Header Ads Widget

बिजली उपभोक्ता फर्जी मैसेज साइबर अपराधियों से सतर्क रहे.. हटा नपा चुनाव में आप पार्टी की सूची जल्द.. पर्यावरण संवर्धन संरक्षण सप्ताह तहत पौधारोपण.. राष्ट्रीय कार्यक्रमो से संबंधित सेवाएं मिलेगी.. बच्चों की सेहत सुरक्षा हेतु अभियान दस्तक प्रशिक्षण..

साइबर अपराधियों से सतर्क रहे बिजली उपभोक्ता

दमोह। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने बिजली उपभोक्ताओं को साइबर अपराधियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है संज्ञान में आया है कि बिजली उपभोक्ताओं को विभिन्न मोबाइल नंबर से इन दिनों एक फर्जी मैसेज प्राप्त हो रहा है जिसमें बिजली बिल का पिछला भुगतान अपडेट नहीं होने के कारण रात 9.30 बजे बिजली कट जाने उपभोक्ताओं को एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने तथा किसी मोबाइल एप को डाउनलोड करवाकर ठगने का प्रयास किया जा रहा है। 

विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता ;संचा संधा वृत ने उपभोक्ताओं से कहा है बिजली कंपनी द्वारा बिल भुगतान के लिए न तो किसी मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा जाता है और न ही स्मार्ट बिजली एप के अलावा किसी अन्य मोबाइल एप को डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है। 

हटा नगरीय निकाय चुनाव में आप पार्टी की एंट्री

दमोह। आम आदमी पार्टी हटा नगरीय निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। आपको बता दे कि आप पार्टी पहली बार हटा में नगरीय निकाय चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी 15 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। चुनाव को लेकर जिम्मेदारी भी सोपी गई है। जिसमे कांग्रेस पार्टी की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरुणा मोहन तंतुवाय ने कांग्रेस का दामन छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। आप पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने मोहन तंतवाय को हटा का तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। वही शकील बजाज को उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। वही जिम्मेदारी मिलते ही मोहन तंतुवाय ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि, ये कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। 

हटा की जनता अब बदलाव चाहती है। हटा मे निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी जिसे जनता अपना समर्थन देगी। पार्टी ईमानदार देशभक्त और इंसानियत से इत्तफाक रखने वाले लोगों को हटा नगरीय निकाय चुनाव में अपना प्रत्याशी बना रही है। प्रत्याशियों का चयन सर्वे के आधार पर निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है। जल्द ही पार्टी 15 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री चंद्रमोहन गुरु, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र अठया, जिला यूथ विंग अध्यक्ष प्रकाश लारिया, राजेंद्र खटीक, वीरेंद्र रैकवार, फिरोज खान, शानू खान, शिवम सोनी सहित सभी कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही।

पर्यावरण संवर्धन सप्ताह अंतर्गत पौधारोपण.. 
दमोह।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रिंसिपल जिला न्यायाधीशध्अध्यक्ष रेणुका कंचन के निर्देशन एवं जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बुज पाण्डेय के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर दिनांक 11 से 17 जून तक पर्यावरण संवर्धन संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है! जिसके अंतर्गत 16 जून 2022 को डायमंड पार्क में जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बुज पाण्डेय द्वारा वृक्ष रोपित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी दमोह गुन्ता डांगे सामाजिक कार्यकर्ता जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण पैरालीगल वालेंटियर्स एवं नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारीगण सम्मिलित हुये। जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बुज पाण्डेय द्वारा कार्यालय में पैरालीगल वालेंटियर्स की बैठक आयोजित कर उपस्थित पैरालीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुये पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्ष लगाये जाने एवं स्वंय के द्वारा साफ.सफाई पर विशेष ध्यान देने व स्थानों का चयन कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाये जाने हेतु प्रेरित किया गया जिससे पर्यावरण शुद्ध व स्वच्छ बनाया जा सके।

राष्ट्रीय कार्यक्रमो से संबंधित सेवाएं सुनियोजित

दमोह।  गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण जांच गर्भावस्था दौरान सेहतमंद बनाये रखनेए जरूरी पोषण आहार खान.पान संबंधी आवश्यक परामर्श तथा आईएफए कैल्शियमए एल्बेंडाजोल टेबलेट वितरण के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता त्रिवेदी ने जिले में मैदानी स्तर पर कार्य करने वाली मौजूद समस्त एएनएम एवं एलएचव्ही को सामुदायिक भवन में बैठक के दौरान जरूरी हिदायतें दी हैं। इस संबंध में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

बैठक के दौरान डॉ त्रिवेदी ने कहा निष्ठापूर्वक मैदानी स्तर पर मातृ.शिशु स्वास्थ्यए परिवार कल्याण एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमो से संबंधित सेवाएं भली.भांति सुनियोजित रूप से दी जाये। उपस्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत शामिल समस्त ग्रामों में गर्भवती महिलाओं की नामजद सूची तैयार की जाये। प्रथम त्रिमाही में पंजीयन करते हुए चार जांचों को कराना सुनिश्चित कर परिवार नियोजन के अस्थाई नवीन साधनोंए अंतरा.छाया साधनों के बारे में नव दंपत्तियों को जागरूक कर उनकी रूचि अनुसार नवीन साधनों की सेवायें उपलब्ध कराई जाये।

बैठक के दौरान अनमोल पोर्टल पर पंजीयन सेवाओं के अपडेशन दौरान दिक्कतों पर चर्चा कर व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया। नर्सिंग ऑफीसर पारूल ने मौजूद एएनएम को गर्भवती महिलाओं के पोषण तथा प्रसव पूर्व गुणवत्तापूर्ण जांचे विशेषकर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की बीएमआईए एमयूएसी टेप से पोषण स्तर की पहचान किस प्रकार की जायें इस संबंध में जरूरी बातें बताई।

बच्चों की सेहत सुरक्षा अभियान दस्तक प्रशिक्षण

दमोह। जिले के समस्त ब्लॉकों से आई एएनएम एलएचव्ही एवं बीपीएम को 05 वर्ष आयु तक के बच्चों की सेहत एवं सुरक्षा का ष्ष्अभियान दस्तकष्ष् के अंतर्गत मैदानी स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों के बारे में टीकाकरण अधिकारी डॉ रैक्सन एल्बर्ट द्वारा सामुदायिक भवन में प्रशिक्षण दिया गया।
 डॉ रैक्सन ने बताया कि 5 वर्ष के बच्चों की मृत्यु को टालने के उद्देश्य से दस्तक अभियान 18 जुलाई से 21 अगस्त के दौरान चलाया जायेगा। अभियान के तहत बाल सुरक्षा के लिए एएनएम की अगुवाई में आशा कार्यकर्ता आंगन वाड़ी कार्यकर्ता के समन्वित दल द्वारा गृहभेंट कर 5 वर्ष तक के अभिभावकों से बच्चों के सेहत के संबंध में जानकारी लेकर बीमार बच्चों यथा दस्त डायरिया बुखार एनीमिया निमोनिया एवं कुपोषण तथा जन्मजात विकृति की पहचान कर प्रारंभिक उपचार सेवा तथा जरूरत अनुसार उपचार हेतु उच्च संस्था में रेफर कर उनकी सेहत पर निगरानी रखी जायेगी।
 उन्होंने बताया गृह भेंट दौरान एसएनसीयू एवं एनआरसी से डिस्चार्ज बच्चों की स्वास्थ्य की जानकारी लेकर अभियान के दौरान उनकी देखभाल पर भी निगरानी रखी जायेगी। दस्त से बचाव हेतु ओआरएस के पैकेट वितरण के साथ ही 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए का डोज दिया जायेगा। साथ ही स्वच्छताए साफ.सफाई ओआरएस घोल बनाने के तरीके स्तनपान का महत्व पर जरूरी समझाईश भी दी जायेगी। अभियान के दौरान ही पूर्ण टीकाकरण से वंचित बच्चों की नामजद सूची भी तैयार की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments