मनुष्य के तीन कर्तव्य धर्म राष्ट्र मानवता की सेवा- राष्ट्रीय सचिव आरती ठाकुर
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह के दूसरे रविवार को कृषि उपज मंडी सागर नाका में मासिक महाआरती का आयोजन किया गया। मां एवं गुरुवर के गगनभेदी जयकारों के साथ शंख ध्वनि कर महाआरती संपन्न की गई। समापन की बेला में भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय उप प्रचार मंत्री भूज्जी लाल सेन ने कहा कि आज यदि समाज में परिवर्तन करना है तो सर्वप्रथम अपने आप में परिवर्तन करके जिस दिन अपने आप में परिवर्तन हो गया तो वह दिन दूर नहीं जिस दिन पूरे विश्व में परिवर्तन हो जाएगा।राष्ट्रीय सचिव आरती ठाकुर ने कहा आत्मा की अमरता कर्म की प्रधानता ही
मनुष्य के दो ऐसे कर्म है जिन पर चलकर के मनुष्य प्रकृतिसत्ता की उर्जा को
प्राप्त कर सकता है मनुष्य के मूल तीन कर्तव्य होते हैं जैसे धर्म,
राष्ट्र, मानवता की सेवा धर्म के लिए परम पूज्य शक्तिपुत्र भगवान ने
पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम की स्थापना की है जहां पर लोग जाकर के
नशा मुक्त मांसाहार मुक्त जीवन जीने का संकल्प लेते हैं और अपने आप में
परिवर्तन करते हुए दूसरों में परिवर्तन करते हैं। प्रदेश संगठन मंत्री सूरत
सिंह ने कहा कि गुरुवर श्री ने समाज के लिए तीन कर्तव्य धर्म, राष्ट्र,
मानवता की सेवा जरूरी है धर्म की रक्षा तभी हो पाएगी जब हम सभी धर्मों का
सम्मान करेंगे राष्ट्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है।
महिला संगठन की जिला अध्यक्ष पुष्प लता सेन
ने कहा गुरुवर श्री समाज के कल्याण के लिए ही इस धरा पर अवतरित हुए हैं
गुरुवर ने कहा कि जितना अंग्रेजों ने नहीं समाज को लूटा है जितना आज के
तथाकथित समाज को लूट रहे हैं जिससे समाज का पतन होता चला जा रहा है। भारतीय
शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि अनित अन्याय
चरम सीमा पर है यदि इसको खत्म करना है तो सर्वप्रथम हमारे लिए अधर्मी
अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी । जिला अध्यक्ष डॉ.सुजान सिंह ने कहा पंचज्योति शक्तितीर्थ
सिद्धाश्रम धाम में 3, 4 व 5 अक्टूबर को होने वाले महाशक्ति शंखनाद शिविर
में अधिक से अधिक नए मां के भक्तों को लेकर के जाना है जिससे नए लोगों को
गुरुवर श्री की चेतना तरंग की ऊर्जा प्राप्त हो सकें। नशा मुक्त मांसाहार
मुक्त जीवन जीते अपने आप में परिवर्तन ला सकें।
आज हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं जो एक ऋषि के सानिध्य में जीवन जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है गुरुवर श्री ने धर्म युद्ध छेड़ा है वह धर्म युद्ध हमारे लिए बिना अस्त्र और शस्त्र के लड़ना है परम पूज्य योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान ने कहा इस धर्म युद्ध के अस्त्र और शस्त्र सिर्फ मां की साधना ध्यान तप त्याग और तपस्या है जिससे समाज में परिवर्तन लाना संभव है मंच का संचालन टीम प्रमुख राम सिंह ने किया। आभार पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष पन्नालाल राय ने किया अंत में सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर सकती जलवा प्रसाद प्राप्त किया।
नरसिंहगढ़ का ऐतिहासिक 241 वाँ उर्स मुबारक
दमोह। नरसिंहगढ़ में हज़रत सैय्यद बाबा तैयब अली शाह शहीद साहब का ऐतेहासिक कौमी एकता का प्रतीक 241 वाँ उर्स मुबारक हर साल की तरह इस साल भी बड़ी शानो शौक़त के साथ मनाया गया उर्से पाक में देश से हर वर्ग के हज़ारो लोगों ने अक़ीदत के साथ शिरकत की और फेज़याब होकर लोटे उर्स कमेटी के सचिव आरिफ अंजुम ने बताया की बाबा साहब का 241वाँ उर्स मुबारक का आगाज़ शाम 4 बजे नया बाज़ार से शाही सन्दल व चादर शरीफ से शुरू होकर दमोह शहर गस्त किया। जुमेरात को बाद नमाज़ मगरिब नरसिंहगढ़ में हज़रत सैयद बाबा तैयब अली शाह साहब की मझार शरीफ पर गुस्ल के बाद चादर शरीफ पेश की इसके बाद ज़िक़्रे हल्का शरीफ व मीलाद शरीफ रात्रि 10 बजे से महफिले मीलाद शरीफ में हज़रतअल्लमा मौलाना बाबर रज़ा साहब शाहगड़ मोलाना तहसीत रजा साहब व मुक़मी उलमा व शायर हज़रात तक़रीर व कलाम पेश किये व महफिले सिमा (कव्वाली) हुई जिसमें सईद फरीद निज़ामी कव्वाल बेंगलोर ने तमाम रात अपने कलाम पेश किये।जुमा को नरसिंहगढ़ में रात्री 9 बजे से अदबी महफिले कव्वाली का अदबी मुक़ाबला हुआ जिसमें हिंदोस्तान के मशहूर कव्वाल जनाब आमिल आरिफ कव्वाल मेरठ के साथ सईद फरीद निज़ामी कब्बाल बेंगलोर तमाम रात अपने शुफियना क़लाम पेश किये सुबह 7 बजे दरगाह शरीफ पर कुल शरीफ की नियाज़ के बाद लंगर तकसीम किया गया उर्से पाक मे मेहमाने खुशिसी संजीव गुप्ता युनिट हेड माईसिम सीमेंट नरसिंहगढ़, सीएसपी अभिषेक तिवारी, मनु मिश्रा जिला कांग्रेस, महेंद्र दुबे, सिद्धार्थ मलैया, प्रजू यशोधरन कांग्रेस परिवाहन अध्यक्ष, विजय राजूपत टीआई, समाज सेवी राजेन्द्र बिदौलिया, गनेश दुबे थाना प्रभारी नरसिंहगढ़, अनवर उस्ताव, रवि राय, राहुल परिहार, दीपक खत्री की उपस्थिति रही। उर्स का सफल संचालन शायर आंसिफ अंजुम ने किया। नरसिंहगढ़ उर्स एवं इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी यूसुफ सेठ, सईद सेठ आरिफ अंजुम, नादिर खान, राजू ठेकेदार, कलीम मुन्ना डायमंड, आसिफ, अंजुम, शमीम खान, सिकंदर राइन, शाहिद रबबू खान, दाऊद सौदागर, अब्बू भाई, कलीम ठेकेदार, रियाज खान, अफसर खान, रिजबान गुड्डू, मुश्ताक़ राइन, मिस्त्री आज़ाद, राइन फरहान खान, फरुख खान, आमिर पठान, आदिल राइन, नदीम खान, अहद शक्तीमान, मजहर खान आदि कमेटी व अहले बाज़ार मुहल्ला ने सभी सहयोगियों एवं माइयसेम सीमेंट, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, आमंत्रित अथितियों, सभी पत्रकार भाईयों, एवं विजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी देहात, गनेश दुबे चौकी प्रभारी, की बैहतर पुलिस व्यवस्था पर व सभी अकीदत मंद, हजरात का शुक्रिया एवं आभार व्यक्त किया।प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान कर्मियों को 15 जून को पुनः प्रशिक्षण
दमोह। जिले के समस्त विकास खंडों में दिनांक 7 से 9 जून को विकास खंड वार मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण आयोजित किए गए थे जिसमें विभिन्न विकास खंडों में आर ओ एवं ए आर ओ के साथ संलग्न कुछ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया गया है इसके अलावा कुछ विशिष्ट कारणों से भी कुछ मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित हुए हैं। अतः अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नाथूराम गोड ने ऐसे मतदान कर्मियों के लिए एक अवसर और प्रदान करते हुए 15 जून 2022 को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह में प्रशिक्षण आयोजित किया है ताकि वंचित मतदान कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एस एन हसन ने समस्त विभाग प्रमुख से आग्रह किया है कि ऐसे सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण में उपस्थित कराना सुनिश्चित किया जाए।
दमोह। जिले के समस्त विकास खंडों में दिनांक 7 से 9 जून को विकास खंड वार मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण आयोजित किए गए थे जिसमें विभिन्न विकास खंडों में आर ओ एवं ए आर ओ के साथ संलग्न कुछ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया गया है इसके अलावा कुछ विशिष्ट कारणों से भी कुछ मतदान अधिकारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित हुए हैं। अतः अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नाथूराम गोड ने ऐसे मतदान कर्मियों के लिए एक अवसर और प्रदान करते हुए 15 जून 2022 को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे तक पॉलिटेक्निक कॉलेज दमोह में प्रशिक्षण आयोजित किया है ताकि वंचित मतदान कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एस एन हसन ने समस्त विभाग प्रमुख से आग्रह किया है कि ऐसे सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण में उपस्थित कराना सुनिश्चित किया जाए।


.jpeg)



0 Comments