Header Ads Widget

फिल्मी द्रोण संस्था द्वारा आयोजित कार्यशाला समापन पर रंगारंग प्रस्तुतियां.. सेवा सप्ताह तहत बजरंग दल ने किया रक्तदान.. शिक्षिका कमला नेमा की सेवा निवृत्ति पर समारोह पूर्वक विदाई.. सिंग्रामपुर में वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस.. ओलंपिक संघ ने मनाया ओलंपिक दिवस..

 दमोह। जिले की सांस्कृतिक संस्था फिल्मी द्रोण के द्वारा एक महीने की प्रस्तुति परख कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका समापन एक सांकृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम बूंदा बहु मंदिर ट्रस्ट के मानस भवन सभागार में हुआ जिसमें कार्यशाला में प्रशिक्षित बच्चों द्वारा भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसके अंतर्गत नाटक, नृत्य, गायन, मॉडलिंग व शार्ट फिल्में शामिल थी। 


कार्यशाला में वसीम खान जी द्वारा अभिनय, संकेत भारत द्वारा संगीत,विशाल गुप्ता द्वारा नृत्य व वसीम खान जी द्वारा फ़िल्म मेकिंग के गुर बच्चों को सिखाये गए। सभी शिक्षक अलग-अलग शहरों से आकर यहां बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे थे। संस्था के संस्थापक जय किशोर दुबे द्वारा बताया गया कि इस कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें मंच पर उतारना है जिससे वे अपने भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर सकें। 
जय किशोर दुबे  ने इस कार्यशाला को भिन्न-भिन्न जिलों में आयोजित करने का संकल्प लिया है जिसे वे पूरा करने की ओर अग्रसर हैं। इस कार्यशाला की सफलता के बाद आयोजकों की माने तो आगे भी इस क्षेत्र में स्थानीय कलाकारों को मंच दिलाने के उद्देश्य से और भी बड़े आयोजन कर सकते हैं साथी विधिवत ट्रेनिंग देने के उद्देश्य से संस्था और भी आयोजन करने जा रही हैं।


सेवा सप्ताह तहत बजरंगदल ने किया रक्तदान

दमोह। बजरंगदल द्वारा 19 जून से 26 जून तक चलने वाले सेवा सप्ताह का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत हम सभी ने जल संरक्षण वृक्षारोपण पिछले वर्षों में लगाए गए वृक्षों का सरंक्षण हिंदू युवाओं को रोजगार हेतु सर्वे व प्रशिक्षण शासकीय चिकित्सालयों में मरीजों के स्वास्थ्य लाभ का कार्य किया जाता है।

सेवा सप्ताह में आज दो जरूरत मंदो को रक्त की जरूरत थी जिसे बजरंग दल के द्वारा अभिषेक पटेल दीपेश कुंदानी द्वारा रक्तदान कर पूरा किया गया। जिसमे उपस्थित रहे बजरंगदल जिला संयोजक शम्भू विश्वकर्मा जिला सेवा प्रमुख पं अजय मिश्रा नगर उपाध्यक्ष पं राम मिश्रा कैलाश विश्वकर्मा दिनेश पटेल और बड़ी संख्या में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं कीे उपस्थिति रही। 

शिक्षिका कमला नेमा का सेवा निवृत्ति विदाई समारोह 

दमोह। शासकीय जे.पी.वी. कन्या विधालय हाई स्कूल मे पदस्थ श्रीमती कमला नेमा शिक्षिका का विदाई समारोह मनाया गया। विधालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्री शरद मिश्रा जी ने शुभारम्भ कमला नेमा मेडम द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वालन से किया। पूजन में प्रचार्य डी.के. मिश्रा, श्री राजपूत जी सहायक संचालक, एन.सिंह सहायक संचालक एवं वरिष्ठ सदस्य विधालय परिवार के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 

 शिक्षिक शरद मिश्रा ने कमला नेमा मेडम की अति सराहना करते हुए कहा कि विधालय परिवार उनके कार्यकाल को कभी भुला नही पायेंगा। उन्होने अपना कार्यकाल अति सादगी एवं परिश्रम के साथ पूर्ण किया। कार्यक्रम के केन्द्र बिन्दू अति परिश्रमी प्राचार्य श्री डी.के. मिश्रा जी ने कहा नेमा मेडम एक आज्ञाकारी अनुशासित आध्यात्मिक शिक्षक रही उन्होने बच्चो के भविष्य को घ्यान मे रखते हुए शिक्षा महादान किया प्राचार्य महोदय ने श्री फल, शाल एवं अन्य उपहार से सम्मानित किया। कार्यक्रम मे उपस्थित सहायक संचालक एन. सिंह ठाकुर ने स्वरचित साहित्य भेंट किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की श्री राजपूत जी सहायक संचालक ने नेमा मेडम के विदाई समारोह को अति भावभीना वताते हुए उनके  एवं उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की। 

