Header Ads Widget

श्री लोधेश्वर युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरबल सिंह लोधी का हुआ दमोह आगमन.. वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी भवन में हुआ स्वागत कार्यक्रम का आयोजन..

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गिरवल सिंह लोधी का आगमन
दमोह। श्री लोधेश्वर युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरबल सिंह लोधी का दमोह आगमन हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम श्री लोधेश्वर महादेव वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी, श्री ब्रह्मानंद जी महाराज जी का पूजन तिलक बंदन व माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गिरवल सिंह लोधी का माल्यार्पण कर तिलक लगाकर लोधी भवन दमोह में स्वागत किया गया। डॉ.गिरवल सिंह लोधी ने कहा कि वह यहां अपना स्वागत कराने नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का स्वागत करने के लिए आए हैं उन्होंने स्वयं व प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी जी ने सर्वप्रथम मातृशक्ति श्री गीता सिंह लोधी राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत किया गया। 
उसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गजेंद्र ठाकुर, हीरा सिंह लोधी एवं पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रदेश के अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह लोधी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनीष सिंह महदेले एवं सामाजिक कार्यकर्ता निजाम सिंह लोधी व बारी-बारी प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात जिले की कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष दमोह गणेश ठाकुर हिंडोरिया वालों एवं जिला महामंत्री श्री हेमराज सिंह ठाकुर (पत्रकार) का स्वागत किया गया साथ ही जिला मिडिया प्रभारी हिम्मत सिंह लोधी, जिला सचिव सर्वेंद्र व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
 इसके बाद में सभी ब्लाकों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम के पश्चात डॉ. गिरवल सिंह लोधी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। लोधी क्षत्रिय समाज दमोह के वरिष्ठ समाजसेवी खिलान सिंह लोधी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री गीता सिंह लोधी ने अपने विचार प्रस्तुत किए एवं मौके पर कुछ नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई एवं सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोधी क्षत्रिय समाज दमोह से श्री खिलान सिंह (दादा), जिला उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष श्री भान सिंह, एडवोकेट राघवेंद्र सिंह, जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह, नगर अध्यक्ष हिंडोरिया श्री प्रभु सिंह, सोने सिंह, बनवार से सूरज सिंह, दान सिंह लोधी एवं समस्त लोधेश्वर युवा वाहिनी के कार्यकर्त्ताओ की उपस्थिति सराहनीय रहीं।

Post a Comment

0 Comments