Header Ads Widget

केंद्रीय मंत्री श्री उइके आज सिंग्रामपुर आएंगे.. कलेक्टर जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर सुनवाई,1 जुलाई से आंगनवाड़ी समय बदलेगा.. राशन बिक्रेताओं को 3 माह से कमीशन नहीं.. हॉकी दमोह ने मनाया ओलंपिक दिवस.. अधिवक्ता संघ निर्वाचन पत्र जारी..

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री उइके आज सिंग्रामपुर आएंगे

दमोह। केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार दुर्गादास उइके 24 जून को प्रात 11 30 बजे सिंग्रामपुर आयेगे। आप यहां वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 4 बजे यहां से जबलपुर रवाना होगे। 

कलेक्टर जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर सुनवाई.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 ;व्यारमाद्ध में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में 18 आधार अपडेशन एवं 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारेए एसडीएम सौरभ गंधर्वए डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंहए डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापतिए लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। दिव्यांग युवक की समस्या का तत्काल समाधान..जनसुनवाई में पहुंचे हिण्डोरिया निवासी दिव्यांग युवक नितिन साहू की समस्या का जिला प्रशासन द्वारा त्वरित निराकरण किया गया। नितिन साहू ने बताया कि उन्हें सेंट्रल स्तर का जाति प्रमाण पत्र बनवाना है तथा अगले दिन उनके दस्तावेजों का सत्यापन ;डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनद्ध निर्धारित है। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार जाति प्रमाण पत्र बनने में लगभग तीन दिन का समय लगता है जिससे उन्हें चिंता थी कि समय पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

युवक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री यादव ने एसडीएम को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर उसी दिन जाति प्रमाण पत्र तैयार कर नितिन साहू को उपलब्ध करा दिया गया। समस्या के त्वरित समाधान पर नितिन साहू ने कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।

1 जुलाई से आंगनवाड़ी केंद्रों का समय बदलेगा.. दमोह। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन समय 1 जुलाई 2026 से पूर्ववत कर दिया गया है। अब आंगनवाड़ी केंद्र सुबह 90 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।  जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पूर्व में आंगनवाड़ी केंद्रों का समय सुबह 08 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक निर्धारित किया गया था। ग्रीष्मकाल समाप्त होने के बाद 1 जुलाई 2026 से केंद्रों का संचालन पुनः निर्धारित समयानुसार किया जाएगा।

राशन बिक्रेताओं को तीन माह से नहीं मिला कमीशन सौंपा ज्ञापन.. दमोह। शासकीय उचित मूल्य दुकानो से संचालको को पिछले 3 माह से कमीशन का भुगतान संस्था के खातो मे नही हुआ है कमीशन राशि न आने से दुकान संचालको विक्रेताओ को आर्थिक समस्याओ का सामना करना पड रहा है। इसी पैसों मे से भवनहीन व निजी संस्थाओ से संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकानो को किराए पर ली हुई दुकानो का किराया देना पड़ता है एवं विजली बिल, दुकान विक्रेताओ को तुलईयो (मजदूरो) का पारिश्रामिक राशि आदि का भुगतान करना पडता है। कई महीनों तक कमीशन राशि का संस्था के खातों में भुगतान न होने से विक्रेताओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक व दयनीय हो चुकी है। शासकीय उचित मूल्य दुकानों के कमीशन का भुगतान एवं विक्रेताओं को घोषित पूर्ण कमीशन राशी जल्द से जल्द दिलवाने हेतु मांग की गई और ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वाले में दीपक सिंह ठाकुर, रोहित, संतोष, दशरथ, कमलेश साहू, राकेश दुबे, प्रेमनारायण, इंदुर सींग आदि उपस्थित रहे।

ओलंपिक संघ एवम हॉकी दमोह ने मनाया ओलंपिक दिवस.. दमोह।ओलंपिक संघ एवम हॉकी दमोह ने मंगलवार को समारोह पूर्वक विभिन्न आयोजन करके ओलंपिक दिवस मनाया। हॉकी दमोह के ललित नायक ने बताया 23 जून 1894 को पेरिस मे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिती की स्थापना बैरोन पियरे डी कुबरटिन ने की थी इसकी स्थापना का उद्देश्य खेलो के माध्यम से  अन्तरराष्ट्रीय शांति सदभाव शारीरिक स्वास्थ्य को बढावा देना है।

मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ अध्यक्ष रमेश मैदोला महासचिव दिग्विजय सिंह हॉकी मध्य प्रदेश महा सचिव लोकबहादुर के दिशानिर्देशन मे ओलंपिक संघ एवम हॉकी दमोह ने प्रदर्शन मैच खेला गया। जिसमे दमोह एकादश एवम फीडर सेंटर के मध्य रोमांचक मैच हुआ बराबर रहने पर सयुंक्त विजेता घोषित किया। इस अवसर पर राजेश सालोमन ने ओलंपिक के इतिहास पर अपने विचार रखे हरिशंकर यादव ने भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर की बात रखी इस अवसर पर भगवान सिंह विजय कफील शैलजा फरहान सियोन उवेद खान नील हिमाशू बासू सहित खिलाडियो की उपस्थित रही संचालन ललित नायक आभार तरूण नामदेव ने माना इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ अध्यक्ष पी टी उषा के निर्देशन पर खिलाडियो द्वारा नीम के पौधे को रोपित किया खिलाडियो को स्वलपाहार दिया गया।     

जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन नाम निर्देशन पत्र जारी.. दमोह।  जिला अधिवक्ता संघ दमोह के निर्वाचन 2026-28 का प्रोग्राम दिनांक 11.06. 2026 को निर्वाचन अधिकारी चरनजीत सिंह वाधवा के द्वारा जारी कर दिया गया था, उसी प्रोग्राम के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ दमोह की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया एवं नाम निर्देशन पत्रो वितरण प्रारंभ किया गया। उक्त संबंध में निर्वाचन अधिकारी चरनजीत सिंह वाधवा के द्वारा बताया गया कि आज जिला अधिवक्ता संघ दमोह की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है एवं नाम निर्देशन आवेदन फार्माे का वितरण प्रारंभ किया गया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सुरेश खत्री, मुकेश पाण्डेय, एवं रविकांत ठाकुर तथा उपाध्यक्ष पद हेतु अनिल खरे, दीपा मिश्रा, सचिव पद हेतु बसंत खरे, कोषाध्यक्ष पद हेतु इंदु पौराणिक पुस्तकालय प्रभारी हेतु सुल्तान सिंह ठाकुर, व कार्यकारिणी (आरक्षित पद) हेतु संध्या खरे के द्वारा नाम निर्देश पत्र (फार्म) प्राप्त किये गये।

Post a Comment

0 Comments