जनवरी के आठवें दिन सात पोजेटिव रिपोर्ट
दमोह। जनवरी के आठवें दिन सात नए पोजेटिव केस मिले है जिनमे पांच केस शहर के विभिन्न इलाकों से हैं जबकि दो नरसिंहगढ़ से। आज मिले नए मरीजों में तीन गुल्ली, क्रिश्चियन कॉलोनी, बिलवारी मुहल्ला, शोभानगर क्षेत्र के है। समझा जा सकता है कि अब शहरी क्षेत्र में भी तेजी से कोरोना की तीसरी लहर पैर पसार रही है ऐसे में शहरवासियों को भी अब बेहद सावधानी और सतर्कता की जरूरत है।
बूथ विस्तारक तहत भाजपा की मंडलों में बैठक
दमोह। जिलाभाजपा द्वारा शनिवार को जिले की सभी मंडलों में बूथ विस्तारक योजना तहत आगामी रूप रेखा के संबंध में बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला पदाधिकारियों और मंडल प्रभारियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।
बांसा मंडल की बैठक मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह ने ली। जिसमें मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल विधानसभा प्रभारी संजय सेन, मंडल प्रभारी रामलाल उपाध्याय आदि शामिल रहे। बांदकपुर मंडल की बैठक जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार एवं मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह लोधी सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
दमयंती नगर मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह लोधी ने बैठक ली, जिसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, मंडल मंडल महामंत्री श्याम विश्वकर्मा सहित मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।
इसी तरह अन्य मंडलों में भी बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मंडल पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। बैठकों में बूथ विस्तारक योजना बैठकों में बूथ विस्तारक योजना क्रियान्वयन विस्तृत चर्चा की गई एवं आगामी रूपरेखा के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
रोटरी क्लब ने मड़ाहर में 37 बच्चो को स्वेटर बांटी
दमोह। रोटरी क्लब दमोह ग्रेटर द्वारा ग्राम मडाहार दमोह में शासकीय प्राथमिक विद्यालय के 37 बच्चों को ऊनी स्वेटर का वितरण किया गया। रोटरी क्लब अध्यक्ष संजय जैन ने सभी बच्चों को सुरक्षित भोजन का महत्त्व बतलाते हुए ज्यादा से ज्यादा फल, हरी सब्जियां एव संतुलित आहार का उपयोग करने की सलाह दी एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
रोटरी क्लब सचिव शुभम अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के विकास हेतु रोटरी क्लब दमोह प्रयत्नशील है एवं बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता का महत्त्व बतलाया। इस अवसर पर रोटरी क्लब दमोह के अध्यक्ष संजय जैन अरिहंत,सचिव शुभम अग्रवाल एवं राजेंद्र सेठिया सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।
किसान संघ ने जन जागरण अभियान चलाया..
दमोह। भारतीय किसान संघ तहसील पथरिया के सदस्यों ने “किसान जन जागरण अभियान“ तहत बोतराई, केवलारी, सेमरा हजारी, नेगुआ में जाकर किसानों को बताया कि 11 जनवरी 2022 को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिए जाने, फसल बीमा 2019, 20 एवं 21 की बीमा की राशि अति शीघ्र डाले जाने आवारा मवेशियों के प्रबंधन के लिए पर्यतेक ग्राम में गौशाला बनाने बावत्, मुख्यमंत्री ट्रांसफार्मर अनुदान योजना लागू किये जाने एवं जले हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के अंदर बदलने के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू किए जाने औऱ समर्थन मूल्य के नीचे खरीदी को अपराध की श्रेणी में लिए जाने बावत तहसील पथरिया के प्रांगण में धरना प्रदर्शन एवं तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा जाना है। जिसमे सभी किसान बंधु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो।
इस किसान जन जागरण अभियान में पथरिया तहसील अध्यक्ष राजेश, जिला दमोह प्रचार प्रसार प्रमुख गजेंद्र, तहसील प्रचार प्रसार प्रमुख तीरथ जी, पथरिया नगर अध्यक्ष भूपेंद्र, नगर प्रचार प्रसार प्रमुख अजित, केवलारी ग्राम समिति अध्यक्ष गोवर्धन, मनोहर, राजाराम, पुष्पेंद्र, धर्म परिहार, परषोत्तम, अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।

मन, वचन एवं काय पर नियंत्रण रखकर कार्य करें.. आचार्य श्री विद्या सागर जी
दमोह। कुण्डलपुर में विराजमान संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने मंगल वाणी में कहा कि मन बहुत ही पावरफुल है अत दूसरे के प्रति ऐसे भाव नहीं रखे कि उसे तकलीफ हो। मन, वचन और काय पर संयम रखते हुए हमेशा दूसरे के हित में सोच विचार आ जाए ऐसा प्रयास करना चाहिए।
दौलत राम जी रचित छह ढाला के साथ सभी को सिद्धों के लिए सब जगह लिखा जाता है कि ज्ञान ही उनका शरीर है। मनुष्य शरीर के विषय में कहा कि यह किराए का मकान है और ध्यान करके जीवन संयम के मार्ग पर चलने की राह बताई। परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को नवधा भक्ति भाव से आहार देने का सौभाग्य अरविंद इटोरिया, श्रीमति शोभा इटोरिया, पदम इटोरिया, श्रीमति कल्पना इटोरिया, ज्ञानेन्द्र इटोरिया, पुनीत इटोरिया, अमित, गिरीश इटोरिया और उनके परिजनों को प्राप्त हुआ।

0 Comments