Header Ads Widget

कोरोना काल में युवा मोर्चा आपदा प्रबंधन टीम मप्र के प्रत्येक जिले में जरूरतमन्दों की मदद हेतु तत्परता दिखाएगी.. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक में मार्गदर्शन प्रदान किया.. इधर पिछड़ा वर्ग मोर्चा आपदा टीम की वर्चुअल बैठक भी संपन्न..

 जरुरतमंद तक मदद पहुंचाने, भाजयुमो ने बनाई रणनीति

भोपाल। कोरोना महामारी में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सभी जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ मंगलवार को वर्चुअल बैठक की। युवा मोर्चा द्वारा गठित प्रत्येक जिले की आपदा प्रबंधन समिति भी बैठक में शामिल हुई। 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार ने संबोधित किया।

प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में लोगों की सेवा के लिए युवा मोर्चा  समाज के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता मण्डल और बूथ स्तर तक लोगों से संपर्क करें और वैक्सीन लगवाने में मदद करें, साथ ही जरुरतमंद लोगों को सरकार की आयुष्मान योजना से अवगत कराएं जिससे उन्हें लाभ मिल सके।

 प्रदेश सह संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता कोरोना वॉरियर की तरह काम कर रहा है। युवा मोर्चा द्वारा शुरू किया गया रक्तदान अभियान बहुत महत्वपूर्ण है। अधिक से अधिक युवा रक्तदान करें ऐसा प्रयास सभी को करना है ताकि आगामी समय में रक्त की कमी ना आए। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का भाव सेवा का है इसलिए आप सभी  को पूरी मेहनत के साथ हर मोर्चे पर मदद के लिए जुटे रहना है। वैभव पवार जी ने मोर्चा के प्रभावी कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा रक्तदान के साथ प्लाज्मा दान को लेकर तेजी से कार्य करेगा। 

उन्होंने बताया कि अभी तक विभिन्न जिलों में जिलास्तरीय आपदा प्रबंधन समिति फूड पैकेट, भाप मशीन, फल वितरित कर रही है, ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान भी चला रही है। साथ ही कोविड सेंटरों पर प्रत्यक्ष रूप से मदद में जुटे हुए हैं। वैभव पवार जी ने कहा कि युवा मोर्चा ग्रामीण स्तर छोटी-छोटी टोली के रूप में टीकाकरण जागरुकता अभियान को सफल बनाएगा। लोगों की मदद और आसानी से कैसे हो इसके लिए बैठक में मोर्चा के प्रदेश अधिकारी, जिलाध्यक्षों और जिला महामंत्रियों से सुझाव लिए गए हैं। इन सुझावों पर युवा मोर्चा अधिक मदद के प्रयास करेगा। 

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आपदा टीम की वर्चुअल बैठक भी संपन्न


भोपाल/दमोह। 11 मई मंगलवार शाम 7 वजे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला दमोह की वर्चुअल बैठक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री भगतसिंह_जी_कुशवाह के निर्देशन में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्रीमति कृष्णा गौर विधायक गोबिंदपुरा, दमोह जिला कोविड प्रभारी सत्येन्द्र साहू एवं प्रदेश पदाधिकारी  राजेन्द्र चौकसे, नितिन नामदेव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 


बैठक में  विश्वव्यापी महामारी कोविड_19 के बढ़ते प्रकोप को रोकने संबंधी दिशा निर्देश दिए गए। मोर्चा द्वारा किये जा रहे सेवाकार्यो की रूपरेखा निश्चित की गई। बैठक मे सभी मण्डल प्रभारी सहित जिले के सह प्रभारी व जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन नितिन नामदेव ने किया तथा आभार सत्येन्द्र साहू ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments