बाल विवाह रोकने जन प्रतिनिधियों की बैठक
दमोह। संकल्प समाजसेवी संस्था दमोह एवं महिला बाल विकास विभाग दमोह के संयुक्त तत्वाधान में एक्सिस टू जस्टिस परियोजना के तहत जनपद कार्यालय दमोह के सभागार में सन्निकट अक्षय तृतीया पर्व को दृष्टिगत रखते हुए धर्म गुरुओं ,विभिन्न समाज प्रमुखों, सचिवों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों की एक गरिमामय बैठक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर दमोह जनपद अध्यक्ष
प्रीति ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, बाल कल्याण समिति सदस्य रश्मि
वर्मा, डॉ. मोनिका पालीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता नीता मिश्रा, असाटी समाज
अध्यक्ष कंचन असाटी, भागवताचार्य पंडित रवि शास्त्री, पंडित जागेश्वर
तिवारी, काजी कुतुबुद्दीन खान, विश्वकर्मा समाज की प्रदेश अध्यक्ष एकता
विश्वकर्मा आदि वक्ताओं ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण
जैसी अनेक सामाजिक कुरीति एवं अपराध सहित बच्चों के अधिकारों पर विस्तार से
प्रकाश डाला। कार्यकर्ता सुजात खान ने “अब गाँव गाँव और शहर शहर मे जाग
रही है नारी“ गीत का गायन कर अपनी थीम पर बात रखी। मंच संचालक सामाजिक
कार्यकर्ता खुशबू तिवारी द्वारा संस्था की प्रगति एवं लक्ष्य का प्रतिवेदन
प्रस्तुत किया।संकल्प संस्था जिला समन्वयक देवेन्द्र दुबे ने जिले मे बाल
अधिकारों एवं बाल अपराधों को रोकने किये गये संस्था के प्रयासों की जानकारी
देते हुये सभी उपस्थित जनों से आगे आकर दमोह जिले को बाल हितैषी बनाने की
अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह रोकने जनपद अध्यक्ष प्रीति
ठाकुर द्वारा सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग
सहायक संचालक संजीव मिश्रा, अधिकारी अनंतराम कुर्मी, कार्यकारी प्रदेश
अध्यक्ष विप्र समाज मीना पाठक, संजय शर्मा, जितेन्द्र जैन, श्वेता खरे,
प्रतिभा ठाकुर,राकेश शर्मा, प्रहलाद रैकवार, राहुल जैन सहित बड़ी संख्या
में दमोह जनपद के सचिव मौजूद रहे।
(1).jpeg)
.jpeg)
0 Comments