अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया स्वागत
दमोह। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा द्वारा नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का स्वागत किया गया। प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाएं एवं यदि किसी अधिकारी कर्मचारी की कोई लंबित समस्या है तो बताएं।इस मौके पर राकेश सिंह हजारी, सत्यनारायण तिवारी, अभिषेक हजारी, विष्णु शर्मा, मोहन आदर्श, सुरेंद्र सिकर्रा, राममिलन उपाध्याय, कुंज बिहारी दुबे, प्रेम सिंह, नीरज सोनी, खिलान सिंह, राजीव बड़कुल, बबलू ठाकुर, अमित अठया, चमन लाल व जयंत गांगरा की मौजूदगी रही।मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
दमोह। नवनियुक्त कलेक्टर महोदय का मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा दमोह संघ ने किया आत्मीय स्वागत मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार एवं जिला कार्यकारिणी द्वारा नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का पुष्पगुच्छ माला से भेंट कर भावभीना स्वागत किया गया और समस्त विभागों के अंशकालीन कर्मचारी छात्रावास रसोईया चौकीदार एवं स्कूल शिक्षा विभाग की समस्याएं पत्र के माध्यम से श्रीमान कलेक्टर महोदय जी को अवगत कराया गया।

जिला कार्यकारिणी के सभी
नवनियुक्त एवं पदाधिकारी का परिचय कराया गया। कर्मचारी संघ की ओर से यह
विश्वास दिलाया गया है कि संघ शासन और प्रशासन के साथ-साथ कदम से कदम
मिलाकर जिले के विकास में सहभागी बनेगा और कर्मचारी समय पर अपनी कार्यालय
में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और श्रीमान कलेक्टर महोदय जी समस्याओं के
संबंध में आश्वासन दिया गया है कि इसमें जो संभव हो सके वह हम करेंगे।
मुख्य अभियंता ने समाधान योजना एवं विद्युत व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की..दमोह।
मुख्य अभियंता मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, सागर
क्षेत्र श्री डी. कुमार द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय, दमोह वृत्त के
मीटिंग हॉल में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में
मप्र शासन की समाधान योजना, राजस्व पैरामीटर की प्रगति,
गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं
का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा
की गई। श्री कुमार द्वारा भूरी ग्राम
में आयोजित समाधान योजना शिविर का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने
अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों का
शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित कर उन्हें योजना का लाभ प्रदान किया जाए। साथ
ही योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया। वर्तमान में लगभग
35 प्रतिशत उपभोक्ताओं को योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया है जिसे शत
प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के
दौरान उच्च ट्रिपिंग वाले 11 केवी फीडरों के मेंटेनेंस कार्य को कार्यपालन
अभियंता की निगरानी में प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
मुख्य अभियंता द्वारा 33/11 केवी उपकेंद्र किल्लाई गांव का औचक निरीक्षण
किया गया निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों की भी
बारीकी से समीक्षा की गई। तथा उन्होंने आरडीएसएस योजना अंतर्गत 33 केवी
किल्लाई से बांसा लाइन इंटरकनेक्शन कार्य का जायजा लिया तथा कार्य की
गुणवत्ता की जांच की। तत्पश्चात दमोह उत्तर संभाग का
निरीक्षण करते हुए उन्होंने बिल सुधार कार्य एवं लोकल परचेस मटेरियल
रजिस्टर की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सभी अधिकारियों को विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, उपभोक्ता
संतुष्टि सुनिश्चित करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गंभीरता
एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधीक्षण
अभियंता श्री अमित चौहान, कार्यपालन अभियंता श्री मोतीलाल साहू, श्री
प्रवीण कुल्हारे, श्री मोहल सुल्या सहित समस्त वितरण केंद्र प्रभारीगण
उपस्थित रहे।
भाग्य से बेटियां मिलती है और सौभाग्य से बेटियों का विवाह मिलता है-सरपंच लक्ष्मी राय.. दमोह।
ग्राम पंचायत पटेरिया में पिछले 4 वर्षों से सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बलराम
राय जी द्वारा ग्राम की प्रत्येक बेटियों के विवाह समारोह में निरंतर
सहयोग किया जा रहा है जो ग्राम पंचायत पटेरिया सरपंच द्वारा एक शगुन के रूप
में भेंट प्रदान जाता है इस वर्ष में ग्राम की प्रत्येक बेटियों के लिए
शगुन राशि के रुप में Rs 11000 की राशि प्रदान जा रही है जिसमें बेटियों को एक
छोटा सा अंश अनुदान ग्राम पंचायत से प्रधान द्वारा दिया जा रहा है वही
ग्राम के लोगों द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है, पटेरिया ग्राम
पंचायत सरपंच लक्ष्मी बलराम राय द्वारा बताया गया हर वर्ग की बेटियों का
सामान करना हमारा कर्तव्य है
यह राशि स्वयं से ग्राम
की प्रत्येक बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग एवं शगुन के रूप में दी जा
रही है और आगे भी इस राशि को बढ़ाया जा सकता है। सरपंच लक्ष्मी राय का
कहना है कि भाग्य से बेटियां मिलती है और सौभाग्य से बेटियों का विवाह
मिलता है। ग्राम की प्रत्येक बेटियों के विवाह समारोह में 11 हजार की राशि
प्रेरित की जा रही है बेटियों के विवाह समारोह में सहयोग करने से सकारात्मक
ऊर्जा मिलती है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौरभ द्विवेदी जी का आगमन आज
दमोह। माता आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की असीम कृपा से परमहंस योगीराज धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद एवं निर्देशन में जनकल्याण आत्म कल्याण एवं विश्व शांति स्थापित करने हेतु माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की आरती महाआरती 5 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ एवं शक्ति चेतना जन जागरण शिवरों के माध्यम से समाज में परिवर्तन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवर श्री के निर्देशन में दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ग्राम सलैयामाल में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा दिव्यपाठ का आयोजन दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न सौरभ द्विवेदी जी का शुभ आगमन इस कार्यक्रम में हो रहा है अतः समस्त जाति धर्म संप्रदाय के धर्म प्रेमी जनता का आवाहन किया जाता है कि इस पुनीत कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने जीवन में परिवर्तन करते हुए मां एवं गुरुवार का आशीर्वाद प्राप्त करें।

0 Comments