कांग्रेसियों ने नेहरू पार्क में मनाई चाचा नेहरू की जयंती
दमोह। दीपावली के पावन पर्व पर देष के स्वतंत्रता संग्राम के अगृणी नायक स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पं. जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क में एकत्रित होकर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार करके उनका पुण्य स्मरण किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने कहा कि उन्हें बच्चों से बेहद प्यार था इसीलिये पूरा देष उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानता है उन्होंने देष हित में कई ऐतिहासिक निर्णय भी लिये।
रतन चंद जैन तेजीराम रोहित मनु मिश्रा, लालचंद राय, ललित नायक, परम यादव, मानक पटेल, कमला निषाद, वीरेन्द्र ठाकुर, अंकित जैन, रफीक खान उवेद गौरी विजय सादिक काजी, पवन यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अजय जाटव, प्रताप रोहित ने कहा कि उन्हें लाल गुलाब बेहद पसंद था उनका सौम्य एवं सादगी वाले व्यक्तित्व वाली तस्वीर आज भी प्रेरणादायी ह । वीरेन्द्र चैधरी, मार्तण्ड सिंह, धनसिंह ठाकुर, करण अहिरवार, राहुल अहिरवार सरवर पठान, राजू ठाकुर ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर उन्हें अपनी पुष्पांजली अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन वीरेन्द्र ठाकुर ने किया ।
ध्वजारोहण से सहाकारी सप्ताह का भव्य शुभारंभ
दमोह। जिला सहकारी संघ मर्यादित दमोह के तत्वाधान में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दमोह के प्रागंण में पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नबंवर बाल दिवस से 67वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह का शुभारंभ वरिष्ठ महाप्रबंधक एस.के.कनौजिया के कर कमलो द्वारा बैंक भवन पर सहकारी ध्वाजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण उपरांत कोविड 19 उपरांत सहकारिताओं की भूमिका एवं जिम्मेदारियां विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्री कनौजिया ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की तर्ज पर सहकारी संस्थाओं को आत्मनिर्भर बनाने संबंधी सुझाव दिये गये। संचालन जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव दुबे ने किया। आभार शाखा प्रबंधक अनिल जैन ने माना।
0 Comments