Header Ads Widget

विश्व रक्तदान दिवस पर संगठन कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान.. जिला चिकिल्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन.. जबेरा के कार्यकर्ताओं ने पकड़वाई अवैध शराब.. हटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रशिक्षण.. खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बेकरी केक निर्माण यूनिट्स में सेंपलिंग

रक्तदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह के द्वारा जिले में एक टीम गठित की गई थी यह टीम 6 माह पहले की गई थी अभी तक संगठन के लोगों ने सैकड़ों लोगों को रक्तदान किया और उनके जीवन में परिवर्तन डाला। वहीं विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर रक्तदान दिया। वही संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री सूरत सिंह द्वारा शपथ पत्र कार्य का सराहनीय कार्य किया। 
विश्व रक्तदान के अवसर पर बांदकपुर अस्पताल में रक्तदान किया गया। जिसमें सूरत सिंह प्रदेश संगठन मंत्री युवा मोर्चा, राधा अशोक रजक बीडीसी बांदकपुर, संतोष पटेल, भूरे सिंह जी और अन्य साथियों ने ब्लेड दिया यही हमारे आराध्य परम पूज्य परमहंस योगीराज श्री शक्ति पुत्र महराज का लक्ष्य है गरीब, मजदूर वर्ग, असहाय लोगों को ब्लेड मिल सके जिसमें हमारी आशा कार्यकर्ता मालती ठाकु आशा सहयोगी सुमन सोनी के सहयोग से और गागंरा मैडम बांदकपुर अस्पताल अच्छा सहयोग रहा।

जिला चिकिल्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
दमोह। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर महामाया रक्तदान एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत जी, कमलेश सींग ठाकुर, विकास कोरी, प्रमोद रैकवार, संदीप चक्रवर्ती, नमित मुखरया आदि ने रक्तदान किया। 
समिति के अध्यक्ष अखलेश रजक ने बताया कि दमोह में प्रतिदिन महामाया रक्तदान एवं कल्याण जनकल्याण सेवा समिति के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों तक आसानी से तत्काल ही सभी गु्रपों का रक्त उपलब्ध कराया जा रहा हैं साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि प्रतिवर्ष इसी तरह शिविर का आयोजन किया जाएगा एवं रक्तदान करेगें। इस उन्होनें अधिक से अधिक लोगों से ऐसे रक्तदान के कार्य में सहयोग करने की अपील की है। 
रक्तदान शिविर में सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमौरी, डॉ.दिवाकर पटेल, डॉ.गौरव जैन, डॉ.प्रशांत सोनी, डॉ.अमित प्रकाश जैन माविया, डॉ.संदीप पलंदी, राजेश विनोदे, दम्मू रजक, सचिन ठाकुर, सौरभ खरे, मनोज जोशी, निर्माला दीदी, मिनी शिवा, सुमन चढ़ार आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष अखलेश रजक एवं डॉ.अमित जैन द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

संगठन कार्यकर्ताओं ने पकड़वाई अवैध शराब
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा लगातार नशा विरोधी जला आंदोलन देश स्तर पर चलाया जा रहा है। संगठन के द्वारा लगातार अवैध शराब पकड़ी जा रही है पंचायत चुनाव  शुरू होते ही गांव गांव में अवैध शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है और चुनाव में शराब पिलाकर वोट मंगाने के लिए ज्यादातर शराब ग्रामीण क्षेत्रों में बांटने के लिए जा रही है एक शराब ठेका से पीस पीस अवैध जगह शराब बेची जा रही है जबकि चुनाव के तहत आचार संहिता लागू है फिर भी पुलिस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। 
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता दिन और रात झांक कर शराब पकड़ कर चुनाव आयोग को दिखा रहे हैं संगठन के द्वारा 50 दिन में 62 जगह अवैध शराब पकड़ी गई ऐसा ही देखने को मिला जब वहीं क्यू1शाखा जबेरा के कार्यकर्ताओं ने 1 हफ्ते में लगातार तीन जगह पकड़ी अवैध शराब इसी क्रम में मंगलवार समय 4 बजे स्थान खैड़ार तिरगडडा रोड पर बोरी में लाल पाव 48 सफेद प्लेन 46 आरोपी दुर्गेश सिंह लोधी ग्राम पिपरखिरिया  दूसरा आरोपी जितेंद्र आदिवासी कटंगी मोटरसाइकिल होंडा क्रमांक एमपी 34एम 9543 से ले जा रहे थे वही भगवती मानव कल्याण संगठन ने पुलिस को सूचना देकर बनवार चौकी के अंतर्गत जप्त कराई गई। जहां पुलिस ने अवैध शराब जप्त कर आरोपियां के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया हैं

हटा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रशिक्षण 

दमोह। हटा डाइट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का चुनावी संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। यहां पर उन्हें निर्वाचन संबंधी अहम् बाते बताई गई। उनके प्रशनों का जवाब दिया गया। इसमे हटा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकर्ता और सहायिका शामिल रही।

खाद्य सुरक्षा हेतु बेकरी केक निर्माण यूनिट्स में सेंपलिंग

दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह राकेश अहिरवाल ने कार्यवाही करते हुए दमोह शहर की विभिन्न बेकरी एवं केक निर्माण यूनिट पर निरीक्षण कार्यवाही करते हुए केक निर्माण में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री के नमूनें जांच हेतु लिए हैं। दमोह शहर में राकेश अहिरवाल वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सुरेका कॉलोनी स्थित दीपक बेकरी प्रोण् दीपक साहू से व्हिप मिल्क क्रीम के नमूनें जांच हेतु लिए है। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 मैजिक बॉक्स की सहायता से बेकरी में केक निर्माण में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री जैसे मैदा शक्कर बेकिंग पाउडर फ़ुड कलर मिल्क व्हिप क्रीम आदि की ऑन द स्पॉट केमिकल टेस्टिंग की गई। मौके पर बेकरी संचालक को बेकरी में फ़ुड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगवाने कार्यरत स्टाफ का वार्षिक मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने एवं पेस्ट कंट्रोल प्रबंधन की व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बेकरी में साफ सफाई का स्तर सामान्य पाया गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की कार्यवाही कलेक्टर दमोह के आदेशानुसार निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments