Header Ads Widget

पर्यावरण संवर्धन संरक्षण तहत जिला न्यायाधीश श्रीमती रेणुका कंचन ने बाल भवन में किया पौधा रोपण.. इधर नीति आयोग के विशेष सचिव राजेश्वर राव ने अधिकारियों की बैठक ली.. संगठन कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाई..

 बच्चो को दी शिविर के माध्यम से विधिक जानकारी 

दमोह।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रिसिपल जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रेणुका कंचन की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर 11 से 17 जून तक पर्यावरण संवर्धन संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिवस बाल भवन आधारशिला संस्थान दमोह में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।    

प्रिसिपल जिला न्यायाधीश श्रीमती रेणुका कंचन ने उपस्थित बच्चों को पर्यावरण के महत्व एवं इसके संरक्षण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।  जिला न्यायाघीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणश्री अम्बुज पाण्डेय द्वारा भी पौधारोपित किया गया एवं उपस्थित बच्चों से उनकी पढ़ाई स्वास्थ्य खाने.पीने स्वच्छता इत्यादि के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही बच्चों को पेड़.पौधों के महत्व पर विस्तृत जानकारी देकर पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। 

विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती गुन्ता डांगे द्वारा भी बालभवन में पौधारोपित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों व संस्था के समस्त कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण सप्ताह मनाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

 नीति आयोग के विशेष सचिव राजेश्वर राव ने अधिकारियों की बैठक ली

दमोह। नीति आयोग के विशेष सचिव के राजेश्वर राव ने कहा कि एसप्रेशनल डिस्ट्रिक प्रोग्राम शुरू होने के बाद जिले की 24 प्रतिशत उन्नति हुई थीए मार्च 2020 में 05 वी रैंक प्राप्त हुई थी दिसम्बर 2021 में 78 रैंक प्राप्त हुई थी हैल्थ एंड न्यूट्रीऐशन में दिसम्बर 2021 में 85 रैंक प्राप्त हुई थी अब 09 वी रैंक पर जिला आया हुआ हैं। उन्होंने कहा जिला कलेक्टर और उनकी पूरी टीम सभी ने बहुत अच्छा काम किया हैं। जिला सभी पैरामीटर में अच्छी परफोमेंस के साथ काम किया खासकर लो बर्थ बेबी रेट का प्रतिशत कम हो गया हैं ब्रेस्ट फीडिंग का प्रतिशत अच्छा हो गया हैं। श्री राव ने कहा यूएसएआईडी की डायेक्टर संगीता पटेल भी दमोह आई थीए सभी ब्लॉक लेवल अधिकारियों से चर्चा की गई थीए दमोह ने प्रत्येक प्रॉब्लम का स्ट्रेटजी बनाकर उसको लागू किया। अच्छी प्रोग्रेस देखकर खुशी हुईए सभी ने अच्छा काम किया हैं।

 विशेष सचिव श्री राव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कलेक्टर एवं उनकी टीम की पॉजिटिव एनर्जी देखने को मिली थीए हैल्थ या अन्य कामों पर काम करने के लिए पेसन और कमिटमेंट बहुत जरूरी हैं। नीति आयोग की बैठक में दमोह की चर्चा हुई थी दमोह ने नीति आयोग के पैरामीटर पर अच्छा काम किया सभी को बधाई।

टेक्निकल एडवाइजर हैल्थ सिस्टम यूएसएआईडी डाँ अनुराधा जैन ने कहा नीति आयोग की टीम के साथ दमोह देखने आये थे बहुत खुशी हुई कि दमोह ने बहुत तरक्की की हैंए उम्मीद करते हैं यहां से आगे जायेगा और तरक्की के रास्ते पर चलता रहेगा ताकि दमोह वासियो को जिन चीजों की जरूरत हैं वो कलेक्टर और उनकी टीम देती रहे। इसके पूर्व डायरेक्टर हैल्थ ऑफिस यूएसएआईडी संगीता पटेल ने भी जिले की टीम द्वारा किये प्रयासों की सराहना की।

 बैठक के प्रांरभ में कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने जिले की अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए कहा नीति आयोग काम में सर्पोटिव रहा हैं। उन्होंने कहा हम देश में प्रथम स्थिति में आने सतत् प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाँ संगीता त्रिवेदी ने मेटरनल हेल्थ इंडीकेटर के साथ ही दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की क्रमवार विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक में स्वास्थ्य और महिला बाल विकास और सबंधित विभागों के जिला और खण्डस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाई..

दमोह। पंचायत चुनाव के बीच अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है 1 दिन पहले पहले से भी भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब शुरू कर दिया था वहीं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशियों ने जिला पंचायत सदस्य के नामांकन दर्ज करते समय कलेक्ट्रेट के चंद दूरी पर नामांकन दर्ज करते समय रास्ते में महिला प्रत्याशियों सहित पुरुषों ने मिलकर 5 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी थी वही वही 1 दिन पहले से ही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बनवार पुलिस चौकी के ग्राम हरदुआ मानगढ़ की पुलिस के पास 97 पाव अवैध शराब पकड़ी थी पंचायत चुनाव में भटेरा पंचायत में अवैध शराब बिक्री के लिए शराब जा रही थी वैसे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता हूं पकड़ा था

 कार्यकर्ताओं ने 146 लाल मसाला जिसमें घटेरा निवासी आरोपी हरप्रसाद पिता कान छेद यादव एवं कन्हैया राम लाल अग्रवाल के कब्जे से शराब पकड़ी। वहीं जिले के जबेरा नोटा थाना अंतर्गत गांव में अवैध शराब का कारोबार इन दोनों पहले की अपेक्षा जोरों पर चल रहा है लोगों का कहना है कि यह शराब पंचायत चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए एकत्रित कराई जा रही है पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा अबे शराब रोकने के लिए कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में शराब कारोबारियों एवं पुलिस की मिलीभगत से सामने आ रही है वही नशा विरोधी जन आंदोलन के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 कुम्हारी से उम्मीदवार भैया विजय पटेल जी के द्वारा आज दिनांक 11.6. 2022 समय करीब दोपहर 1ः00 बजे थाना हिंडोरिया के अंतर्गत हिंडोरिया में पुलिस को सूचना देकर पकड़वाई गई।

 अवैध शराब जिसमें 24 बोतल बियर, 2 पेटी बैगपाइपर, 24 पाव मेक डावल थी पुलिस ने आरोपी हरि सिंह पिता गुलाब सिंह हिंडोरिया, वीरेंद्र पिता नारायण सिंह लोधी हिंडोरिया को मोटरसाइकिल एसपी साइन क्रमांक एमपी 34 एमजे 7077 से अवैध शराब का परिवाहन करते हुए पकड़ा रहा जहां पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया हैं।

Post a Comment

0 Comments