Header Ads Widget

नगरीय निकाय तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में भाजपा की बैठक.. योग दिवस पर जबेरा विधायक ने नोहटा में किया योगासन.. इधर गायत्री शक्तिपीठ में हुआ सामूहिक योगाभ्यास.. प्रचार पर निकले संगठन कार्यकर्ताओं ने पकड़ी अवैध शराब.. साहित्य परिषद प्रांत संयोजक का स्वागत..

 जिला कार्यालय भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न..

दमोह। नगरीय निकाय की तैयारियों के संबंध में नगर पालिका परिषद के दीनदयाल मंडल एवं दमयंती मंडल के सभी पार्षद पद के प्रत्‍याशियों की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्‍यक्ष एड. प्रीतम सिंह के मुख्‍य अतिथ्‍य में आयोजित हुई। जिसमे पूर्व जिलाध्‍यक्ष पं. विघासागर पाण्‍डेय, वेयर हाउसिंग लॉजिस्‍टक कॉपोर्रेशन के चेयरमेन राहुल सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्‍यक्ष मालती असाटी, जिला उपाध्‍यक्ष बृज भूषण गर्ग, संजय सेन, अमित बजाज, मंडल अध्‍यक्ष कृष्‍णा राज, दमयंती नगर मंडल प्रभारी राघवेन्‍द्र सिंह परिहार की विशेष उपस्थिति रहीं। 


जिलाध्‍यक्ष एड. प्रीतम सिंह ने कहा कि सभी वार्डो में हम चुनाव जीतेंगे यह कोई कठिन कार्य नही है यह अलग बात है पार्टी का हर एक कार्यकर्ता चाहता है कि उसे वार्ड का प्रतिनिधित्‍व करने का मौका मिले जो संभव नही है, क्‍योंकि दमोह नगर पालिका के 39 वार्डो में 380 लोगो ने अपनी दावेदारी की थी, वरिष्‍ठों के साथ युवाओं को भी मौका दिया गया है, ऐसे में चयन करना बहुत कठिन कार्य होता है, कार्यकर्ताओं के साथ सभी को साथ लेकर योजना बनाकर हम प्रत्‍येक वार्ड में चुनाव जीत सकते है और सभी उम्‍मीदवारों एवं कार्यकर्ताओं को जीत हासिल करना है क्‍योंकि हमने मेहनती एवं जमीनी कार्यकर्ता को ही पार्षद का उम्‍मीदवार बनाया है, इस बार दमोह नगर पालिका भष्‍ट्राचार मुक्‍त नगरपालिका बनेगी हमारे सभी पार्टी प्रत्‍याशी मिलकर चुनाव लडगे और जीत दर्ज करेगे।

 वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह ने वार्ड प्रत्‍याशियों और वार्ड प्रभारियों से कहा कि कुशल नेतृत्‍व में आप सभी को नयी चेतना और ऊर्जा के साथ आपसी संपर्क से चुनाव लड़ना है और जीत दर्ज करना है, सभी वार्डों के प्रत्याशियों को जोश के साथ लडकर जीत दर्ज करनी है जो नगर के विकास मे अपनी भूमिका निभायेगें। पूर्व जिलाध्‍यक्ष विघासागर पाण्‍डेय ने का कि लक्ष्‍य पर केंद्रित होकर सभी को अपने प्रत्‍याशियों को जिताना है । बैठक में सभी वार्ड के उम्‍मीदवार और वार्ड प्रभारियों की उपस्थिति रही ।


योग दिवस पर विधायक ने नोहटा में किया योगासन 
दमोह। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जवेरा विधयाक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने नोहटा उपतहसील में आयोजित योग शिविर में भाग लेकर ग्रामीण कर्मचारी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर योग किया साथ ही योग करने से क्या फायदे होते है उसके संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।
  

नोहटा उपतहसील परिसर में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन स्मार्टगांव डेवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा किया गया। जिसमे जबेरा विधयाक धर्मेन्द्र सिंह लोधी भी सम्मिलित होकर योग किया। फाउंडेशन के संचालक सत्येंद्र सिंह ठाकुर ने बताया 19 जून से शुरू हुये योग कार्यक्रम में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन अर्ध चक्रासन, पद्मासन वज्रासन ,वक्रासन उत्तान मंडूकासन, शसकाआसान, सेतुबंध आसन, मकरा सन, भुजंगासन शलभासन, पाद उत्तानासन, अर्ध हलासन को कराया गया। प्राणायाम के तहत कपाल भाटी, अनुलोम विलोम ,शीतली, उदगीत, प्रणव को सिखाया गया। जिसमें बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

तीन दिवसीय योग शिविर में स्मार्टगाँव डिवेलप्मेंट फ़ाउंडेशन फ़ाउंडर रजनीश बाजपेई, एवम फ़ाउंडेशन के मार्गदर्शक भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी विनोद झुनझुनवाला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  योग शिविर में भाव सिंह ठाकुर रिटायर शिक्षक ने ग्राम के लोगो से  अपील की लगतार योग करे।  नगर से आए हुए योग साधकों में प्रमुख रूप से राजकुमार उपाध्याय, रमेश असाटी , संतोष गोइल, राजेश प्रधान, ओमप्रकाश महोबिया, मनोज अग्रवाल, अनुराग नेमा, दीपेश उपाध्याय ,कमलेश सोनी, मानसींग राजपूत नितिन राय रत्नेश ठाकुर घनश्याम ठाकुर मनोज अग्रवाल और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।  

गायत्री शक्तिपीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

दमोह। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार से सीधे जुड़े अनेक महिला, पुरुषों एवं बच्चों द्वारा एवँ कई अन्य लोगों ने भी शक्तिपीठ के विशाल हाल में सामुहिक योगाभ्यास में हिस्सेदारी की। 

 वरिष्ठ योगाचार्य पं रामकरण पाराशर द्वारा मंच से योग की क्रियाएं कराई गई। युवा प्रखर गर्ग एवं कु नेहा तिवारी ने मंच से सभी योगासन करते हुए उपस्थित लोगों को प्रेरित किया। श्री पाराशर ने बताया कि यदि नियमित सिर्फ कुछ मिनिट ही योग करते हुए नाड़ी शोधन प्राणायाम किया जाए तो बड़ी से बड़ी  बीमारी से मुक्त हुआ जा सकता है एव निरोग व्यक्ति यदि करता है तो उसको आजीवन कोई बीमारी नही हो सकती। प्राणायाम करने से मन के साथ तन भी स्वस्थ होता है और जहाँ मन स्वच्छ, तन स्वस्थ के व्यक्ति रहेंगे तो समाज सभ्य होता चला जायेगा।

कार्यक्रम के पश्चात सभी को अंकुरित अनाज नाश्ते के रूप में दिया गया। समापन के पूर्व बीपी गर्ग सहित मंचासीन अतिथियों एव प्रतिभागियों द्वारा शांतिपाठ किया गया कि विश्व के सभी लोग स्वस्थ रहें, प्रकृति हरि भरी रहे एव सभी जीव जंतु निर्भय रहें। आभार व्यवस्थापक पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने माना। भूपेंद्र तिवारी द्वारा इस आयोजन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी को निभाने के लिये आशीष बचन कहे। राजकुमार नामदेव से. नि.शिक्षक द्वारा योगाचार्य श्री रामकृष्ण पाराशर, श्री रामबाबू मिश्रा सहित पूरी टीम को एक एक पेन भेंट किया गया।

शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर में मनाया योग दिवस
दमोह।
 विश्व योग दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल हिरदेपुर में प्राचार्य एवं स्टाफ की मौजूदगी में  योग कर योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य ने कहा कि सभी सामूहिक रूप से प्रतिदिन योगा किया करें इससे हमारा शरीर एवं स्वास्थ्य ठीक रहता है साथ ही प्राचार्य मैडम द्वारा सभी को रोज योगा करने की दिनचर्या समझाई गई एवं बताया कि किस दिन कौनसा आसन करना चाहिए। 

शाला के शिक्षक शैलेन्द्र अहिरवाल ने भी सभी छात्र छात्राओं को योग का महत्व बताया। इस अवसर पर प्राचार्य  रंजना गोस्वामी, शिक्षक प्रदीप अग्रवाल, माधव सिंह ठाकुर, हेतराम आर्दश, रमन तिवारी, विनोद कुमार जैन, नन्हे भाई पटेल, मनीषा चौबे, मेनका सोनी, मनु गुप्ता, सुषमा साहू, तुलाराम अहिरवाल, उमाकांत उपाध्याय, धर्मदास रोहित, चंदा अहिरवाल, शैलेन्द्र अहिरवाल की मौजूदगी रहीं।

प्रचार पर निकले संगठन कार्यकर्ताओं ने पकड़ी शराब

दमोह।
 भगवती मानव कल्याण संगठन के संस्थापक संचालक धर्म सम्राट चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के दिशा निर्देशन में देश स्तर पर नशा विरोधी जन आंदोलन में संगठन के कार्यकर्ता लगातार अवैध शराब पकड़ने का कार्य कर रहे हैं ऐसा ही दमोह में देखने को मिला है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ता व प्रत्याशियों द्वारा लगातार अवैध शराब की धरपकड़ की जा रही है। आचार संहिता लगते ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने छह से सात जगह अवैध शराब पकड़वा चुके हैं।

 ऐसा ही आज देखने को मिला जब जनपद सदस्य प्रत्याशी बहादुर सिंह क्षेत्र क्रमांक 6 खिरिया मंडला से रैली निकाली जा रही थी तभी प्रचार प्रसार के दौरान पायरा गांव में एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति अवैध शराब इमलाई कलारी से जेरठ में चुनाव में मतदाताओं को ले जा रहे थे। आरोपियों संतोष एवं शिवराम पटेल निवासी वोबाई ने बताया कि प्रत्याशी राकेश के द्वारा शराब हम लोगों से बुलवाई जा रही थी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने 2 पेटी अवैध शराब प्लेन पकड़ने के बाद पूरी सूचना देहात थाने में दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी शराब सहित थाने में ले गई।

 साहित्य परिषद प्रांत संयोजक का दमोह आगमन

दमोह। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के महा कौशल प्रांत संयोजक श्री धर्मेंद्र पांडे के नगर आगमन  पर परिषद के जिला संयोजक आनंद जैन के साथ पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। वही उनको जिले के विभिन्न धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों संग्रहालय ग्रंथालय बांदकपुर धाम जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर सहित प्राकृतिक स्थलों सहित दमोह की सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण करते हुए दमोह जिले को एक सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक तौर पर समृद्ध जिला बताया।

 वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.रघुनंदन चिले के निवास पर जिले के वरिष्ठ साहित्यकार एवं संगीतकार श्री श्याम सुंदर शुक्ला, डॉक्टर रघुनंदन चिले, हिंदी लेखिका संघ अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा चिले, अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला संयोजक आनंद जैन, सचिव पीएस परिहार पिम्मी, सह सचिव मनीष रैकवार आदि साहित्यकारों से भेंट वार्ता में पांडे जी ने कहा कि साहित्य के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ने की जरूरत है, साहित्यकारों का यह दायित्व है कि वह साहित्य के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कृत से जोड़ें। यह कार्य अखिल भारतीय साहित्य परिषद पूरे देश में कर रही है।
 पांडे जी ने कहा कि साहित्य समाज का निर्माता है अखिल भारतीय साहित्य परिषद भारतीय भाषाओं का एक राष्ट्रव्यापी संगठन है स्वतंत्रता के समय से ही देश के साहित्य एवं सभी बौद्धिक संस्थाओं पर साम्यवादीयों का अधिपत् हो गया था जिसके कारण भारतीय संस्कृति को विस्तारित करने हेतु ऐसे साहित्य को आगे बढ़ाया जिसमें लोकमंगल की भावना नहीं थी साहित्य का वास्तविक उद्देश्य जीवन मूल्यों को प्रतिष्ठित करना है, परंतु स्वतंत्रता के बाद दशकों तक भारत का साहित्य जीवन मूल्यों पर आघात करता रहा है उदाहरण स्वरूप पुरस्कार वापसी का छद्म  अभियान। साहित्य का मूल प्रयोजन जीवन मूल्यों का अध्ययन करना है हमारा उद्देश्य मानव मन को पढ़ना और समस्त मानवता के लिए कहानियों के माध्यम से उसे प्रस्तुत करना है।ं



Post a Comment

0 Comments