Header Ads Widget

पार्षद दावेदारों से दमोह नपा को हुई 37 लाख से अधिक की टेक्स बसूूली.. राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उत्साह का माहौल, कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण.. फादर्स डे पर वैश्य महिला इकाई ने पिता के स्नेह और उनके त्याग को को याद किया..

पार्षद दावेदारों से 37 लाख से अधिक टेक्स बसूूली

दमोह।  राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों से कहा गया था कि अभ्यर्थी चुनाव लड़ने के पूर्व समस्त प्रकार के करो का भुगतान करें। जिसके तहत नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा 448 अभ्यर्थियों से कर के रूप में 37 लाख 77 हजार 561 रूपये राशि प्राप्त हुई है। यह जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकरी भैया लाल सिंह ने दी हैं।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उत्साह.. 

दमोह।  मध्य.प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 दमोह के 10 परीक्षा केन्द्रों में 2 पालियों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इन परीक्षा केन्द्रों में 4285 परीक्षार्थियों में से प्रथम शिफ्ट में 3116 परीक्षार्थी उपस्थित हुये और 1169 अनुपस्थित रहे। द्वितीय शिफ्ट में 3099 परीक्षार्थियों ने भाग लिया और 1186 अनुपस्थित रहे। 

परीक्षा के दौरान कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने आकस्मिक रूप से परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों से चर्चा की। कलेक्टर ने पॉलीटेक्निक कॉलेज नवजागृति सहित अन्य केन्द्रों पर पहुंचे। इस दौरान एसडीएम गगन बिसेन विशेष रूप से मौजूद रहे।

 ज्ञातव्य है मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 दो पालियों में प्रात 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2.15 बजे से 4.15 बजे तक पॉलीटेक्निक कॉलेज शासकीय एमएलबी कन्या हायर सेंकेण्डरी स्कूल  कमला नेहरू महिला महाविद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, जेपीबी कन्या हायर सेंकेण्डरी स्कूल, नव जागृति हायर सेंकेण्डरी स्कूल, गुरूनानक हायर सेंकेण्डरी स्कूल, गुरू रामदास कॉलेज ऑफ एड्युकेशन, विजय लाल स्मृति महाविद्यालय एवं शासकीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित की गई थी।

वैश्य महिला इकाई ने पिता के योगदान को याद किया

दमोह। आज हम ऐसी विश्व में रहते हैं जहां तकनीक के जरिए इस ग्रह पर किसी से भी जुड़ सकते हैं हम जितना भी चाहे आधुनिक हो जाए लेकिन प्रेम और सहयोग का कोई विकल्प नहीं हो सकता। सबसे महत्वपूर्ण किसी बच्चे की जिंदगी में उसकी मां बाप की मौजूदगी है पिता हमें जो उदाहरण स्थापित करते हैं। मेहनत ,परिवार के प्रति समर्पण तथा स्वयं मै विश्वास के बारे में हमें सीख देते हैं। पुत्री के तौर पर हम सब ने पिता से मिले  स्नेह और उनके त्याग को स्वीकारा है।

हमारे जीवन में पिता की अवर्णनीय भूमिका है आज हम सब ने जश्न बनाया इस मौके पर संगीता और अनीता जी ने सभी बहनों को पापा की फोटो लगा कैलेंडर वितरित किया और फादर्स डे से संबंधित  गेम रखकर अपने पापा को याद किया इस मौके पर सम्मिलित बहिनें सागर संभागीय अध्यक्ष श्रीमती रितु अग्रवाल, जिला प्रभारी श्रीमती विद्या असाटी, जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता, जिला महामंत्री नंदा संरक्षक श्रीमती सुमित्रा अग्रवाल, सुनीता असाटी, रजनी साहू अर्चना सिंघई, माया गुप्ता, सुनीता, प्रमिला डोली शिप्रा अंजीता, सुमन, रमा, अर्चना दलाल, सोनिया गुप्ता, साधना गुप्ता, शैलजा असाटी, सुनीता असाटी सम्मिलित हुई।
पंचवटी गेम में अर्चना, रितु, विनर रही। फादर्स डे स्पेशल गेम में साधना और रमा, सुनीता गुप्ता, विनर रही एक्टिव गेम में साधना, अर्चना दलाल, सुमन अग्रवाल अंजिता, माया गुप्ता, विजयी रही। नगर अध्यक्ष अनीता अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी संगीता नायक द्वारा गिफ्ट प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments