Header Ads Widget

सोशल मीडिया पर चुनाव निगरानी में लापरवाही..चार व्याख्याताओं को नोटिस.. जवाहर नवोदय के पर्व छात्र संगठन हंस ने किया प्रतिभा सम्मान.. पर्यावरण संरक्षण सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन.. रविदास जी की आरती एवं दो दिवसीय अमृतवाणी संपन्न..

सोशल मीडिया पर लापरवाही पर 4 व्याख्याताओं को नोटिस..

दमोह। नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2022 हेतु जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एम.सी.एम.सी.) सोशल मीडिया निगरानी दल में नियोजित शास. पॉलीटेक्निक कॉलेज के  व्याख्याता ऋषि यादव, रोहित यादव, नितिन मिश्रा तथा पवन प्रजापति को निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने जाने के आरोप में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नाथूराम गौड़ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है  आयोग के निर्देशों के प्रतिकूल, गंभीर कदाचरण की श्रेणी में में मानते हुये यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम (3)(2) एवं (7) का स्पष्ट उल्लंघन होकर कर्तव्य  के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता को प्रकट करता है।

अपर कलेक्टर नाथूराम गौंड़ ने कहा कारण बतायें कि आपके द्वारा इस प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबन एवं म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील)-1966 के तहत दंडित किये जाने की कार्यवाही की जाये। अत: तत्संबंध में अपना उत्तर नोटिस प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर इस कार्यालय में प्रस्तुत करें। समय अविध में उत्तर प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।

हंस द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

दमोह। राइम्स पब्लिक स्कूल नई कोर्ट बिल्डिंग के सामने टंडन बगीचा दमोह के सभा कक्ष में जवाहर नवोदय विद्यालय हटा के पूर्व छात्र संगठन हटा नवोदय एल्यूमिनी सोसाइटी हंस द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवोदय के पूर्व छात्रों शुभम शर्मा को यूपीएससी परीक्षा में सफल होने पर एवं लक्ष्मण रोहित को सिविल जज परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर हंस परिवार ने उनका सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


कार्यक्रम में हंस अध्यक्ष आनंद जैन ने हंस संस्था के बारे में बताते हुए नवोदय से निकले कई प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर नंदराम सुमन ने अपने विचार रखते हुए दोनों छात्रों की सफलता पर संस्था के गौरवान्वित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में आभार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.जलज बजाज ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजीव शुक्ला, नीरज खरे, देवेश तिवारी, डॉ.मनीष गांगरा, राम मनोहर पटेल, प्रवेश जैन, विजय चौरसिया, महेंद्र अहिरवार, डॉ.अनिल चौरसिया, डॉ सौरभ जैन, कैलाश विश्वकर्मा, आनंद पटेल, डॉ.रामनरेश साहू, राहुल साहू, नितिन शर्मा, श्रीमती अंकिता दुबे, श्रीमती भावना पांडे, आरती पटेरिया सहित अनेक पूर्व छात्र सम्मिलित हुए।

पर्यावरण संरक्षण सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

दमोह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और 11 मप्र बटालियन एनसीसी सागर के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कौल के निर्देशन तथा प्राचार्य केपी अहिरवार के संरक्षण में पीजी कालेज, एक्सीलेंस स्कूल, डॉ अग्रवाल स्कूल, आरपी मोदी स्कूल ने संयुक्त रूप से पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण सप्ताह के अन्तर्गत पर्यावरण सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर जिला विधिक अधिकारी द्वारा जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपन कर प्रभातफेरी का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात जिला विधिक सहायता अधिकारी ने कहा है कि नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए जिले से गुजरने वाली नदियों एवं अन्य जल स्रोत के आस-पास एवं घाटों पर साफ-सफाई, गहरीकरग तथा जागरूकता हेतु विशेष स्वचछता अभियान व साथ ही वृक्षारोपन स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण प्रति आम नागरिक को जागरूक करे स्वयं भी पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुएं प्रत्येक व्यक्ति एक वृक्षा लगाकर उसकी देख-भाल करने का संकल्प ले।

 कार्यक्रम का समापन नेहरू बाल उद्यान में  एन सी सी कैडेट्स एवं जिला विधिक न्यायालय के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पार्क की सफाई कर वृक्षारोपन किया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ पी के जैन, एन सी सी अधिकारी डॉ. के एस बामनिया, मनीष चौरसिया, महेश असाटी, शरद मिश्रा, राकेश राजपूत एवं एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

रविदास जी की आरती एवं दो दिवसीय अमृतवाणी

दमोह। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संघठन के तत्वाधान में ग्राम पंचायत परासई में आरती अरदास व अमृतवाणी का दो दिवसीय आयोजन किया गया। जिसमें संत श्री रामदयाल शास्त्री जी प्रदेश धर्माचार्य संत राजूदास श्री शास्त्री जी ने कहा कि संत संगत मिल रहिये माधव जैसे मधुप मरवीरा, अभति हमें अपना विकास करना है तो हमें मधुमक्खियों के जैसा एकहोकर रहना होगा तभी हमारा विकास संभव है।


संत राजूदास जी ने कहा कि हमें पाखण्ड से दूर होना चाहिए जिसमें हमारा विकास हो सकता है। जिला सचिव मुकेश अहिरवार ने कहा कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा कि ओर बढ़ाना चाहिए  जब तक हम शिक्षित नहीं होगे हम अपना विकास नहीं कर सकते।

इस अवसर पर श्री बारेलाल, गनेश प्रसाद, अध्यक्ष गा्रम पंचायत परासई, संतोष, विनोद, श्यामलाल, बबलू, ब्रजेश, हल्काई, अक्षय, गुलाब, अनिल, दीपक, श्रीमति शांतिबाई, सरस्वती, मनीषा, मनीषावाई, पूजादेवी, संगीता, क्रांति, मालती, रचना, सरोज, भागवती, वर्षादेवी, सहित रमेश सगोरिया एवं सैकड़ों महिला पुरूष बच्चों की उपस्थिति रहीं। इसके बाद बुधवार को ग्राम कांकर मेहलवार में भी संत श्री रविदास जी की आरती व दीक्षा समारोह का 2 दिवसीय आयोजन किया गया।


Post a Comment

0 Comments