मजदूर दिवस पर लीनेस मैत्री क्लब की सराहनीय पहलदमोह।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के पावन अवसर पर लीनेस मैत्री क्लब दमोह द्वारा
शहर के श्रमिकों के सम्मान में गमछा एवं टोपी का वितरण कर एक प्रेरणादायक
सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस आयोजन के माध्यम से क्लब ने समाज के
मेहनतकश वर्ग के प्रति अपनी संवेदनशीलता, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
.jpeg)
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रिंसी जैन के मार्गदर्शन
में किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रजनी खरे ने कहा कि मजदूर हमारे
समाज की वास्तविक शक्ति हैं और उनके अथक परिश्रम से ही हमारे जीवन की नींव
मजबूत होती है। मजदूर दिवस हमें उनके योगदान, अधिकारों और सम्मान को स्मरण
करने का अवसर प्रदान करता है। प्रदेश डायरेक्टर रोजी बग्गा ने अपने विचार
रखते हुए कहा कि मजदूरों की मेहनत देश की प्रगति का आधार है और उनके जीवन
स्तर को बेहतर बनाने के लिए हमें निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने इसे
मजदूरों के प्रति कृत्ज्ञता व्यक्त करने का एक छोटा लेकिन सार्थक प्रयास
बताया। वहीं, ज्योति सचदेवा ने कहा कि मजदूर दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि
उन अनगिनत मेहनती हाथों को सलाम करने का अवसर है, जो समाज को आगे बढ़ाने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मजदूरों के अधिकारों और सम्मान
की रक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान क्लब के
सदस्यों ने श्रमिकों से संवाद स्थापित कर उनके कार्य के प्रति सम्मान प्रकट
किया। इस पहल को सभी उपस्थित जनों ने सराहा और इसे समाज के लिए
प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर स्मृति खरे, रिम्मी जुनेजा, तनु सुरेखा,
सारिका टंडन, राखी चोपड़ा, अंशुल शर्मा, डिंपल शर्मा और माया यादव सहित अन्य
सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई और श्रमिकों के चेहरे पर मुस्कान
लाने का प्रयास किया।पंजाबी महिला विकास समिति ने मजदूर दिवस व विश्व चिड़िया दिवस मनाया.. दमोह। ण्क मई मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर पंजाबी महिला विकास समिति दमोह द्वारा श्रमिक भाई बहनों के बीच आवश्यक सामग्री जैसे वस्त्र ठंडा पानी कोल्ड ड्रिंक स्लिपर्स आदि का वितरण किया गया समिति ने अवसर पर सेवा और मानवीय संवेदनाओं का एक बहुत ही सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। यह सब सफर समिति के सदस्यों ने उनके साथ कुछ वक्त बिताया और उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें दूर करने का आश्वासन भी दिया।
छोटे प्रयास भी प्रकृति और समाज के लिए बड़ा बदलाव ला सकते हैं.. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 1 मई को विश्व चिड़िया दिवस की उपलक्ष में शहर के निजी पार्क में पक्षियों के लिए स्कोर रखे गए तथा नागरिकों को भी स्कोर वितरित किए गए जिससे कि पक्षियों के लिए दाना पानी और जल रख सके और उनको इस काम के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह था कि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सके और और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर सके। इस अवसर पर समिति की चेयरपर्सन रितु दुआ अध्यक्ष सोनिया अरोरा सेक्रेटरी शुची अरोरा मनप्रीत मनमीत शिल्पा आदि कई सदस्यों की गरिमा मयी उपस्थिति रही।
वैशाख पूर्णिमा पर 2 हजार से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ.. दमोह।
अखिल विश्व गायत्री परिवार,शांतिकुंज के आव्हान पर वैशाख पूर्णिमा के अवसर
पर दमोह जिले के लगभग 2 हजार से अधिक घरों में गायत्री यज्ञ के माध्यम से
प्रार्थना की गई। विश्व
में शांति का वातावरण हो, पर्यावरण सुरक्षित हो और सभी जीवधारियों का भला
हो इस निमित्त संपूर्ण देश के साथ दमोह जिले के गायत्री परिजनों एव
सहयोगियों ने अपने अपने घर पर प्रातः एक कुंडीय गायत्री यज्ञ एव शाम को 5
,5 धी के दीपक जलाकर सामूहिक गायत्री मंत्र बोलते हुए प्रार्थना की।
दमोह
जिले में 1008 घरों में यज्ञ करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें अकेले हटा
तहसील में 800 से अधिक घरों में यज्ञ सम्पन्न होने का अधिकृत समाचार मिला।
दमोह शहर में 463 घरों में हुए यज्ञ के फोटो वीडियो प्राप्त हुए है।
तेंदूखेड़ा, नोहटा, पटेरा, बटियगढ़ और पथरिया तहसीलों से 7 सौ से अधिक घरों
में यज्ञ सम्पन्न होने की सूचना प्राप्त हुई है। वैशाख
पूर्णिमा पर सामूहिक गायत्री यज्ञ का यह सातवां वर्ष था। जिन घरों में इस
वर्ष पहली बार यज्ञ हुआ उन परिजनों का यह कहना कि हम लोग प्रतिमाह यज्ञ
करेंगे, यज्ञ के उपरांत घर में त्यौहार जैसा अनुभव हो रहा है, मात्र डेढ़,
दो सौ रुपए के खर्च में हम सबको नई आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ और
बच्चों को इस यज्ञ के माध्यम से अपनी संस्कृति के विराट स्वरूप का अनुभव
हुआ । 3 परिजनों का जन्मदिन और 1 दंपत्ति का विवाह दिवस होने पर उन्होंने
अपने आसपास के परिचितों को अपने घर पर आमंत्रित किया था
बुद्व वंदना कर मनाई बुद्व जयंती.. दमोह। वैशाख पूर्णिमा के दिन
जन्में विश्व शांति के महामानव गौतम बुद्व की जयंती भारतीय बौद्व महासभा के
नेतृत्व में मनाई गई। महासभा के अध्यक्ष महेन्द्र बौद्व द्वारा भगवान
बुद्व के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला और उम्मीद की गई कि विश्व
को युद्व की नहीं बुद्व की जरूरत है।
महासभा द्वारा गौतम बुद्व की आंबेडकर
चौक दमोह में बुद्व वंदना पंचशील एवं समापन गया का पाठ किया गया। कार्यक्रम
में महासभा के पदाधिकारी एचएल अहिरवार, महासचिव पन्नालाल रोहितास, नरोत्तम
दीन, मुकेश अहिरवार, डीपी बाबू, डीपी वर्मा, जोगेन्दर प्रसाद, राकेश
अहिरवार, एलपी सूर्यवंशी, प्रकाश झारिया, बद्री प्रसाद, झलकन प्रसाद,
वीरेन्द्र जाटव सहित बौद्व अनायायियों द्वारा अंबेडकर चौक पर उपस्थित होकर
बुद्व जयंती मनाई।
0 Comments