Header Ads Widget

64 कोरोना केसों में वैशाली नगर से 9 केस.. जन्मदिवस पर वृद्ध आश्रम में आंतरिक वस्त्र वितरण.. भाजपा बूथ विस्तारक बांसा मंडल बैठक.. कांग्रेस का सदस्यता अभियान जारी.. रोटरी क्लब ने 03 ग्लो साइन बोर्ड दिए.. बज़्मे अहसन ने किया शायरों का सम्मान..

 जनवरी के सत्रहवें दिन 64 कोरोना केस..

दमोह जिले में जनवरी के सत्रहवें दिन कोरोना के 64 केस सामने आये हैं। इन मरीजों में सात साल से 62 साल तक के मरीज मरीज शामिल हैं। वेशाली नगर से 09, एसपीएम नगर, असाटी वार्ड तथा बिलानी सेएक से तीन तीन, जबलपुर नाका, विवेकानंद नगर, हटा, जबेरा, तेंदूखेड़ा वार्ड एक तथा माला मानगढ़ से दो दो मरीज शामिल हैं फिल्टर कॉलोनी, नया बाजार पांच, बजरिया एक, फुटेरा दो, बड़ापुल, श्रीवास्तव कॉलोनी, लोकू, सिविल तीन, वसुंधरा नगर, सिविल दो, पुराना थाना, ऑल्ड हासिंग बोर्ड कॉलोनी, सुरेखा कॉलोनी, श्याम नगर, टण्डन पेट्रोल पंप के पीछे, लाल बिंडिग स्टेशन चौराहा, तीन गुल्ली, मागंज वार्ड, मल्लपुरा से एक एक मरीज की रिपोर्ट पाजेटिव आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में नरसिंहगढ़ त्रिमुडा, बोतराई, कल्हेरा, मरौला, जगथार, हरदुआखुर्द, मुडारी,  घाना मेली, पिपरिया, तेंदूखेड़ा से एक एक मरीज शामिल हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ संगीता त्रिवेदी ने दी

सत्येंद्र साहू के जन्मदिवस पर वृद्ध आश्रम में आंतरिक वस्त्र वितरण..

दमोह। युवा समाजसेवी भाजपा नेता साहू समाज के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र साहू के जन्मदिवस पर उनके शुभचिंतकों द्वारा बृद्धाश्रम में दैनिक उपयोगी आंतरिक वस्त्र वितरण किये गए। 

सत्येन्द्र साहू अपने जन्मदिन पर लगातार 23,24 वर्षों से अपने जन्मदिन पर तिरुपति बालाजी की शरण में रहते हैं। जिस बजह से दमोह में उनके शुभचिंतकों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ललित गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष सत्येन्द्र साहू के जन्मदिन पर साल, फल, खाना अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। इस बार वृद्ध आश्रम में  बुजुर्ग जनों, माताओं को दैनिक उपयोगी आंतरिक वस्त्र (अंडरवियर, बनियान, साया) का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उनकी माताजी श्रीमती गिरजा तुलाराम साहू के साथ भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत यादव, ललित गुप्ता, माखन कृष्णा साहू, लक्ष्मण दुबे, सौरभ साहू, जगदीश चक्रवर्ती, लकी साहू, शिवा चौरसिया, रितेश साहू, रानू वाल्मीकि, धर्मेंद्र साहू, राहुल यादव, रिंकेश साहू, अभी यादव सहित सभी मित्र मंडली की उपस्थिति रही।

भाजपा बूथ विस्तारक तहत बांसा मंडल की बैठक
दमोह भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर विस्तारकों के माध्यम से घर घर पहुंचने की योजना बनाई जा रही है, इसी तारतम्य में भाजपा मंडल बांसा के शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडल विस्तारक कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह की उपस्थिति रही।
निगम अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक योजना के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व के विकास करता है, बूथ विस्तारक योजना में प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ पर विस्तारक बन कर दस दिनों में बूथ पर 100 घंटे देगा, जिससे बूथ के सभी कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने का कार्य विस्तारक करेंगे। बैठक में मंडल के सभी शक्ति केंद्र के विस्तारको की उपस्थिति रही जिसमें 20 जनवरी से 30 जनवरी तक प्रत्येक बूथ पर विस्तारको के निकलने और उनके कार्यों के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह भाजपा बांसा मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल, महामंत्री नरेंद्र मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, प्रकाश पटेल, रजनीश जैन, सुनील जैन, दीपचंद पटेल, दशरथ मिश्रा, गोलू तिवारी सहित सभी विस्तारको की उपस्थिति रही।

 वार्डो में जारी कांग्रेस का सदस्यता अभियान
दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संपूर्ण जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सदस्यता अभियान में सिविल वार्ड क्रं.1 के पार्षद रमेश राठौर, सिविल वार्ड क्रं.2 के प्रमुख कार्यकर्ता छुन्ना गुरू एवं बजरिया वार्ड नं.5 के पार्षद हेमराज भैया के वार्ड में प्रमुखता से सदस्यता अभियान चलाया गया। 
जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, शहर अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने प्रेम ठाकुर को सिविल वार्ड 1, गनेश तिवारी को सिविल वार्ड 2, गुड्डा जयासवाल को बजरिया वार्ड 5 का वार्ड अध्यक्ष तथा श्री राजकुमार तिवारी को शहर कांग्रेस का महामंत्री नियुक्त् किया गया। सदस्यता अभियान के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार शहर के प्रत्येक वार्ड में पोलिंग स्तर पर अभियान चलाकर कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को अवगत कराकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जो मार्च के अंत तक चलेगा। 
सदस्यता अभियान के दौरान सेवादल अध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, अल्प संख्यक कांग्रेस अध्यक्ष नबाव बादशाह खान, उपाध्यक्ष राजकुमार कछवाहा, ए.के.चिश्ती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

रोटरी क्लब ने चौपाटी एवं SP आफिस को 03 ग्लो साइन बोर्ड दिए..
दमोह। रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर ने अपने सेवाभावी कार्यों की श्रृंखला में दमोह शहर स्थित दमोह चौपाटी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह को 03 ग्लो साइन बोर्ड प्रदाय किये हैं। इन ग्लो साइन बोर्डों को  दमोह चौपाटी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगवाया गया है।
 इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत, क्लब के सचिव शुभम अग्रवाल,पूर्व अध्यक्ष राकेश अहिरवाल,सदस्य राजेंद्र सेठिया उपस्थित थे। रोटरी क्लब दमोह के सेवाभावी कार्य निरंतर इसी तरह जारी रहेंगे।
बज़्मे अहसन ने किया शायरों का सम्मान
दमोह। उर्दू अदब की तरक़्क़ी में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सबसे पुरानी संस्था बज़्मे अहसन ने शायरों के सम्मान में ए०एस० मेमोरियल स्कूल, बिलवारी मोहल्ला, दमोह में ग़ज़लों की शानदार अदबी महफ़िल सजाई गई। उर्दू अकादमी ज़िला समन्वयक अदीब दमोही ने जानकारी दी कि दमोह नगर से हाजी ताहिर मास्टर, आसिफ़ अंजुम व डॉ० नाज़िर को हैदराबाद के तेरह दिन लगातार चलने वाले ऐतिहासिक मुशायरे में देश भर के शायरों में से चयन करके आमंत्रित किया गया एवं सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर इस विशिष्ट उपलब्धि के प्राप्त करने पर बज़्मे अहसन के द्वारा तीनों शायरों के सम्मान में एक महफिल सजाई गई। जहाँ बज़्मे इदारा-ए-सलामी, अंजुमन उर्दू अदब व बज़्मे गुलशने अदब के द्वारा भी शायरों को सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर फ़रहत दमोही, शाहिद दमोही, अमजद दमोही,ताबिश नैयर, डॉ० अहसन, डॉ० लियाक़त ,मौलाना अतीक, इरफ़ान उस्मानी, सितारा नाज़, महविश, आतिफ़ अनीस, फैसल, साहिल, इमरान नसीब, अनआम, अयाज़, नदीम सुलतान, अंसार, ने शानदार कलाम पेश किये। प्रोग्राम की शानदार निज़ामत शाहिद दमोही ने फ़रमाई और बज़्मे अहसन के प्रेसीडेंट डॉ० रफ़ीक आलम ने सभी को मुबारकबाद पेश करते हुए शुक्रिया अदा किया।
 

रोको टोको अभियान तहत 97 पर कार्यवाही..

दमोह कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिले में रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत बिना मास्क लगाए लोगों पर चालानी कार्यवाही प्रति व्यक्ति 100 रुपये के मान से की जा रही है। इसी क्रम में आज दमोह में 26, हटा में 11, पथरिया में 12, तेंदूखेड़ा में 19, बटियागढ़ में 10, पटेरा में 09 एवं जबेरा में 10 व्यक्तियों पर  चालानी कार्यवाही की गई। इस प्रकार आज 97 व्यक्तियो पर चलानी कारवाई करके 9700 रूपए जुर्माना बसूला गया। 

Post a Comment

0 Comments