Header Ads Widget

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक में नए दायित्व की घोषणा.. 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती.. धर्म रक्षा निधि 20 नवंबर से 30 नवंबर तक.. 2 नवंबर को हुतात्मा दिवस पर होगे रक्तदान कार्यक्रम..

  विहिंप बजरंग दल की जिला बैठक में नए दायित्व घोषित

दमोह। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक कानेटकर भवन में संपन्न हुई जिसमें प्रांत मंत्री श्री राजेश तिवारी, प्रांत गौ रक्षा प्रमुख सत्येंद्र जी की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। प्रांत मंत्री राजेश तिवारी ने बताया की आगामी कार्यक्रम में धर्म रक्षा निधि 20 नवंबर से 30 नवंबर तक संपन्न कराई जाएगी। 2 नवंबर को हुतात्मा दिवस के उपलक्ष में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण कार्यक्रम जिला चिकित्सालय एवं संपूर्ण जिले में किया जाएगा। आगामी 25 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रभु श्री राम के अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हेतु हिंदू समाज से घर घर जाकर धन संग्रह किया जाएगा। 31 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी की जयंती भी बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी।

 इस मौके पर प्रांत के सह मंत्री श्री ललित पारदी की माताजी के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्व सहमति से बैठक में नए दायित्व की घोषणा हुई। विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती गरिमा त्रिपाठी, मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमति संध्या मिश्रा, दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका अंकिता हजारी, सह संयोजिका दीक्षा सोनी, बजरंग दल के नगर सह संयोजक अनुराग छुट्टू यादव, सचिन यादव को बनाया गया। 


बैठक में विभाग मंत्री श्री राम पटेल, बलवान सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रवि ठाकुर, जिला मंत्री नरेंद्र जैन, सह मंत्री दयालु ठाकुर, बजरंग दल जिला संयोजक पवन रजक, कोषाध्यक्ष सुदेश असाटी, नगर अध्यक्ष मनोज बुंदेला, जिला सह संयोजक शम्भू विश्वकर्मा, रजित जैन, विभाग संयोजिका दुर्गा वाहिनी, शानू हजारी, जिला सह संयोजिका रितिका असाटी, मनोज तिवारी, कल्लू ठाकुर, ओम शुक्ला, सौम्य सोनी, गोलू चैबे, राम मिश्रा, भूपेंद्र सोनी, तेजी सिंह लोधी, बबलू राय, राजेश पटेरिया, पंकज सिंघई, राजकुमार यादव, महेंद्र राठौर, लखन सिंह, कैलाश विश्वकर्मा, कुलदीप शर्मा, सुधांशु खर, प्रभात सोनी एवं  पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments