Header Ads Widget

नवनिर्मित जिला कांग्रेस एवं विधायक कार्यालय का उद्घाटन.. भाजपा कार्यालय में हुआ जवान और किसानो का सम्मान.. नमो नमो मोर्चा ने भोपाल में मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन.. अग्रवाल महिला मिलन ने लोगो का किया चुनाव.. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आज

 नवनिर्मित जिला कांग्रेस एवं विधायक कार्यालय का उद्घाटन..

दमोह। जिले के सातों ब्लाक अध्यक्षों वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों मोर्चा संगठनों मंडलम सेक्टर स्तर के कांग्रेसजनों की उपस्थिति में जिला कांग्रेस एवं विधायक अजय टंडन 55 विधानसभा दमोह का कार्यालय टंडन बगीचा स्थित कार्यालय का विधिवत, हवन पूजन एवं सुन्दर कांड के पाठ के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यालय के उद्घाटन पर कांग्रेसजनो ने आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रसन्नता जाहिर की। 

इस अवसर पर विधायक अजय टंडन ने अपने उदबोधन में कहा कि जिले के समस्त नागरिक बंधुओं से अनुरोध है कि कांग्रेस कार्यालय आपकी समस्याओं को निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा यह कार्यलय कांग्रेस जनो के प्रयास एवं आम जनता को समर्पित है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, पूर्व विधायक प्रताप सिंह ने कहा कि स्वयं का कार्यालय होने से कांग्रेसजनों के साथ आम जनता को कही भटकना नही पड़ेगा।

 इस अवसर पर तेजीराम रोहित, सतीश जैन, लक्ष्मण सींग, ललित नायक, संजय सौरसिया, राजा राय, राजेश तिवारी, यशपाल ठाकुर, भगवान दास चौधरी, सुदामा दुबे, कमला निषाद, अमिता सिंह, गीता ठाकुर, जया ठाकुर, सोनू टंडन, राशू चौहान, मंजीत यादव, आदित्य सालोमन, शुभम तिवारी, विधायक अजय टंडन के परिवार जनो एवं सैकड़ों कांग्रेसजनों एवं नगर के पत्रकारों की उपस्थिति रहीं।

भाजपा कार्यालय में जवान और किसानो का सम्मान 

दमोह
 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्मदिन के अवसर पर देश के जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय जिसमें 71 भूतपूर्व सैनिक एवं प्रगतिशील किसानों के सम्मान में जिला भाजपा कार्यालय में जवानों और किसानों का सम्मान कर मनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला महामंत्री एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल पटेल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 किसानों जवान के सम्मान कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूजन उपरांत कार्यक्रम की महत्वपूर्ण कड़ी में जवानों और किसानों तिलक लगा और फूलमाला पहना एवं प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि भगवान श्री मीणा ने कहा कि आज हम सभी एक ऐसे महान हस्ती के जन्म दिवस के अवसर पर यह सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं जिसकी प्रतीक्षा ना जाने हमारे पूर्वज दशकों से कर रहे थे लोग प्रतीक्षा में थे कि कोई आएगा जो प्रभु श्री राम का मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेगा, कश्मीर से धारा 370 हटायेगा, कश्मीरी पंडितों का सम्मान वापस दिलाएगा, जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने शिकागो धर्म सभा के माध्यम से संपूर्ण विश्व में हिंदू धर्म और संस्कृति की पताका फैलाई थी उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संपूर्ण विश्व में भारत के विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है

हम सभी का सौभाग्य है हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल पटेल ने कहा कि आज के सम्मान समारोह में पधारे हुए सभी हमारे जवानों किसान भाई आदरणीय है देश की सीमा पर जवान देश की रक्षा करते हैं और देश के अंदर किसान हम सभी का पेट भरने के लिए अपना पसीना बहाते हैं यह दोनों हमारे समाज और देश के लिए महत्वपूर्ण है कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी गुड्डू राय, चंद्रभान पटेल, उम्मेद सिंह, मान पटेल, बहादुर पटेल, द्वारका पटेल, राकेश गुरू, इंद्रकुमार चौराहा, दान सींग की विशेष उापस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र पटेल ने किया।

 नमो नमो मोर्चा  ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्म दिन 

भोपाल भोपाल में नमो नमो मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी जी का 71 वा जन्म दिन आनन्द धाम वर्द्धाश्रम में मनाया गया। नमो नमो मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री अमर सिंह एवं मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा व्रद्धजनों को भोजन, फल वितरण किया गया।

 सभी वरिष्ठ जनों ने मोदी जी की दीर्घायु के लिए कामना की एवं देश की मजबूती के लिए ईश्वर से प्राथना की। मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू ने बताया कि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार एवं प्रदेश अध्यक्ष कोमल नरवरिया जी के निर्देशानुसार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का71 वा जन्मदिन सम्पूर्ण देश के अलावा मध्यप्रदेश में सभी जिलों में मनाया गया। 
अग्रवाल महिला मिलन ने वोटिंग कर लोगो स्मारक चिन्ह का किया चुनाव

दमोह। अग्रवाल महिला मिलन समिति की बहनों द्वारा जिला स्तरीय लोगो डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें जिले से कुल 18 प्रतियोगियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगियों के लोगो डिजाईन एक से बढ़कर एक थे, सभी प्रतियोगियों ने रचनात्मक, कलात्मक कला का प्रदर्शन कर अपने लोगो स्मारक चिन्ह में क्रियात्मक शक्ति सर्जन की। 

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल के साथ पदाधिकारी समाज में हमेशा प्रगति कार्य को अग्रसर हैं चयनित 2 लोगो में से वोटिंग समिति के सदस्यों द्वारा की गई। पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ डॉक्टर प्रांशी पुत्री के सी अग्रवाल का लोगो चयनित किया गया।

 डॉ प्रांशी के लिए महिला मिलन समिति उज्जवल भविष्य व समिति के उत्कृष्ट कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। समिति की कोषाध्यक्ष नीरू ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय पत्रिका अग्रसत्ता के संपादक ओम प्रकाश ने समिति को अग्रसेन महाराज का चिन्ह भेंट किया और महिला मिलन की बहनों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। 
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आज 
दमोह। 
अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आज शनिवार 18 सितंबर शाम 6 बजे ऑफिसर्स कॉलोनी में स्थित राकेश हजारी के निज निवास जी-13 पर होगी। प्रांतीय प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि इस बैठक में प्रमुख लंबित मांगे जैसे राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देना, पदोन्नति के अवसर प्रदान करना आदि का शासन द्वारा निराकरण ना करने पर आगामी आंदोलन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। संयोजक राकेश हजारी तथा अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने शासन द्वारा मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संघों के सभी जिला अध्यक्षों से इस बैठक में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments