कृषि आदान विक्रेता संघ ने प्रतिष्ठान बंद रखे
दमोह।
कृषि आदान विक्रेता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी प्रांतीय अध्यक्ष मान
सींग राजपूत के मार्गदर्शन में दमोह अध्यक्ष प्रमोद बजाज द्वारा
अपनी उचित मांगो को लेकर पूरे जिले में कृषि आदान विक्रेता संघ के
व्यापरियो ने अपने प्रतिष्ठान पूर्ण बंद रखे एवं श्री नरेन्द्र मोदी जी
प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सांसद राहुल सिंह कलेक्टर दमोह एवं उप संचालक कृषि के माध्यम से प्रषित किये।तहसील स्तर पर भी कृषि आदान विक्रेता संघ व्यापारियों के प्रतिष्ठान पूर्ण रुप से बंद रहे।
पथरिया, जबेरा, पटेरा, बटियागढ़ में तहसीलदार, हटा तेंदूखेडा में एस.डी.एम के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किये गये। सभी
ज्ञापन मा. प्रधानमंत्री जी के नाम से प्रेषित किये गये एवं अनुरोध किया
गया की कृषि आदान विक्रेता संघ की उचित मांगो को गंभीरता से लेकर उचित
समाधान निकलवाने का कष्ट करे। आज का यह बंद संपूर्ण भारत में रखा गया है।
सफल बंद आयोजन के लिये जिले के सभी कृषि आदान विक्रेता संघ के सदस्यो का
बहुत बहुत आभार।संत निरंकारी मिशन द्वारा रक्तदान शिविर.. दमोह।
जब हृदय में करुणा, प्रेम और एकत्व की दिव्य बि चेतना जागृत होती है, तब
मानव अपने सीमित स्वार्थों से ऊपर उठकर सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण का सशक्त
माध्यम बन जाता है। परोपकार, करुणा और परमार्थ जैसे अलौकिक मूल्यों से
प्रकाशमान यह पावन अवसर उस दिव्य अनुभूति का प्रतीक बना, जहां “मानव को
मानव हो प्यारा, एक-दूजे का बने सहारा” का संदेश केवल शब्दों तक सीमित न
रहकर हृदयों में जीवंत हुआ। संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने
जानकारी देते हुए बताया कि समूचे भारतवर्ष के लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान
शिविरों का सफल आयोजन किया गया; जिससे लगभग 40,000 यूनिट रक्त संकलित किया
गया, जो निष्काम सेवा, परोपकार और मानवता के प्रति समर्पण की जीवंत
अभिव्यक्ति बनकर उभरा। युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में यह दिवस
वर्षभर चलने वाली सेवा-सरिता का शुभारंभ है, जिसके अंतर्गत देशभर में लगभग
705 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे; जो करुणा और एकत्व की
भावना को निरंतर सुदृढ़ करेंगे। उल्लेखनीय है कि रक्तदान की यह पावन परंपरा
पिछले चार दशकों से निरंतर जारी है। अब तक 9,174 रक्तदान शिविरों के माध्यम
से लगभग 15,00,230 यूनिट रक्त संकलित किया जा चुका है, जो मानव सेवा के
प्रति निरंकारी मिशन की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है। मानव एकता
दिवस के अवसर पर ब्रांच दमोह में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमे जिला
चिकित्सालय के अनुभवी चिकित्सक एवं उनकी टीम ने रक्तदाताओं की समुचित
स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से
रक्तदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई; जिनसे 62 युनिट रक्त संकलित किया गया.. इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप मे सी.एम.एच. ओ. डॉ र. के अठया, ब्लड बैंक
ऑफिसर डॉ प्रशांत सोनी, सिंधी समाज अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिकों की
उपस्थिति रहीं। संपूर्ण आयोजन के दौरान स्वच्छता, सतर्कता एवं सेवा-भाव का
विशेष ध्यान रखा गया, जिससे यह पहल केवल जीवनदायिनी सेवा तक सीमित न रहकर
मानवता, करुणा और उत्तरदायित्व के उच्चतम आदर्श का प्रतीक बनकर उभरी।
युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह ने सत्य, सरलता और सद्भावना का मार्ग दिखाते
हुए युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और ऊर्जा को समाजसेवा में लगाने की
प्रेरणा दी। बाबा हरदेव सिंह ने “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं”
का संदेश देकर सेवा को जीवन का अनिवार्य अंग बनाया, जिसे सतगुरु माता
सुदीक्षा जी महाराज निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। इस कार्यक्रम की सुंदर
व्यवस्था एव्ं विस्तृत जानकारी ब्रांच दमोह मुखी राजकुमार सोनी द्वारा दी
गई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आज कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन करेंगे.. दमोह।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल ने जिले के समस्त ब्लाक अध्यक्षों
मोर्चा संगठनों, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,
एन.एस.यू.आई समस्त प्रकोष्ठों विभागों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से
अनुरोध किया है कि 29 अप्रैल बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री
अरूण यादव, म.प्र. के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया का जबलपुर से दमोह आगमन
हो रहा है। वह सुबह 11 बजें जबलपुर नाका मुख्य रोड स्थित नवीन कांग्रेस कार्यालय सुखसागर रेस्ट्रोरेंट के पास पूजन अर्चन पश्चात् जिले के वरिष्ठ
कांग्रेसियों की उपस्थिति में उदघाटन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से
मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 1 बजे महिला आरक्षण संबंधी बिल को लेकर
आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करेगे। वार्ता के बाद यादव महासभा के
प्रदेश महामंत्री परम यादव के आवास पर भोजन करेगे। उसके बाद वह पूर्व
विधायक अजय टंडन मीडिया प्रभारी के यहॉ शोक के सवेदना के लिये प्रफुल्ल
श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष
मनु मिश्रा के आवास पर पहुंचकर व्यक्ति मुलाकात करेंगे।
मेगा टेक्निकल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन.. दमोह।
माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में मानक क्लब के अंतर्गत"मेगा
टेक्निकल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मानक क्लब के
पंजीकृत विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में छात्र आदित्य
विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर छात्र प्रियांश
जैन एवं जया परिहार संयुक्त रूप से रहे।तृतीय स्थान पर छात्रा रुचि कुर्मी
एवं छात्र गोपाल कृष्ण यादव रहे। छात्रा नम्रता सोनी, मोनिका चौधरी एवं
चांदनी पटेल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता प्राचार्य डॉ विनय
कुमार वर्मा, मानक क्लब प्रभारी डॉक्टर चिन्मय सेन एवं डॉ देवेश अहिरवार,
डॉ हरिओम सोनी, डॉ. किरण सिंह, डॉ. व्ही. के. पुष्कर डॉक्टर नेहा कोष्टी
सहित प्रतिभागी विद्यार्थियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर 1 मई से.. दमोह। आचार्य
विद्यासागर जी समय सागर जी के आशीर्वाद एवं निर्यापक श्रमण श्री सुधासागर
जी की भावना के अनुरूप मुनि श्री पदम सागर जी ससंघ के सानिध्य में 1 मई से 8
मई तक आयोजित हो रहे शिविर में आध्यात्मिक दार्शनिक एवं मानसिक तंदुरुस्ती
के लिए आयोजित शिविर में अध्ययन, मानसिक क्रियाकलाप, एवं खेलो का आयोजन
होगा। जिसमें डॉ प्रदीप जैन आचार्य ने बताया कि इस शिविर के प्रारंभिक चरण
में अभी केवल 3 केंद्र बनाए गए हैं जो कि नन्हे मंदिर धर्मशाला, सिंघई
मंदिर धर्मशाला, चौधरी मंदिर धर्मशाला में आयोजित होना है ंजिसमें बाहर आए
हुए विद्वान एवं स्थानीय शिक्षक गण अध्यापन कराएंगे। प्रातः काल से लेकर
रात्रि 9 बजे तक यह विधिवत चलेगा। अधिक जानकारी के लिए स्थानीय केंद्र एवं
वहां के अध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। शिविर के साथ-साथ बाबर टूर्नामेंट
का आयोजन है जिसमें शतरंज, कैरम, ,बैडमिंटन आदि खेलों का भी आयोजन है।
0 Comments