Header Ads Widget

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने पहुंचे जबेरा विधायक.. एक्सीलेंस स्कूल में प्रवेशोत्सव पर्व मनाया.. पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण सप्ताह समापन पर पौधारोपण एवं बैठक.. खाद्य प्रशासन ने की प्रतिबंधित फ़ुड कलर की सेंपलिंग.. पथरिया में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर समापन..

भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराने पहुंचे
दमोह / तेंदूखेड़ा।दमोह जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत तेंदूखेड़ा मैं भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पार्षद के नामांकन दाखिल कराने पहुंचे

 जबेरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता, जिसमें विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी  समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

एक्सीलेंस स्कूल में नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ 
दमोह। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय  में 17 जून को  शिक्षा के नवीन सत्र 2022-2023 का शुभारंभ किया गया। जिसमें नवीन सत्र में प्रवेशित  छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर के स्वागत किया गया संस्था के प्राचार्य के के पांडे एवं व्याख्याता श्री आर पी पटेल एवं पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तिवारी जी ने बच्चों को नवीन सत्र में नए उत्साह लग्न और पूर्ण संकल्प के साथ अपने अध्यापन कार्य करने का उदबोधन दिया तथा साथ में नवीन प्रवेशित बच्चों को किताबें निशुल्क वितरण की
 कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुई एवं प्रेरणा गीत मनीष कुमार नेमा ने इतनी शक्ति हमें देना दाता गाकर छात्राओं को पूर्ण मनोयोग से अध्यापन कार्य करने के लिए प्रेरित किया इस कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक  वीरेंद्र श्रीवास्तव, संजय दुबे , एच एल अहिरवार ,आदित्य चौरसिया ,प्रदीप जैन ,बारेलाल  अठ्या, श्रद्धा डिमहा ,प्रज्ञा सिंह ,राजेंद्र सिंह एवं विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति रही। 

पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण सप्ताह का समापन

दमोह।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशो के तहत प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश अध्यक्ष रेणुका कंचन के निर्देशन एवं जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बुज पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस सप्ताह के समापन पर डायमंड पार्क  में अम्बुज पाण्डेय जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृक्ष रोपित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया। 
इस अवसर पर श्रीमती गुन्ता डांगे जिला विधिक सहायता अधिकारी, संजीव मिश्रा प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, वीरेन्द्र जैन यूनीसेफ कोर्डिनेटर, सामाजिक कार्यकर्ता जिला प्राधिकरण के कर्मचारीगण पैरालीगल वालेंटियर्स एवं नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।  श्री अम्बुज पाण्डेय द्वारा पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं बाल संवर्धन एवं संरक्षण कार्य योजना पर सुचारू रूप से योजना का क्रियान्वयन किये जाने एवं जिले को ग्रीन दमोह बनाये जाने के लिए एनजीओ के साथ बैठक भी की। जिसमें शहर में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु सामाजिक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं शहर में साफ.सफाई पर विशेष ध्यान देने व बाल श्रम अपराध को रोकथाम किये जाने हेतु आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।  

साथ ही इस प्रकार के कार्यक्रमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय कर आयोजित किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। वीरेन्द्र जैन यूनीसेफ कॉर्डिनेटर नेहरू युवा केन्द्र एछात्रसर्व कल्याण समिति, ऐश्वर्या महिला समिति, वतन एकता कल्याण एवं विकास समिति, उपाध्याय निर्झर प्रयास समाज सेवी संस्था, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, दिशा संस्था,  मिशन परिकल्पना सेवा समिति, जनसाहस संस्था, जनजागृति युवा मंडल, मुक्ति सामाजिक एवं सांस्कृतिक मंच, अक्षर फाउंडेशन,, बुदेलखंड नवनिर्माण संगठन, भावना कल्याण समिति, पथ प्रदर्शक समिति के सदस्य उपस्थित रहे।इन सभी से

खाद्य प्रशासन ने की फ़ुड कलर की सेंपलिंग
दमोह। कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार अहिरवाल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए  बस स्टैंड रोड एवरेस्ट लॉज के सामने स्थित प्रो राजेश सचदेव की भारती ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया एवं परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित बुश ब्रांड ऑरेंज रेड फ़ुड कलर के नमूने जांच हेतु लिए गये।

इन फ़ुड कलर के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अगर उक्त फ़ूड कलर के नमूने मानक स्तर के नहीं पाए जाते हैं तो नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। प्रतिबंधित फ़ुड कलर की खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच खाद्य सामग्री की कुछ मात्रा लेकर उसमें थोड़ा पानी मिलाकर घोल बनाएं। इस घोल में कुछ बूंद तनु हाइड्रोक्लोरिक एसिड की मिलाने पर अगर घोल का रंग गुलाबी हो जाता है तो उक्त खाद्य सामग्री में प्रतिबंधित फ़ुड कलर मेटानिल यलो की मिलावट की गई है।

शिविर समापन पर प्रमाण पत्र पुरस्कार वितरित

दमोह। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में पथरिया में विकासखंड स्तरीय 30 दिवसीय चलने वाले ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2022 के समापन में बच्चों को प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षकों को पुरस्कार वितरण किया गया। शिविर में विकासखंड स्तर पर दो खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल एवं कराते का प्रशिक्षण बालक एवं बालिकाओं को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया। 

अतिथि के रूप में सुरेंद्र चौरसिया पुरातत्व संग्रहालय, संदीप कुमार जैन सचिव महाराणा प्रताप शिक्षा समिति, राजीव तिवारी प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर, बहादुर अहिरवार एमएलबी स्कूल पथरिया, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सुरेंद्र चौरसिया ने बच्चों को बताया गया कि खेल जीवन में कितना आवश्यक है अतिथियों द्वारा बताया गया की जो व्यक्ति खेल से जुड़ा हुआ है उसे व्यायाम की आवश्यकता नहीं है खेल के द्वारा मानसिक तनाव एवं बीमारी को दूर रखा जा सकता है। शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 

इसी तारतम्य 30 दिवस प्रशिक्षण प्रदान करने वाले प्रशिक्षकों को पुरस्कार वितरण किए गए। आयोजन को सफल बनाने में हर्षा दवे, सुजीत पटेल, कैलाश पटेल, राहुल अहिरवार, गायत्री पटेल, वंदना पटेल, नीतू जैन, नर्मदा पटेल, दिलीप चौधरी, रामजी ठाकुर, कपिल पटेल, जमुना प्रसाद पटेल योगदान रहां कार्यक्रम संचालन एवं आभार ग्रामीण युवा समन्वयक श्रीमती संतोषी पटेल द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments