Header Ads Widget

हॉकी मप्र महिला सीनियर जूनियर कैंप संपन्न.. किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत.. पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला बैठक संपंन.. सकौर में नशा मुक्ति जन जागरण रैली निकाली.. महाराजा अजमीढ़ देव जयंती 21 अक्टूबर को.. जबेरा में जिला कलचुरी महासभा की बैठक आज..

 हॉकी मप्र महिला सीनियर जूनियर कैंप संपन्न

दमोह। हॉकी मध्य प्रदेश महिला सीनियर एवं जूनियर हॉकी कैंप का समापन स्टेडियम टर्फ मैदान पर तहसीलदार दमोह डाँ बबीता राठौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रातः काल के सत्र में सीनियर एवं जूनियर वर्ग की बालिकाओं का परिचय बबीता राठौर से कराया गया। तहसीलदार डाँ बबीता राठौर का स्वागत हरिशंकर यादव, वंदना उइके, सरोज राजपूत, विकास जैन, विवियन राम, तरुण नामदेव ने किया।

तहसीलदार डाँ बबीता राठौर ने खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनकी रुचि के बारे में जानकारी प्राप्त कीए उनके द्वारा दोनों टीमों को मिष्ठान वितरण किया गया एवं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में सफलता की शुभ कामनाएं दी। 

इस अवसर पर हॉकी मध्य प्रदेश सचिव लोक बहादुर सह सचिव जगेंद्र तोमर राजेशए सालोमनए उमेश यादव तथा ललित नायक की उपस्थिति रही। अतिथि को हॉकी मध्य प्रदेश का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। हरिशंकर यादव को हॉकी मध्य प्रदेश सचिव लोक बहादुर ने उनकी हॉकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया।


एसपी को स्मृति चिंह भेंट किया.. हॉकी म.प्र. द्वारा एसपी डीआर तेनीवार कोे स्मृति चिन्ह हॉकी म.प्र. सीनियर कोच वंदना उइके एवं जूनियर महिला हॉकी टीम कोच सरोज राजपूत द्वारा भेंट किया गया। इस अवसर पर विकास जैन, विवियन राम, तरूण नामदेव, राजेष सालोमन उपस्थित रहे।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

दमोह। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का आज अल्प प्रवास पर दमोह आगमन हुआ, जिनके साथ कार्यालय मंत्री प्रयाग सिंह रघुवंशी भी आए, 

 सर्किट हाउस पहुंचकर चौधरी का जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नर्मदा सिंह एकता, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल ने जोरदार स्वागत किया।

 तत्पश्चात्  चौधरी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के निवास पर  स्वल्पाहार हेतु पहुंचे जहां पर सभी अतिथियों का स्वागत  किया गया। इस अवसर पर चर्चा में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  चौधरी को जिले में अल्प वर्षा एव किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया।

पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक संपंन

दमोह। पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सोमवार को पेंशनर्स एसोसिएशन कार्यालय में किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष जगदीश चौबे ने बताया कि कोरोना के चलते 18 माह बाद पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में दमोह जिला से प्रदेश कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाये गए सर्व श्री बद्री प्रसाद सोनी एचएन श्रीवास्तव शंकर लाल राय एवं संभाग में नियुक्त नरेन्द्र कुमार सेन का पुष्पाहार से स्वागत किया गया।

 इसके बाद विशेष रूप से पेंशनरों को देय मंहगाई भत्ता की राशि प्राप्त न होने के लिए चिंता व्यक्त की गई एवं निर्णय लिया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता के कारण प्रदेश स्तर पर व्यापक धरना आंदोलन के लिए तैयारी की जाएं। अंत में दिवगंत पेंशनरों को मौन श्रद्वांजलि देने के उपरांत बैठक समापत की गई। बैठक में सभी तहसीलों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहें जिसमें एसएन पाण्डे लीला राजपूत आरके सेन मोहन लाल सेन भारत भूषण ताम्रकार नारायण प्रसाद शुक्ला हरिराम सेन घासीराम बाजपेयी की खास मौजूदगी रहीं।

नशा मुक्ति जन जागरण रैली निकाली, स्वागत

दमोह। ग्राम सकौर में नशा मुक्ति जन जागरण रैली निकालकर नवनियुक्त टीम प्रमुख राजेश सेन का ग्रामीणों ने स्वागत एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। रैली में बैंड बाजो के साथ माइक के माध्यम से लोगों को गुरुवार का संदेश सुनाया गया। हटा शाखा में टीम प्रमुख भैया राजेश सेन जी का भव्य स्वागत किया गया एवं श्री हनुमान जी धर्मशाला में आरती का कार्यक्रम संपन्न किया गया। आरती के क्रम में गुरुवर के जयकारे मां के जयकारे के तत्पश्चात साधना के विशिष्ट मंत्रों का उच्चारण करते हुए गुरु चालीसा एवं दुर्गा चालीसा पाठ करते हुए स्तुति वंदना करते हुए गुरुवर एवं मां की आरती संपन्न की गई।

क्षमा स्थिति के बाद प्रकृति के मूल मंत्र मॉ और ओम का उच्चारण करते हुए आज्ञा चक्र पर ध्यान लगाते हुए गुरु मंत्र एवं शक्ति चेतना मंत्र का उच्चारण किया गया। जय घोष करते हुए शक्ति जल एवं प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने अपने घर में मां की आरती एवं चालीसा पाठ कराने का दृढ़ निश्चय किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पधारे ब्लॉक अध्यक्ष श्री रतिराम पटेल जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सालक राम पटेल ब्लॉक संगठन मंत्री प्रवीण प्रजापति धर्मेंद्र सिंह बृजलाल साहू रामलाल कुशवाहा पूरन साहू जुगल नामदेव श्रीमती सुलेखा सेन सिद्धांत प्रजापति देवांश सेन आदि मां भक्तों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

 महाराजा अजमीढ़ देव जयंती 21 अक्टूबर को 

दमोह। स्वर्णकार समाज के पितृ पुरूष महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती का पर्व हर साल स्वर्णकार समाज द्वारा मनाया जाता है। इस बार सर्राफा स्वर्णकार कारीगर संघ द्वारा महाराजा अजमीढ़ देव जी की जयंती का कार्यक्रम 21 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। 

जिसकों लेकर सोमवार को आयोजित बैठक में संघ के संरक्षक मंडल की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया है कि सराफा स्वर्णकार कारीगर संघ द्वारा यह आयोजन किया जाएगा। यहां पर उपस्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण सोनी और समाज के अन्य लोगों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया है कि नवनिर्वाचित संघ द्वारा ये पूरा आयोजन किया जाएगा। स्थानीय ज्वाला माई मंदिर से एक रैली का आयोजन होगा जो कि सराफा बाजार पहुंचेगी सराफा बाजार में महाराजा अजमीढ़ देव जी की महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ ही पूरे कार्यक्रम की समाप्ति होगी। सराफा स्वर्णकार कारीगर संघ के सदस्यों द्वारा सभी सजातीय बंधुओं से इस आयोजन में उपस्थिति की अपील की गई है।

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती की तैयारियों को लेकर जबेरा में जिला कलचुरी महासभा की बैठक आज 

दमोह। जिला हैहय क्षत्रिय कलचुरी महासभा की जिला बैठक भगवान सहस्त्रबाहु कि 11 नवंबर को होने वाली जयंती की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक नीरज जयसवाल के रेस्टोरेंट में 19 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से आयोजित की गई है। जिसमें सभी स्वजातीय बंधुओं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।  विभिन्न समितियां व्यवस्थाओं को लेकर बनाई जाएंगी एवं आयोजन समिति का भी गठन होगा आमंत्रित अतिथियों की स्वीकृति एवं विभिन्न क्षेत्रों में मेधावी छात्र.छात्राओं का पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र एवं शोभायात्रा में हाथी घोड़े बाजे ढोल धमाकों के साथ एवं शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सभी बंधु विचार विमर्श करेंगे। बैठक में पहुंचने की अपील जिला अध्यक्ष कलचुरी महासभा राजा राय संजय राय राजीव सावजी नर्मदा प्रसाद राय सहित अन्य समाजजनों ने की है। 

Post a Comment

0 Comments