Header Ads Widget

प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक जावेद हुसैन और वायलिन वादक गुलज़ार हुसैन ने बाँधा समां.. कांग्रेस जिला समन्वय समिति बैठक, सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ ने मजदूर दिवस मनाया.. अंबेडकर चौक बुद्ध वंदना हुई, जैन मिलन जिनवाणी शाखा द्वारा निशुल्क प्याऊ..

 प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक जावेद हुसैन ने बाँधा समां

दमोह। प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक और बॉलीवुड सिंगर जावेद हुसैन ने  दमोह में एक शाम ग़ज़ल के नाम कार्यक्रम ग़ज़ल संध्या में अपनी ग़ज़लों की प्रस्तुति दी । कला मित्र समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फ़िल्म वीर ज़ारा फेम गायक जावेद हुसैन  ने अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा । गौरतलब है कि फ़िल्म वीर ज़ारा में भी जावेद हुस्सैन ने अपनी आवाज़ दी साथ ही उनके पिता पदमश्री अहमद हुसैन ने आया तेरे दर पर दीवाना गाया था उस गाने को सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और खूब आनन्द लिया । 
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के भाई सतेन्द्र सिंह और समाज सेवी उस्ताद अनवारुल हक ,जिला काँग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल बीरेंद्र दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे लोगों ने ग़ज़लों का खूब आनंद लिया। मौसम सुहाना और मख़मली आवाज़ के मालिक जयपुर से आये अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्ति प्राप्त पद्मश्री उस्ताद ग़ज़ल गायक अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन साहब के साहब जादे जो आज मुल्क में अपनी ग़ज़लों से लोगों के दिलों में अपना एक अहम मुक़ाम हासिल कर चुके ग़ज़ल गायक बॉलीबुड सिंगर जनाब जावेद हुसैन साहब ने दमोह के पवित्र बंधन गार्डन में ग़ज़ल संध्या कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। 
जावेद हुसैन साहब की ग़ज़लों में उनकी मख़मली आवाज़ का जादू लोगों के सर चढ़ कर बोला और खूब वाहवाही लूटी । वहीं प्रोग्राम में देश के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वायलिन वादक उस्ताद गुलज़ार हुसैन साहब ने अपनी वायलिन से मौसम में आई तब्दीली का एहसास कराते हुए अपनी अँगलियों का जादू बिखेरा। गुलजार हुसैन भारत के मशहूर तबला वादक उस्ताद इन्तज़ार हुसैन साहब के बड़े पुत्र है जो आज दुनियाभर में अपनी वायलिन के लिए जाने जाते हैं। वहीं  संगत करने पहुँचे उनके छोटे भाई तबला नवाज़ मेहराज हुसैन साहब इन दोनों ने जब अपनी जुगलबंदी की तो सबका ध्यान अपनी ओर कर लिया। 
 मुंबई से आये फ़िल्म एक्टर व फ़िल्म निर्माता शरद सिंह बुंदेलखंड फ़िल्म फेडरेशन के मुखिया अध्यक्ष डॉ अखलेश निगम सहित टीम के अन्य लोग  मौजूद रहे। संचालन डॉ आलोक सोनवलकर ने आभार कार्यक्रम संयोजक इम्तियाज चिश्ती ने व्यक्त किया। इस अवसर पर साहित्यकार नरेंद्र दुबे, अमर राजपूत , दादा अम्बा लाल, शिक्षक व गीतकार श्याम सुन्दर शुक्ला अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री डॉ प्रेम प्रेम लता नीलम वरिष्ठ कवयित्री चन्दा नेमा, कला प्रेमी एडवोकेट राजेंद्र मरोठी सहित डॉ राजीव पांडेय डॉ सत्येंद्र पटेल डॉ राम प्रकाश पटेल  बड़े भाई इदरीश भैया हुसैन चिश्ती साहब इल्यास चिश्ती शायर ताबिश नैयर साहब सहित अनेक ग़ज़लों के शौकीनों ने महफ़िल में शिरकत की और ग़ज़लें सुनी
कांग्रेस की जिला समन्वय समिति की बैठक.. दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जबलपुर नाका स्थित कार्यालय में जिला समन्वय समिति का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस प्रभारी हर्ष यादव ने कहा कि संगठन नेतृत्व एवं समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिये गये है जैसे मंडलम अध्यक्ष को उनके कार्यक्षेत्र में स्वतंत्र रखा जाए जिससे वह और किसी दबाव के काम कर सके। दमोह विधानसभा प्रभारी रमाकांत यादव पथरिया संजय पटेल ने भी बताया कि 5 मई 2026 को सांय 4ः30 बजें इंदिरा ज्योति अभियान चलो रामराज्य की ओर रथ पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, भास्कर राव रोकड़े के साथ बांसा से चलकर दमोह आयेगे। जिसका अभूतपूर्व स्वागत दमोह में किया जायेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष मंडलम अध्यक्ष शीघ्र ही अपनी कमेटी बनाकर जिला कार्यालय को सूची देवे। जिससे वार्ड एवं पंचायत स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बना सके।
पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, संजय चौरसिया, नितिन मिश्रा, रोहन पाठक, रजनी ठाकुर, प्रदीप पटैल, परम यादव, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत कुशवाहा, डालचंद कुशवाहा, शुभम तिवारी, दृगपाल सिहं, केके वर्मा, विजय बहादुर,  शमीम कुरैशी, अरूण दुब,े शानु जुनेजा, मुंकेश रोहिताश ने भी सिलेन्डर अथवा रोजमर्रा की बस्तुए बेहताशा दाम बढाये गये है। उससे आम आदमी में जमकर नाराजगी है उस पीड़़ा को भी हमें विरोध करना होगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप पटेल, खिल्लु ठाकुर, सुनील लोधी, वकील कुरैशी, दुर्गेश नामदेव, जित्तू अहिरवार, प्रवीण राय, ए.के. चिश्ती, शेख अफरोज सहित अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही। अंत में जबलपुर के बरगी डेम में मृत हुए व्यक्तियों के लिये दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी।
सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ ने मजदूर दिवस मनाया.. दमोह। सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर मेहनतकश साथियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष राजकुमार कछवाहा शेरू भैया तथा जिला संगठन मंत्री नितिन मिश्रा एडवोकेट ने हम्माल साथियों, सफाई कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनसे अनुरोध किया कि श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सभी साथी लाभ लें ताकि उनके परिवार के बच्चों की शिक्षा दीक्षा उनके स्वास्थ्य और भविष्य सुरक्षित हो सके..
इस कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हो उनमें कांग्रेस कमेटी के साथी मिलकर सहयोग करेंगे। श्रम के महत्व को सर्वाेपरि बताते हुए मजदूर दिवस को मनाए जाने और उसकी महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई की कई लोगो के मजदूरी कार्ड नहीं बने हैं उन्हें श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसको देखते हुए जल्दी मजदूरों के हित में आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई इस दौरान इस दौरान बड़ी संख्या में मेहनतकश साथियों की उपस्थिति रही।

जैन मिलन जिनवाणी शाखा द्वारा निशुल्क प्याऊ.. दमोह।   मजदूर दिवस के अवसर पर महिला जैन मिलन जिनवाणी शाखा दमोह द्वारा सेवा एवं परोपकार की भावना को साकार करते हुए दमोह फिजियोथैरेपी क्लीनिक के पास भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, मजदूरों एवं आमजन को ठंडा जल उपलब्ध कराने निशुल्क प्याऊ (शीतल जल सेवा) का शुभारंभ किया गया। 
इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष वीरांगना वंदना जैन, मंत्री वीरांगना प्रिया गंगरा एवं कोषाध्यक्ष शिवांगी जैन सहित शाखा की सभी वीरांगना बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्य में सहयोग किया और जनसेवा के इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।
बुद्ध के विचार शांति, करुणा और आत्म-ज्ञान का मार्ग दिखाते हैं.. दमोह। विश्व शांति नायक तथागत गौतम बुद्ध की जयंती वैशाख पूर्णिमा के दिन विश्व शांति भाईचारा के लिए महामंगल कामना हेतु बुद्ध पूर्णिमा 1 मई 2026 पर महात्मा बुद्ध के विचार शांति, करुणा और आत्म-ज्ञान का मार्ग दिखाते हैं। उनके अनुसार, ष्शांति भीतर से आती है, बाहर न खोजें, और क्रोध को प्रेम से जीतें। वे वर्तमान में जीने, सत्य के मार्ग पर चलने और स्वयं पर विजय प्राप्त करने को सबसे बड़ी जीत मानते हैं।
कार्यक्रम आयोजक, एलबी सूर्यवंशी, डॉक्टर हीरालाल, प्रकाश लारिया, अशोक भारती, यश कुमार, महेंद्र बुद्ध, एचएल अहिरवार, विजय कुमार, कैलाश बुद्ध, एसआई सुमन, बद्री प्रसाद, सुरेश मासाहब, वीरेंद्र जाटव, बीएम कालीचरण बैंक, नरोत्तम सर, झलकन मासाहब, मुलायम बाबू, मुकेश मासाहब, मुनेश बुद्ध, हेमंत सुमन, लोकेश राज एवं बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अंबेडकर चौक बुद्ध वंदना हुई एवं पटाखा एवं मिष्ठान फूल माला द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments