Header Ads Widget

निस्वार्थ सामाजिक संगठन द्वारा तेंदूखेड़ा गौशाला में.. गौ भक्त मिलन समारोह एवं कंबल वितरण कार्यक्रम 27 दिसंबर को आयोजित.. 2600 गायों को गौ भक्तों द्वारा लड्डू खिलाए जाएंगे..

 गौ भक्त मिलन समारोह व कंबल वितरण कार्यक्रम 27 को

दमोह। निस्वार्थ सामाजिक संगठन निरंतर किसी ना किसी रूप में निराश्रित असहाय विकलांग एवं जरूरतमंदों की हर संभव मदद कर रहा है। लॉकडाउन के समय संगठन द्वारा मास्क सैनिटाइजर राशन अनाज वितरण किया गया और अभी निरंतर जबेरा विधानसभा क्षेत्र में कंबल वितरित किए जा रहे हैं। संगठन प्रमुख सचिन मोदी ने बताया इसी क्रम में कल पत्रकार बंधु सम्मान समारोह एवं आचार्य विद्यासागर गौ सेवा केंद्र गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों को कंबल वितरित करेंगे।

 गौशाला अध्यक्ष जयकुमार जैन संजय भैया ने बताया की निस्वार्थ सेवा संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रहा है और इसी क्रम में कल ही गौशाला में उपस्थित 26 सौ गायों को गौ भक्तों द्वारा लड्डू खिलाए जाएंगे एवं कर्मचारियों के बच्चों को गेम्स किट भी दिए जाएंगे संस्कारधाम जीव दया केंद्र मुंबई द्वारा कर्मचारियों को वस्त्र प्रदान किए जाएंगे गौशाला के नवीन कार्यालय का उद्घाटन जितेश जैन( जेके स्टोन) बासौदा द्वारा किया जाएगा गौशाला में नवनिर्मित टीन सेट45/400 वर्ग टीन सेट एवं भूसा गोदाम45/110 वर्ग फोटो का भी उद्घाटन होगा एवं45/400 वर्ग फिट गौशाला सेट का भूमि पूजन किया जाएगा सभी कार्यक्रम एवं आयोजन गुरु कृपा फाउंडेशन अहमदाबाद एवं निस्वार्थ सामाजिक संगठन जनपद पंचायत जबेरा द्वारा संपन्न होगा।


संगठन  अध्यक्ष  शेरा  जैन  ने  बताया  की निस्वार्थ सामाजिक संगठन एवं  आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला  कमेटी  के विशेष आग्रह पर स्वामी रंजिता नन्द सरस्वती श्री आनंद धाम मंदिर जबेरा द्वारा कार्यक्रम में पहुंचने की अनुमति दी गई कार्यक्रम में दमोह जिले से सभी गौ भक्तों को आमंत्रित किया गया है।


Post a Comment

0 Comments