Header Ads Widget

युवा शायरों को प्रोत्साहित करने तलाशे जौहर प्रतियोगिता में अनआम दमोही प्रथम. आर्यिका रत्न मृदुमति माता जी के सानिध्य में विद्या मृदु प्रवाह का गठन.. अरविंद इटोरिया अध्यक्ष, राकेश पलंदी महामंत्री बने..पंचायत चुनाव कराने दमोह पथरिया के पीठासीन मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण..

 तलाशे जौहर में अनआम दमोही ने किया कमाल

जबलपुरदमोह।  मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी भोपाल के द्वारा प्रदेश भर के युवा शायरों को प्रोत्साहित करने के लिये तलाशे जौहर के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जबलपुर में प्रतियोगिता अयोजित की गई जिसमें  जबलपुर और सागर संभाग के शायरों ने हिस्सा लिया।


बज़्मे अहसन दमोह के सेक्रे० डॉ० नाजिर खान ने जानकारी दी कि दिनांक 19 जून को जबलपुर में आयोजित हुए "तलाशे जौहर-2022" फ़िलबदीह ग़जल मुक़ाबले में मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के दमोह ज़िला कॉडिनेटर गुलाम मुईनुद्दीन "अदीब दमोही" के नेतृत्व में बज़्मे अहसन के युवा शायर अनआम दमोही ने हिस्सा लिया। इस मुक़ाबले में आन स्पाट दिये गए तरही मिस्रे पर ग़ज़ल लिखना थी। अनआम दमोही ने सबसे बेहतर ग़ज़ल लिखी जिसको निर्णायकों द्वारा पहला स्थान दिया गया। खाके वतन मिली है मुझे दफ्न के लिये, सच मानो दोस्तो मिरी किस्मत सँवर गई। अनआम का ये शैर बहुत सराहा गया।  इस तरह म० प्र० उर्दू अकादमी के तलाशे जौहर प्रतियोगिता में अनआम दमोही पहले स्थान पर रहे। अकादमी की ओर से उन्हें पुरूस्कृत किया गया। 


बज्मे अहसन के युवा शायर अनआम दमोही की इस कामयाबी के लिये संस्था के संरक्षक उस्ताद हाजी मास्टर ताहिर दमोही, अध्यक्ष डॉ० रफीक आलम, वरिष्ठ शायर राशिद बाम्बे, अफजल दमोही, शकील अमजद,शकील जमाली, सितारा नाज़, मौलाना इरफान दमोही, हाफिज शहंशाह तनवीर दमोही, मौलाना अतीक दमोही, फैसल दमोही, साहिल दमोही, एड० उसमानी इरफान दमोही, अता वारिस, इमरान मिर्जा नसीब दमोही, सूफी दमोही, अयाज़ दमोही, नदीम सुल्तान दमोही, अंसार दमोही और मेहविश दमोही ने मुबारकबाद दी। इनके साथ ही उर्दू शायरों की सभी संस्थाओं इदारा ए सलामी, अंजुमन उर्दू अदब, गुलशने अदब ने भी अनआम दमोही को मुबारकबाद दी।

संस्था विद्या मृदु प्रवाह का हुआ गठन, अरविंद इटोरिया अध्यक्ष एवं राकेश पलंदी बने महामंत्री

दमोह
। दिगम्बर वीतरागी महा संत आचार्य शिरोमणि परम पूज्य 108 विद्यासागर जी मुनि महाराज से प्रथम श्रेणी में दीक्षित परम विदूषी आर्यिका रत्न श्री 105 पूज्य मृदु मति माता जी ने जैन आगम साहित्य की अनेक कृतियों का सृजन कर जन जन को धन्य किया है। श्रद्धालु  भक्त गण समय समय पर पूज्य माता जी द्वारा रचित पावन ग्रंथों, पुस्तकों का प्रकाशन करवाते रहते हैं। संपादन का महत्त्वपूर्ण कार्य  ब्रह्मचारिणी पुष्पा दीदी के कुशल निर्देशन में होता है। 
जैन समाज के दान दातार ग्रंथ प्रकाशन में अपनी धन राशि का सदुपयोग करते रहते हैं। कार्य अधिक होने से ग्रंथों के प्रकाशन, व्यवस्थापन, वितरण, प्रभावना के लिए एक व्यवस्थित संस्था की आवश्यकता महशूस की गई फलस्वरूप पूज्य माता जी के आर्शीवाद व पुष्पा दीदी के मार्गदर्शन ने इस कार्य हेतू रुचिवान व्यक्तियों में ऊर्जा का संचार किया। 
19 जून को आषाढ़ कृष्ण छठवीं के दिन तीर्थंकर वासुपूज्य भगवान के गर्भ कल्याणक के पावन अवसर पर त्रिपुष्कर योग के शुभ मुहूर्त में ’विद्या मृदु प्रवाह’ नामक संस्था का गठन हुआ। माता जी के ग्रीष्म कालीन प्रवास स्थल श्री दिगम्बर जैन नन्हे मंदिर जी धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें सर्व प्रथम मंगलाचरण किया गया फिर सर्व सम्मति से श्री अरविंद इटोरया को अध्यक्ष, डॉ. राजकुमार जैन व इंजी. ऋषभ जैन (वसुंधरा) को उपाध्यक्ष, श्री राकेश पलंदी (पारसमणि) को महामंत्री, डॉ. अमित जैन (व्2) को विशिष्ट सलाहकार, संतोष जैन शिक्षक अविनाशी को कोषाध्यक्ष, राजकुमार रानू खजरी को सह कोषाध्यक्ष, अवध जैन शिक्षक को प्रचार मंत्री, कंपनी सेक्रेटरी अमित जैन ब्रह्मचारी भैया को धार्मिक व तकनीकी मंत्री, विनय जैन (सिंचाई) को सह मंत्री,  शैलेंद्र जैन (लॉट शॉप) को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। संस्था के पंजीयन हेतु आवश्यक कार्यवाही शीघ्र ही प्रारंभ की जायेगी।  इस अवसर पर श्री सिद्ध चक्र मण्डल विधान ग्रंथ के प्रकाशन की घोषणा हुई।
 ज्ञात हो पूज्य मृदु मति माता जी ने अनेक कृतियों का सृजन किया, यथा पुरूदेव स्तवन, श्रमण चक्र, सिद्ध चक्र, नवदेव चक्र, पंच कल्याणक, भक्तामर, त्रिकाल चौबीसी विधान, मूलाचारप्रदीप आदि मुख्य हैं। अंत में ’विद्या मृदु प्रवाह’  के समस्त पदाधिकारियों को पूज्य आर्यिका रत्न श्री मृदुमति माता जी ने आशीर्वाद दिया। वंदनीय पुष्पा दीदी ने जिनवाणी स्तुति करके बैठक को संपन्न किया।

दमोह पथरिया क्षेत्र के पंचायत चुनाव कराने पीठासीन और मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

दमोह। पंचायत निर्वाचन का प्रथम चरण 25 जून को संपन्न होना है जिसके अंतर्गत दमोह विकास खंड एवं पथरिया विकास खंड के पंच सरपंच जनपद एवं जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन संपन्न किया जाना है ।निर्वाचन संपन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण पॉलिटेक्निक कॉलेज  एवं पथरिया के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि पथरिया में 20 जून से प्रारंभ हुआ।

 दमोह पॉलिटेक्निक कालेज में प्रशिक्षण के दौरान प्रेक्षक अनंतराम अरोरा ने मतदान अधिकारियों से प्रश्न पूछ कर उनके द्वारा किए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की प्रथम सत्र में दमोह जनपद के रिटर्निंग ऑफिसर एवं तहसीलदार विकास अग्रवाल एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विनोद जैन ने विभिन्न कक्षो  में चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

 प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एसएन हसन सहायक नोडल अधिकारी आलोक सोनवलकर मोहन राय मुकेश गूजरे  दिलीप जोशी वाय के कोरी राजेश सोनी अखिलेश सोनी तम सील कुरेशी  संदीप जैन जय कुमार जैन पीडी मिश्रा प्रदीप अग्रवाल अतुल चौबे अतुल तिवारी जे एस अहिरवार विनय मोहन मिश्रा सहित सभी मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण प्रदान किया उप जिला निर्वाचन अधिकारी नाथूराम गोंड ने निर्देशित किया है कि मतदान दल के समस्त सदस्य सूक्ष्मता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि निर्वाचन को निर्विघ्न संपन्न किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments