Header Ads Widget

नीट परीक्षा में 1147 में से 1038 अभ्यर्थी शामिल हुए.. वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम तैयारियों का मंत्रीजी ने जायजा लिया.. संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में विस्तार से चर्चा..

नीट परीक्षा में 1147 में से 1038 अभ्यर्थी शामिल

दमोह जिले में आज 21 जून 2026 को आयोजित नीट री.एग्जाम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 1147 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 1038 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 109 अनुपस्थित रहे। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर 480 में से 438 पीएम श्री केवी केंद्र पर 475 में से 428 तथा पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज  केंद्र पर 192 में से 172 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम स्थल का जी ने जायजा लिया.. दमोह। प्रदेश संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जबेरा विधानसभा अंतर्गत स्थित खेल स्टेडियम सिंग्रामपुर में आगामी 24 जून को महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा.निर्देश दिए।

बैठक के पश्चात राज्यमंत्री श्री लोधी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा रानी दुर्गावती जी का बलिदान साहसए स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण हैए इसलिए कार्यक्रम का आयोजन उनकी गौरवशाली विरासत के अनुरूप भव्यता एवं श्रद्धा के साथ किया जाए।

उन्होने कहा 24 जून को आयोजित होने वाले बलिदान दिवस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ महान वीरांगना रानी दुर्गावती जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे तथा उनके अद्वितीय शौर्य एवं बलिदान का स्मरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया जनपद सीईओ रुपेश सेन सत्येंद्र ठाकुर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।  

कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में विस्तार से चर्चा.. दमोह। संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मंडलम अध्यक्ष एवं नगर के पार्षदो कें साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया। दमोह विधानसभा प्रभारी अतुल बाजपेई ने बैठक में कहा कि आज आम जनता महंगाई बेरोजगारी, गैस सिलेंडर भारी भरकम बिजली बिलो को देखकर हैरान परेशान है उनकी मदद के लिये हमे आगे आना होगा। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कि संभवत नगर पालिका नगर निगम के चुनाव मार्च अप्रैल में होगे जिसके लिये हमें पच्चीस सदस्यी टीम वार्ड स्तर पर पोलिंग पर तैनात करना होगी क्योंकि यह चुनाव कंाग्रेस पार्टी के लिए सेमीफाइनल होगे।

 पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, अमर सींग, वीरेन्द्र राजपूत ने भी कहा कि भाजपा राज में जिस तरह महत्वपूर्ण परीक्षाओं के ही पेपर लींक हो रहे हे उसके लिये हमारे राहुल गांधी ने कोटा की कोचिंग संस्थाओं में छात्र संवाद कार्यक्रम किया जिससे भाजपा के कथित नेताओं की भृष्ट्राचारो पर अंकुश लगे। पार्षद राशु चौहान, राजा रोतेला, बिक्रम ठाकुर, पप्पू कसोटया, रफीक खान, जीशान पठान, गोपाल मास्टर, कासिम खान, अफजल खान, मंजीत यादव, अजय जाटव वृन्दावन ने भी कहा कि वह सभी अपने वार्ड के साथ पड़ौसी वार्डो में भी आम जन की सदस्यता ग्रहण करवा रहे है जिससे हमारा संगठन मजबूत हो।
विजय बहादुर, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, मुकेश रोहिताश, के.के. अग्रवाल, रियाज खान, अशोक ठाकुर, वकील कुरैशी, खिल्लु ठाकुर, शेरू कछवाहा ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझावो से प्रभारी को अवगत कराते हुए कहा कि दमोह जिले में आए दिन अपराधो का ग्राफ बढ रहा है जिस पर किसी भी प्रकार का अंकुश नही है। इस अवसर पर ए.के. चिश्ती, रवि अहिरवार, राजा अहिरवार, जावेद खान, श्रीकात पटेल, सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

Post a Comment

0 Comments