाद कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर वहां विराजमान साधुओं को धमकाया जाने की जानकारी भी सामने आई है।जिससे भी समाज में आक्रोश बना हुआ है। बेला जी में विराजमान आचार्य सिद्धांत सागर सहित अन्य साधुओं को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग भी की गई है।
0 Comments