विशाखापट्टनम में हुआ "गले का हार" बाल कहानी संग्रह डॉ प्रेमलता नीलम की पुस्तक का विमोचन
दमोह।
देश की संविधान सम्मत सभी भाषाओं के उन्नयन एवं विकास के लिए समर्पित
वैश्विक संस्था अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के 16 वे
राष्ट्रीय अधिवेशन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम , श्री सत्य विहार
विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन करता विश्व विख्यात
समाज वैज्ञानिक सुलभ आंदोलन के जनक पद्म विभूषण डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक एवं
मुख्य अतिथि महेश बंसल पत्रकार हरियाणवी प्रदीप अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय
चिंतक कवि पत्रकार प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने मां सरस्वती की पूजन
के पश्चात, गले का हार, अंतर्राष्ट्रीय कवियत्री ,लेखिका के बालकहानी
संग्रह का लोकार्पण अतिथियों के कर कमल से संपन्न हुआपद्मभूषण डॉ
विश्वेश्वर पाठक जी ने कहा यह गौरव की बात है कि कविताओं के मंच पर परचम
फहराने वाली डॉ प्रेमलता नीलम की यह कृति निश्चित ऊंचाइयों तक अपना स्थान
बनाएगी ,,अध्यक्ष पंडित सुरेश नीरव जी ने कहा बाल कहानी गले का हार , सभी
पाठक प्रशंसकों की सचमुच में हृदय ग्राही होगी मुख्य अतिथि ने अपने भावों
को व्यक्त करते हुए कहा, गीत क गजल गजल हिंदी, बुंदेली की रचयिता गद्यांश
में भी बाल साहित्य जगत में बिगुल बजाएंगी, बच्चों की मनोवैज्ञानिक
वृत्ति को समझने वाली यह कहानियां निश्चित बच्चों की मार्गदर्शक साबुत
होंगी । अधिवेशन में देश के कोने-कोने से आए कवि लेखकों की पुस्तक
प्रदर्शनी में डॉक्टर नीलम की पुस्तकों को सराहा गया और पाठकों ने कहा, यह
पुस्तकें पठनीय है सराहनीय है, कार्यक्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में
सभी कवि कवियत्रीयों ने श्रेष्ठ रचनाओं का पाठन किया एवं वाहवाही अर्जित की
कार्यक्रम में मधु मिश्रा सविता चड्डा, मधु चतुर्वेदी एल वी तिवारी तिवारी
ब्रह्मदेव शर्मा ,यशपाल सिंह यश दिनेश दवे ,राजेंद्र राजन निगम इदू निगम
ऋचा सिंहा, कल्पना डॉक्टर बृजेश सिंह बृजेश डॉ प्रेमलता नीलम पंडित सुरेश
नीरव एवं प्रदीप जोशी रमा देवी ने एक से बढ़कर एक कविताओं की प्रस्तुति से
श्रोताओं को भावविभोर किया, श्री सत्य बिहार विद्यालय की प्राचार्य नागमणि
ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।
शायर ताबिश नैयर के कलाम का प्रसारण नेशनल ऊर्दू चैनल पर
दमोह - ऊर्दू शायरी के क्षेत्र में दमोह जिले का सारे देश में नेतृत्व कर रहे शायर ताबिश नैयर के कलामों का प्रसारण इंटरनेशनल ऊर्दू चैनल news18 पर आयोजित कारवांने सुख़न कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिले का मान बढ़ाया
शायर ताबिश नैयर के कलामों का प्रसारण गुरुवार रात 11 बजे हुआ। जिसमें देश के प्रसिद्ध शायरों के बीच दमोह की प्रतिभा प्रसिद्ध शायर ताबिश नैयर ने ऑल इंडिया मुशायरा कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसका प्रसारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उर्दू चैनल पर किया गया । ऊर्दू अदब व साहित्य प्रेमियों ने ताबिश नैयर को मुबारकबाद शुभकामनाएं दीं।
चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से रेस्टोरेंट में जांच
दमोह। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के निर्देशान एवं डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन दमोह डॉ संगीता त्रिवेदी के मार्गदर्शन पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश अहिरवाल ने दमोह में मोबाइल फ़ुड टेस्टिंग लेबोरेटरी की सहायता से विभिन्न रेस्टोरेंट पर तैयार भोजन एवं अन्य खाद्य सामग्री की जांच की है।
मोबाईल फ़ुड टेस्टिंग लैब के केमिस्ट सौरभ भारद्वाज द्वारा केमिकल टेस्ट की सहायता से रेस्टोरेंट भोजनालय में संग्रहित दूध दही नमक पनीर हल्दी पाउडर धनिया पाउडर मिर्च पाउडरए गरम मसाला शक्कर बेसन मैदा जीरा अजवाइन राई मेथीदाना आदि की जांच की गई।
उक्त कार्यवाही जबलपुर नाका क्षेत्र में फोर सीजन रेस्टोरेंट आइसी एंड स्पाइसी रेस्टोरेंट ब्रजवासी रिट्रीट रेस्टोरेंट एवं मंगलम रेस्टोरेंट पर की गई है। मौके पर सभी रेस्टोरेंट संचालकों को केवल गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों का निर्माण संग्रह एवं विक्रय करने एवं हाइजीन रेटिंग करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
बांदकपुर के पास संगठन ने पकड़वाई अवैध शराब
दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार नशा विरोधी
अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत बुधवार को संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा
सन्यासी तालाब बांदकपुर के पास से 4 पेटी अवैध शराब का परिवाहन काले रंग की
बाईक क्रमांक एमपी 34 एमएम 5398 पर कर रहे आरोपी बिरजू यादव निवासी पण्डा एवं संदीप राय राय निवासी गाड़ाघाट सगौनी से
पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब जप्त कराई।
जहां संगठन के कार्यकर्ताओं से
चौकी बांदकपुर थाना हिंडोरिया पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब जप्त कराई एवं
पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व मामला दर्ज कर लिया है। संगठन के ब्लॉक
मीडिया प्रभारी आनंदी रजक ने बताया कि यह शराब चुनाव में बंटने की लिये जा
रही थी।
0 Comments