मुक्ति सामाजिक और सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने किया नुक्कड़ नाटक
दमोह। मुक्ति सामाजिक और सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने आगामी नगर पालिका चुनाव को देखते हुए और उसकी चुनाव प्रणाली पर व्यंग करते हुए नाटक किया l बताया नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की जो पद्धति इस चुनाव में लाई गई है वह पूरी तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली है।
नाटक
में बताया गया की नेता किस तरह से केवल अपने विकास के लिए चुनाव में आ
जाते हैं वही महिला प्रत्याशी ऐसी भी हैं जिन्हें यह भी नहीं पता कि वह
किस वार्ड से और किस लिए खड़ी है नाटक में महिला प्रत्याशी यह बताती है कि
उनके पति ने यह बताया है की चुनाव में जीतने से बहुत फायदा होगा। चुनाव हो
जाने के बाद जीते हुए प्रत्याशी किस तरह अध्यक्ष पद के लिए खरीद-फरोख्त
करेंगे और जो पैसा खर्च करेंगे अध्यक्ष बनने के लिए वही पैसा मैं
भ्रष्टाचार की माध्यम से कमाएगा।
कुल मिलाकर अध्यक्ष पद की चुनाव प्रणाली
मतदाता को कमजोर कर रही है जिससे भविष्य में मतदाता को ही परेशान होना
पड़ेगा नुक्कड़ नाटक में कलाकार के रूप में अखिलेश गोस्वामी रंजीत पारुचे
संजू रजक कृष्णा तिवारी अर्जुन सिंह भरत राय, पुरवा ठाकुर आशा पटेल आर्यन पायल मॉल पल्लवी ठाकुर ने अपनी कलाकारी के जौहर दिखाए।
नगरीय निकाय चुनाव में स्टार प्रचारक का प्रावधान नहीं
भोपाल। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि कि वर्तमान में नगरीय निकाय निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्टार प्रचारक के संबंध में कोई प्रावधान नहीं किए गए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी के निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले व्यय को निर्वाचन व्यय में शामिल किया जाएगा।
श्री सिंह ने बताया है कि महापौर के अभ्यर्थी के प्रकरण में सम्पूर्ण नगरीय निकाय क्षेत्र की सीमा तथा पार्षद के अभ्यर्थी के प्रकरण में उसके वार्ड की सीमा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में चिन्हित है। एक ही मंच से एक से अधिक प्रत्याशियों की सभा होने की स्थिति में महापौर तथा पार्षद के प्रकरण में व्यय का विभाजन व्यय की अधिकतम सीमा के अनुपात में किया जाएगा। एक से अधिक पार्षदों की सभा के प्रकरण में पार्षदों के मध्य व्यय समान रूप से विभाजित किया जाएगा। निर्वाचन प्रचार के लिए बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर होने वाले यात्रा व्यय को व्यय में शामिल नहीं किया जाएगा।
एग्जिट पोल के परिणाम 13 जुलाई को शाम 5.30 के बाद
भोपाल। नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदान के प्रथम चरण 6 जुलाई और द्वितीय चरण 13 जुलाई 2022 के दृष्टिगत 4 से 13 जुलाई की शाम 5 बजे तक प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में ओपीनियन पोल के प्रसारण पर रोक रहेगी। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया कि एग्जिट पोल के परिणाम भी द्वितीय चरण 13 जुलाई 2022 के मतदान की समाप्ति के समय शाम 5 बजे के आधे घण्टे बाद ही प्रकाशित.प्रसारित किये जा सकेंगे।
हटा और जबेरा में त्रिस्तरीय पंचायत का द्वितीय फेज की तैयारियां पूर्ण
दमोह। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस कृष्ण चैतन्य ने बताया कि सलैया हटरी के मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई हैं। कल दमोह और पथरिया ब्लाक में जितने भी बूथ हैं वहां पर काउंटिंग की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई हैंए काउंटिंग कल सुबह 08 बजे यहां पर शुरू होगी। काउंटिंग के पश्चात जितने भी अभ्यर्थी हैं उनको गणना पत्रक दिया जाएगा। द्वितीय चरण की तैयारियां भी पूरी तरह की जा चुकी हैं हटा और जबेरा में त्रिस्तरीय पंचायत का द्वितीय फेज की तैयारियां भी पूर्ण की जा चुकी हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चैतन्य ने कहा सभी जगह प्रशिक्षण की कार्यवाही कल पूर्ण होने वाली हैं और जो थर्ड पार्टी रेंडमाइजेशन 29 तारीख को शाम 6 बजे होगा तथा 30 तारीख को डिस्ट्रीब्यूशन होगा । श्री चैतन्य ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि जैसे प्रथम फेस में सभी मतदाताओं ने उत्साह दिखाया हैंए उसी उत्साह के साथ द्वितीय चरण में भी सभी लोग मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। उन्होंने कहा जो निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव दमोह की परंपरा रही हैं उसको कायम रखने दमोह वासी शासन.प्रशासन की मदद करें।
दमोह। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अतंर्गत नगरीय निकाय दमोह पथरिया हटा पटेरा हिण्डोरिया एवं तेंदूखेड़ा में शामिल मतदान कर्मियों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन एनआईसी कलेक्ट्रेट में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस कृष्ण चैतन्य की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अजय श्रीवास्तव अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एन आर गौंड़ए नोडल अधिकारी योगेन्द्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
बजरिया 2 से महजबीन शाबिर पप्पू टीएसएम प्रत्याशी
दमोह। नगरीय निकाय चुनाव 2022 के लिए टीम सिद्धार्थ मलैया के संयोजक सिद्धार्थ
मलैया ने टी एस एम के प्रत्याशी की तीसरी सूची जारी कि जिसमें बजरिया
वार्ड नंबर 2 सुभाष चन्द्र बोस वार्ड सामान्य वर्ग के लिए महजबीन शाबिर
पप्पू को प्रत्याशी घोषित किया है।इसके पूर्व टी एस
एम की पहली सूची में 27 प्रत्याशी और दूसरी सूची में 5 प्रत्याशियों की
घोषणा की गई थी इस प्रकार अब नगरपालिका दमोह चुनाव के लिए टी एस एम के कुल
33 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।




0 Comments