देश सेवा में युवाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण
दमोह। भारतीय सेना एवं पुलिस में जाने का सपना हर किसी का होता है ताकि वह राष्ट्र की सेवा कर सके हमारे दमोह नगर में विगत कई दिनों से संचालित कमांडो फिजिकल एकेडमी द्वारा स्थानीय होमगार्ड ग्राउंड मैं एकेडमी संचालक करण पटैल के नेतृत्व में युवक-युवतियों को शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका ही सुखद परिणाम है कि आज भारतीय सेना सहित मप्र एवं अन्य राज्य के पुलिस प्रशासनिक सेवा ओं में जिले के युवक-युवतियों का चयन हो रहा है। विभिन्न प्रशासनिक परीक्षाओं में फिजिकल पास कर ने वाले युवक युवतियों का सम्मान समारोह आज फौजी स्पोर्ट्स के सहयोग से स्थानीय होमगार्ड ग्राउंड में किया गया।कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि पारुल टंडन, पत्रकार संजय सरवरिया, विनय असाटी, सोनू टंडन, कृष्णा पटैल, नेता शुभम तिवारी, भाजपा नरसिंहगढ़ युवा मोर्चा मंडल महामंत्री नरेंद्र पटेल एवं रोहित पटेल की उपस्थिति रही। अतिथियों ने सभी प्रतिभाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके भविष्य की कामना की। एकेडमी संचालक करण पटैल ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को हम अपनी एकेडमी के माध्यम से फिजिकल ट्रेनिंग उपलब्ध कराएं ताकि वह भारतीय सेना एवं अन्य सभी पुलिस बलों में चयनित होकर हमारे दमोह एवं प्रदेश का नाम संपूर्ण राष्ट्र में गौरवान्वित करें हमारी एकेडमी सीमित संसाधनों में यह प्रयास करती है कि सभी को अच्छे से अच्छा शारीरिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके।
नशीले मादक पदार्थो के दुष्परिणामो के प्रति जागरूक करने प्रतियोगिता एवं कार्यशाला आयोजित..
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर के श्रीकांत नेहरु युवा मंडल द्वारा सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।कुंडलपुर में निबंध लेखन चित्र कला,भाषण एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही हिंडोरिया एवं तेजगढ़ में संगोष्ठी का आयोजन कर आम जनमानस को नशीले एवं मादक द्रव्य के अवैध व्यापार के विरुद्ध जागरूक किया गया।
कुंडलपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कमलेश शर्मा ने कहा कि नशा की आदतों के कारण पीड़ित व्यक्ति का आर्थिक, सामाजिक एवं शारीरिक पतन होता है। अतः हम सब को समाज मे नशे के दुष्प्रभावों के साथ ही नशीले और मादक द्रव्यों के अवैध व्यापार को रोकना होगा।इ स अवसर पर नशा मुक्ति के पंपलेट का विमोचन किया गया।
अम्बिका ग्राम विकास समिति के भूपेन्द्र सिंह चौहान ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।कार्यक्रम के अंत मे पुरुस्कार वितरण किया गया।
आचार्य श्री उदारसागर जी का नेमीनगर में पदार्पण
दमोह। आचार्य श्री उदारसागर जी मुनि महाराज मानवीय मूल्यों के विश्लेषक और हितोषदेशी है। अपनी पूर्व अवस्था में दमोह जिला के बांसा तारखेड़ा में जन्में अतिश्य क्षेत्र पटेरिया जी के सुरम्य प्राकृतिक और आध्यात्मिक परिवेश में इनके साधक और साहित्यकार का पल्लवन हुआ। वे धर्म, दर्शन, साहित्य, संस्कृति, इतिहास, अध्यान्म, काव्य कला, योग, मनोविज्ञान और ज्योतिष में निष्णात है।
उनकी सिद्वहस्त लेखनी से अनेक ग्रन्थरत्नों की रचना हुई है। वे कुशल वक्ता और प्राणि मात्र के हितोप देशी है। विभिन्ना प्रांतों में बिहार करने के उपरांत वे अपने संघ के साथ दमोह नगर में पधारे है। उनका मंगल प्रवचन प्रति दिन प्रातः8 से नेमीनगर जैन मंदिर के सभा भवन में होता है उनकी सहज, सरल और मानव मात्र की हितोपदेशी प्रवचन कला से सभी अभिभूत है। आप सभी नगरवासी भी उनके ससंघ दर्शन और प्रवचन से लाभान्वित हो ऐसा सादर आमंत्रण है। मंगल प्रवचनों का अवश्य लाभ ले।




0 Comments