Header Ads Widget

बाइक से गिरकर महिला की मौत.. बाईपास ढावे पर बन रही कच्ची शराब जप्त.. भाजपा किसान मोर्चा की बैठक.. युवा सूर्यवंशी समाज संगठन कार्यकारिणी.. जयकारो के साथ मासिक महाआरती.. कतकारियों ने किया तुलसी पूजन.. सपाक्स स्थापना व दीपावली मिलन..

  महिला की बाइक से उछलकर गिरने से मौत.. 

दमोह। कुम्हारी पटेरा मार्ग पर एक दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। यहां हिनौती की टेक पर एक महिला के बाइक से गिरने के बाद गंभीर महिला की जान को नहीं बचाया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम रानी आदिवासी नाम की महिला अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से कुम्हारी से अपने गांव बेलखेरी वापिस आ रही थी रास्तें में हिनैाती की टेक पर बाइक से अनियंत्रित होकर सिर के बल सड़क पर गिरने से उसे गंभीर चोट लगी थी। बाद में 100 डायल की मदद से प्रेमरानी को पायलट ऋषि श्रीवास्तव द्वारा पटेरा अस्पताल लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

 बाईपास के ढावे पर बन रही कच्ची शराब जप्त

दमोह। जबेरा बाईपास पर एक ढावे की भट्टी में कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना करते हुए जबेरा थाना प्रभारी इंद्रा सिंह ने रविवार दोपहर मौके पर स्टाफ के साथ पहुचकर कार्रवाई करते हुए 60 लीटर शराब जब्त करके कार्यवाही की है।

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुची पुलिस टीम को हल्के भाई के ढाबा पर बहोरी नाम का व्यक्ति गैस भट्टी पर कच्ची महुआ की शराब बनाते मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद के लिए शराब बना रहा था। मौके से से चार डिब्बों में भरी 60 लीटर कच्ची महुआ की शराब जप्त करके महुआ लहान नष्ट करके आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इंद्रासिंह के साथ एसआई अलका सिंह,  एएसआई मणिभाई चौधरी, डीपी साहू, प्रधान आरक्षक संतोष खरे, प्रवीण सेन, आरक्षक वीरेंद्र सिंह, भगवत कुर्मी, रूपलाल रजक, प्रमोद महिला आरक्षक वर्षा जीआरएस सदस्य लखन झारिया दीपेश का सराहनीय योगदान रहा।

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित

 दमोह। प्रदेश कार्यसमिति केआह्वान पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह के मुख्य आतिथ्य में जिला कार्यालय में आयोजित किया गया, अतिथि के रूप में जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, महेन्द्र जैन उपास्थित रहें, बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष हरिश्चंद पटेल गुड्डू ने की। ज़िले के 22 मंडल अध्यक्ष की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह ने प्रधानमंत्री मान नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ने डीजल और पेट्रोल की कीमत में टैक्स कम किया है जिसके कारण आम जनता के साथ किसान भाईयों को महंगाई से राहत मिली है जिसके लिए हम केंद्र और राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। 

इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि किसान मोर्चा को बूथ स्तर तक गठित करने के निर्देश दिए। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष  हरिश्चंद पटेल ने सभी उपस्थित अतिथियों, मंडल अध्यक्षों को दीपावली की शुभकामनाए दी, केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित को ध्यान मे रखते हुए डीजल की कीमत में कमी की गई जिस पर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला अध्यक्ष की अनुशंसा से नरसिंहगढ़ मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष पद पर कोमल पटेल सकतपुर को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन संतोष अठ्या ने किया तथा आभार दीन दयाल मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष बिहारी पटेल ने किया।

युवा अध्यक्ष संतू लाल ने कार्यकारिणी घोषित की

दमोह। युवा सूर्यवंशी,अहिरवार, जाटव समाज संगठन के युवा जिलाध्यक्ष संतू लाल रोहित ने अपनी जिला युवा कार्यकारिणी को भगवान दास जी जिला अध्यक्ष की अनुसंशा पर 25 पदाधिकारी एवं 30 कार्यकरणी सदस्य घोषित किये की सर्व प्रथम बाबा साब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का समस्त जिले से आए हुए युवा साथियों ने सभी का जोरदार स्वागत किया।

 युवा अध्यक्ष ने कहा कि समाज छुपी हुई कुरीतियों दूर करने एवं सगठन हित ,समाज हित कार्य ईमानदारी,लग्न के साथ सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर करूँगा वही जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम के बाद सभी जिले से आये हुए युवाओ का आभार व्यक्त किया।

जयकारो के साथ मासिक महाआरती आयोजित

दमोह। परम पूज्य धर्म सम्राट योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी के निर्देशन में हर माह की तरह इस माह के प्रथम रविवार में ब्लॉक जबेरा के कृषि उपज मंडी में मासिक महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। महाआरती के पहले 2 मिनट के मां गुरुवर जी के जयकारे लगाए गए। महाआरती का संचालन श्यामसुंदर दुबे  संगठन मंत्री ने किया। चितंन मंच का संचालन घनश्याम विश्वकर्मा ब्लॉक पदाधिकरी ने किया चिंतनो की प्रथम कड़ी में श्रीमती मंजुला सेन ने कहा कि हमें धर्म और अधर्म की लड़ाई लड़ना है चालीसा पाठ एवं आरतीयों के माध्यम से समाज को धर्म वान कर्म वान वनाकर नशा मुक्त रहने का संकल्प दिलाना है।  

जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ने कहा कि संगठन तीन धाराओं के माध्यम से समाज का कल्याण कर रहा है पहला है भगवती मानव कल्याण संगठन दूसरा पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम तीसरी धारा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा एवं मानवता की सेवा के लिए तीनों धाराएं संकल्प बध्य है। जिला प्रभारी शोभा सिंह ने कहा कि मां की साधना सर्वोपरि है मां की साधना करने से हमें सब कुछ प्राप्त हो जाता है इस लिए मां की साधना अवश्य करें। जिला सचिव पर्वत सिंह ने कहा कि नशा मुक्त मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान रहकर व्यक्ति मां और ओम का उच्चारण करें यह साधना ही वह माध्यम है जिससे आध्यात्मिक की ओर बढ़ कर स्वयं और दूसरों का कल्याण करने की भी पात्रता हासिल कर सकते हैं

 सभी का आवाहन करते हुए कहा कि श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ ब्लॉक पथरिया ग्राम मगरदा में 27 नवंबर से 28 नवंबर समय 3 बजे तक भव्य क्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या दीदी जी एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के मुख्य सचिव आशीष शुक्ला (राजू भैया) की उपस्थिति रहेगी। जिसमें जिले के समस्त जाति धर्म संप्रदाय के लोग सादर आमंत्रित है जिसमें उपस्थित होकर पूज्य गुरुदेव जी वा मां भगवती की कृपा प्राप्त करें। ब्लॉक उपाध्यक्ष निरपत सिंह ने अपने व अपने परिवार जनों को अपनी सामर्थ और पात्रता मानदंड बड़ाने की ओर बल दिया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह ने प्रकट किया।

कतकारियों ने किया तुलसी माता का पूजन 

दमोह। नगर के धरमपुरा वार्ड 39 चंदन तलैया मंदिर परिसर में कतकारियों ने मॉ तुलसी का पूजन किया। इसके पश्चात् पं कुंजबिहारी अवस्थी के निवास पर पहुंचकर कार्तिक व्रत रखने वाली कतकारियों ने तुलसी माता पूजन किया और भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर गीत गाए और नाच गाकर कृष्ण उपासना की। पंडित अवस्थी के यहां तुलसी पूजन का यह कार्यक्रम विगत 82 वर्षो से लगातार किया जा रहा हैं।

 भगवान विष्णु को प्रिय पुरूषूत्र और माता लक्ष्मी को प्रिय श्रीसूत्र का पाठ वाचन पं दिनेश पाठक, पं पुरूषोत्तम शुक्ला, पं देवेन्द्र दुबे, पं शुभम तिवारी, पं अनुराग दुबे, पं अनुज दुबे, पं जागेश मिश्रा, पं दर्शन मिश्रा, पं मुरारी लाल डिम्हा आदि ने किया। इस संबंध में पंडितों ने बताया कि कार्तिक मास का यह कठिन व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर अगहन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पूर्ण होता हैं। इसमें व्रत रखने वाली कतकारियों एक माह तक एक प्रकार का अन्न ग्रहण कर व्रत रखती हैं।

तुलसी माता पूजन के इस कार्यक्रम में श्रीमती गीता अवस्थी, श्रीमती गंगा अवस्थी, श्रीमती कुसुम अवस्थी, श्रीमती मिथलेश मिश्रा, श्रीमती किरण दुबे, आशा अवस्थी, वर्षा मिश्रा, शोमना तिवारी, राखी मिश्रा, इंद्रा तिवारी, शकुन पाठक, उर्मिला चौबे, राधा ठाकुर, लाजो तिवारी, उर्मिला मिश्रा, ममता, सरोज, अनीता, संध्या, मीरा, रज्जो रैकवार, रचना, राजेन्द्र, प्राची, जनकरानी, ललिता, सरोज, लाडो तिवारी, अंश मिश्रा, आदित्य मिश्रा, रीतेश अवस्थी की उपस्थिति रही। 

सपाक्स स्थापना दिवस व दीपावली मिलन समारोह 

दमोह। नगर के जबलपुर नाका में सपाक्स पार्टी कार्यालय में पार्टी की तृतीय स्थापना दिवस समारोह एवं दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। सपाक्स पार्टी के संभागीय संयोजक पुरूषोत्तम हरिओम चौबे ने इस अवसर पर कहा कि पार्टी का प्रमुख उद्देश्य गरीबी के आधार पर आरक्षण हो एवं एक्ट्रोसिटी एक्ट को समाप्त किया जाये एवं महिलाओं को समान भागीदारी का दर्जा दिया जायें।

इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं सभी उपस्थितजनो को दीपावली की शुभकामनायें दी गई एवं सभी को एकजुट होकर कार्य करने की बात रखी। इस अवसर पर श्रृद्धेय माताजी कमलानाथ पुष्कर राजस्थान, प्रदेश उपाध्यक्ष पं. राममनोहर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष उत्तम पटेल, शंकर चौबे जिला महामंत्री, विकास गर्ग प्रवक्ता, अवधेश गर्ग, अरविंद चंदेल, खलील खान सहित बडी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

Post a Comment

0 Comments