श्रीमती कमला नेमा ने अपने उदवोद्न में कहा कि शिक्षा दान महादान है, पुण्य कर्म है, जिसे हम शिक्षक वर्ग को छात्र छात्राओ के भविष्य को देखते हुए पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए, मुझे विषम परिस्थितियों में शिक्षक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं मुझे म.प्र. शासन द्वारा विशेष नियुक्ति प्रदान की गई, विधालय के स्नेह सहयोग को कभी भुला नही सकती कार्यकम में उपस्थित सभी पुरूष महिला शिक्षक वर्ग ने फूल मालाओ से कमला नेमा मेडम का स्वागत करते हुए अपने उदवोद्न मे उनेक कार्यकाल की अति सराहना की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम मे कमला नेमा के पति श्री रामनारायण नेमा एडवोकेट एवं उनके तीनों सुपुत्र श्यामनेमा ए.डी.पी.ओ. पवन नेमा एवं डा पंकज नेमा उपस्थित रहें, कार्यक्रम के समापन पर उप-प्रचार्य राजकुमार खरे जी ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की एवं श्रीमती कमला नेमा एवं उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होने कहा नेमा मेडम अपने पति जो वीमारी से ग्रसित है एवं विकलांग स्थिति में हैं उनकी सेवा के कारण सारे शहर में जानी जाती है।

सिंग्रामपुर में वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस

दमोह। शौर्य व स्वाभिमान के स्वर्णिम युग की रानी दुर्गावती का 458 वां बलिदान दिवस आज को सिंग्रामपुर में भक्ति पूर्ण में माहौल मे मनाया गया। पंचायत चुनाव के आचार संहिता के चलते कोई बड़े कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए वही सभी दलों से जुड़े नेताओ ने अलग-अलग प्रतिमा स्थल पहुंचकर वीरांगना रानी दुर्गावती को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर सबसे पहले राजगौड़ समाज व अन्य समाजों के लोगो ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पहुंचे जहां सभी ने बारी-बारी से अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

इस दौरान क्षत्रिय राजगौड़ समाज के वक्ताओं ने रानी दुर्गावती की शौर्य गाथा पर अपनी बात रखी इस अवसर पर क्षत्रिय गोंडवाना समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे। वहीं जबेरा विधायक धर्मेन्द्र लोधी ने भी रानी के चरणों में आदरांजलि अर्पित करने की। पूर्व विधायक प्रताप सिंह लोधी मैं भी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

ओलंपिक संघ दमोह में मनाया ओलंपिक दिवस

दमोह। ओलंपिक दिवस पर बालीबाल ग्रांउड पर जिला ओलंपिक संघ द्वारा मप्र ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक रमेष मेडोला, सचिव दिग्विजय सिंह के निर्देषन में मनाया गया। प्रथम चरण में बालीबाल का प्रदर्षन मैच हुआ। जिसमे खिलाड़ियों ने अपनी सहभागिता दी दूसरे चरण में विभिन्न खेलों में उत्कृश्ट प्रदर्षन करने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। 

मध्यप्रदेष हेंडवाल में दमोह का प्रतिनिधित्व करने पर कुमारी मुस्कान रैकवार, अपर्ण ठाकुर फुटवाल में सूर्यष, आदि हॉकी में कुणाल नागसेन, बालीबाल में कुमारी ताजुल तथा ऑनलाईन कोंचिग में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर सहवाज अली को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि डॉ. संगतानी का स्वागत जितेन्द्र पटेल ‘‘गोलू’’, विकास जैन, अरविन्द ठाकुर ने किया। डॉ. साहब ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेलों का महत्व बताया। तथा ओलंपिक में देष को गौरांवित करने वाले खिलाड़ियों को याद किया।

 ध्यानचंद्र जी हॉकी जादूगर, कर्णममलेश्र्वरी भारोत्तलन, अभिनव बिन्द्रा पिस्टल, सुषील यादव कुष्ती, पी.वी. सिन्धु बेडमिटन तथा नीरज चौपड़ा भालाफेंक को याद किया। ओलंपिक में भारतीय महिला षक्ति को प्रतिपादित किया। राजेष सालोमन ने ओलंपिक के इतिहास पर अपनी बात रखी इस अवसर पर वरिश्ठ खिलाड़ी अनवर अली, भगवान सिंह ठाकुर, अनिल गोदरे, प्रषांत सोनी, आयुश राय, देवेन्द्र, हर्श जाटव, कफील खान, क्रीड़ा अधिकारी विवेक दत्त षर्मा आदि कार्यक्रम का संचालन ललित नायक तथा आभार विकास जैन ने माना।   

Post a Comment

0 Comments