दमोह के नवीन कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन
दमोह।
जबलपुर नाका स्थित नवीन कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन जिले के समस्त ब्लाक
अध्यक्षों वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पूर्व केंन्द्रीय मंत्री
अरूण यादव, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया द्वारा रिबन काटकर किया गया। जिला
कार्यालय में ही आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा राज में अराजकता बढ़ गई है किसानों को
फसलो का वाजिव दाम भी नहीं मिल रहा किसानों की आय दुगनी की बात करते थे
पेट्रोल, डीजल, खाद बीज के दाम तो बढ़ गये किन्तू फसलों की समर्थन मूल्य जस
की तस है। पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने महिला आरक्षण पर गरजते हुए कहा कि
भाजपा कहती है कि कांग्रेस 33 प्रतिशत आरक्षण के पक्ष में नहीं है किन्तु
हम तो बराबरी की बात करते है। हम तो 50 प्रतिशत आरक्षण के पक्ष में है।
.jpeg)
भाजपा महिलाओं का सम्मान नहीं अपमान करती है। वह महिला आरक्षण की आढ़ में
परिसीमन करना चाहती है उत्तर दक्षिण भारतवासीयों को लड़ाना चाहती है। जिला
कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटैल ने कहा कि यह नवीन कांग्रेस कार्यालय प्रत्येक
कांग्रेसजन के लिये दिन रात खुला है जिले का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता
इसे अपना घर समझे। पूर्व विधायक राजा पटैरिया, प्रताप सींग कांग्रेस पार्टी
लोकतांत्रिक तरीके से देश की रक्षा कर रही है मनु मिश्रा, संजय चौरसिया,
राकेश तिवारी, महेन्द्र प्रताप सींग, निधि श्रीवास्तव, प्रदीप पटेल, रजनी
ठाकुर, परम यादव, रोहन पाठक, लक्ष्मण सींग, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र
राजपूत, प्रदीप खटीक, बृजेन्द्र सींग, अमर सींग, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत
कुशवाहा, प्रदीप खटीक, दृगपाल सींग, शानु जुनेजा, डालचंद कुशवाहा, बबलु
भट्ट, पवन यादव, अभिषेक यादव, मुकेश रोहिताश, अजय जाटव, कमला निषाद, गीता
लोधी, केके वर्मा, रियाज खान, उवेद गौरी ने भी कहा कि हम सब एक है और अब नई
स्कूर्ति से भाजपा की अनीतियों के खिलाफ उन्हें बेनकाब करते रहेगें। इस
अवसर पर जबलपुर नाका स्थित नवीन कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पूर्व केंन्द्रीय मंत्री अरूण यादव, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया द्वारा रिबन काटकर किया गया। हटा से योगेश सराफ, रामनाथ राय, घनश्याम यादव, संजय तिवारी, योगेश
पटेल, हिण्डोरिया से एमएम राही, जबेरा से ओपी शर्मा, संध्या लोधी, संतोष
रजक अखिलेश लोधी तेन्दुखेड़ा से तुला यादव, रद्युनाथ यादव, नीलेश यादव,
पथरिया से प्रदीप पटेल, सतीष लोधी, बालमुकुंद टिपरया सहित मंडलम सेक्टर एवं
अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।किसानों का भुगतान मंडी परिसर में ही कराने किसान मोर्चा का ज्ञापन.. दमोह।
कृषि उपज मंडी दमोह में व्यापारियों द्वारा अपने घर ऑफिस बुलाकर किसान की
उपज खरीदी का भुगतान किया जाता है जिसके कारण जिले में गत वर्षो में लूट
की अबेक घटनाएं किसानों के साथ हो चुकी है। जिनकी मात्रा एफ,आई,आर,करके
पुलिस प्रशासन ने औपचारिकताएं पूरी की है। परंतु आज दिनांक तक एक भी लूट की
घटना का खुलासा नही हुआ न ही किसान को उसकी राशि वापस मिली। इस
तरह की लूट की घटनाओं को रोकने के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा कोई गंभीर
कार्यवाही नही की गई है। इधर व्यापारीयो की मनमानी के चलते मंडी परिसर से
दूर उनके घर ऑफिस बुलाकर किसान को भुगतान का दौर जारी है। यहा तक कि अनेक
बार किसानों को रात्रि के समय भुगतान किया जाता रहा है। जिसके किसानों के
साथ लूट की घटनाएं होती रहती है। उपरोक्त हालत तथा किसानों की परेशानी को
ध्यान में रखकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुड्डू पटेल
ने एडीएम मीना मसराम को कलेक्टर महोदय के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंप कर
किसानों की परेशानी से अवगत कराया है। साथ ही किसानों का भुगतान
व्यापारियों के घर आवास कार्यालय की बजाय मंडी परिसर से ही कराए जाने हेतु
निर्देशित किए जाने की मांग की है। श्री पटेल का कहना है कि दमोह कृषि उपज
मंडी में पर्याप्त गोदाम है, पर्याप्त व्यवस्था है इसके बाद भी परिसर से
किसान को भुगतान नहीं किया जा रहा निश्चित ही यह व्यापारियों की मनमानी है।
व्यापारियों के ऊपर बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों का संरक्षण है जिसके कारण
किसान लगातार व्यापारियों से परेशान रहता है। उपरोक्त हालत को ध्यान में
रखकर एडीएम महोदय द्वारा शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर एकलव्य विश्वविद्यालय में भव्य नृत्य प्रतियोगिता.. दमोह।
कलव्य विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर कला एवं
प्रदर्शन विभाग के ओडिसी नृत्य विभाग द्वारा विभिन्न शैलियों में नृत्य
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह नृत्य प्रतियोगिता विश्वविद्यालय की
कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया, श्रीमती
रति मलैया के कुशल नेतृत्व में कुलगुरू प्रोफेसर पवन कुमार जैन एवं कुलसचिव
डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि
कुलगुरु प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा,
अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा जेपी खानम, डीपीएस प्राचार्य श्रीमती अंजलि
शिंदे एवं निर्णायक मंडल में आदर्श संगीत महाविद्यालय, सागर की कथक नृत्य
सहायक प्राध्यापक सुश्री आरोही श्रीवास्तव, सुश्री कल्याणी ताम्रकार, संगीत
विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति गौर, डॉ. वैभव कैथवास एवं सुश्री यामिनी गेडाम की
गरिमामयी उपस्थिति में नृत्य प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता की
समन्वयक विज्ञान संकाय अधिष्ठाता डॉ. निधि असाटी एवं संयोजक ओडिसी नृत्य
विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री तपन कुमार साहू के अथक प्रयास से इसे मूर्त
रूप दिया गया। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए
प्रतिभागियों ने अपने नृत्य के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया
गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.पवन कुमार जैन ने सभी का स्वागत करते हुए
बताया कि एकलव्य विश्वविद्यालय दमोह में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर
पर बुंदेलखंड ही नहीं अपितु संपूर्ण प्रदेश एवं देश की नृत्य में रुचि
रखने वाली सभी प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति
हेतु इस नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इसमें विभिन्न नृत्य
शैलियों जैसे ओडिसी, भरतनाट्यम, कथक के अलावा बुंदेलखंड के नृत्य को भी
शामिल किया गया है। नृत्य केवल मनोरंजन का साधन न होकर व्यक्ति के शारीरिक
और मानसिक तनाव को कम करने में सहायक सिद्ध होती है। कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल
शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को आशीष देते हुए बताया कि एकलव्य विश्वविद्यालय
में नृत्य और संगीत की सभी विधाओं में पारंगत प्राध्यापकों के कुशल
निर्देशन में नृत्य की शैलियों में और अधिक निखार लाया जा सकता है।
अधिष्ठाता अकादमिक डॉ. शमा जेपी खानम ने भी सभी प्रतिभागियों को आत्म
विश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की बात कही। इस प्रतियोगिता
में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से पंजीकृत लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने
प्रतिभाग लिया और नृत्य का उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। इसमें तीन आयु स्तर 7
से 12 वर्ष, 13 से 17 वर्ष एवं 17 से ऊपर आयु के प्रतिभागियों ने नृत्य
कौशल को प्रदर्शित किया। एकल, युगल एवं समूह तीनों रूपों में नृत्य प्रतिभा
का प्रदर्शन कर निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को
नृत्य अवॉर्ड, मैडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसमें सब जूनियर
अर्थात 7 से 12 वर्ष आयु वर्ग में विशाखा पालीवाल को प्रथम स्थान, अर्घ्या
एवं आर्या को द्वितीय स्थान और सौम्या एवं अनुष्का को तृतीय स्थान प्राप्त
हुआ। जूनियर अर्थात 13 से 17 वर्ष आयु वर्ग में अनुभा को प्रथम, पदमिनी को
द्वितीय और ममता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस तरह 17 वर्ष आयु वर्ग के
ऊपर सीनियर ग्रुप में सुरभि को प्रथम, खुशी को द्वितीय एवं रूपल जैन को
तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। युगल नृत्य में प्रथम आयु वर्ग भूमि और श्रव्या,
द्वितीय आयु वर्ग में ममता और अनुबा, तृतीय आयु वर्ग में अनुष्का और चंचल
को प्रथम एवं द्वितीय स्थान ऐश्वर्या और ऐशना ने प्राप्त किया। सभी
प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया साथ ही
निर्णायक मंडल के निष्पक्ष निर्णय के आधार पर चयनित प्रतिभागियों को स्मृति
चिन्ह, मेडल, प्रमाणपत्र एवं सम्मान राशि देकर मंच द्वारा सम्मानित किया
गया। कार्यक्रम के अंत में संयोजक श्री तपन कुमार साहू द्वारा सभी के प्रति
आभार व्यक्त किया गया। संपूर्ण नृत्य प्रतियोगिता का कुशल मंच संचालन
हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी द्वारा
किया गया। इस नृत्य प्रतियोगिता को एक हजार से अधिक दर्शकों ने
उत्साहपूर्वक देखा और सराहना की। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में सभी संकायों
के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
0 Comments